×

Live Music in Lucknow: लखनऊ में लाइव म्यूजिक का लेना है आनंद, तो इन बेस्ट जगहों पर जाने का बनाएं प्लान

Live Music in Lucknow: राजधानी लखनऊ में अगर आप रात के डिनर के साथ लाइव म्यूजिक का आनंद लेना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर बहुत सारी ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप लाइव म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jan 2023 12:13 PM GMT
live music in lucknow
X

लखनऊ में लाइव म्यूजिक (फोटो- सोशल मीडिया)

Live Music in Lucknow: राजधानी लखनऊ में अगर आप रात के डिनर के साथ लाइव म्यूजिक का आनंद लेना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर बहुत सारी ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप लाइव म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन जगहों पर लाइव म्यूजिक से शाम गुलजार होती हैं।

लखनऊ में लाइव म्यूजिक इन जगहों पर
Live music at these places in Lucknow

फलकनुमा
FALAKNUMA

लखनऊ के फलकनुमा में बेहतरीन अवधी खाने का कैंडललाइट डिनर में लुत्फ़ उठाते हुए आप लाइव गाई जाने वाली दिलकश ग़ज़लों का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर आपकी शामें इतनी गुलजार हो जाएगीं, जैसा आपने सोचा भी नहीं होगा। तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

कब: हफ्ते के सभी दिन, सिवाय मंगलवार को छोड़कर हर दिन, रात 8 बजे से

स्थान: क्लार्क्स अवध, महात्मा गांधी रोड, लखनऊ

Location: Clarks Awadh, Mahatma Gandhi Road, Lucknow

रस्टिक हौस
RUSTIC HAUS

राजधानी के इस रेस्टोरेंट और लाउंज में सभी प्रकार के संगीत प्रेमियों के लिए कुछ न कुछ है। विशेष रूप से युवाओं के लिए। यहां पर आपको डांसिंग फ्लोर, ड्रिंक्स और लाइव म्यूजिक का आनंद मिलेगा।

कब: हर रोज, रात 8 बजे। रात्रि 11.30 बजे तक हालाँकि वे अपने संगीत मेनू को साप्ताहिक रूप से मिलाते हैं, वे आमतौर पर इस प्रारूप से चिपके रहते हैं:

सोमवार और मंगलवार - सिंगर द्वारा लाइव परफॉर्मेंस

बुधवार - लाइव बैंड

गुरुवार - लाइव वाद्य संगीत

शनिवार/रविवार - गायक

स्थान: साइबर हाइट्स बिल्डिंग, विभूति खंड, गोमतीनगर, लखनऊ

Location: Cyber Heights Building, Vibhuti Khand, Gomtinagar, Lucknow

कैफे टॉरक्यूस कॉटेज
CAFE TURQUOISE COTTAGE

यहां सिर्फ भोजन ही नहीं है बल्कि आपको ऐसा लाइव म्यूजिक शो में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां पर आप लाइव बैंड का आनंद भी ले सकते हैं।

कब: गुरुवार से रविवार, रात 8 बजे। से आगे

गुरुवार - एकल गायक / वादक

शुक्रवार/शनिवार - लाइव बैंड

रविवार - एकल गायक

स्थान: प्रथम तल, साइबर हाइट्स बिल्डिंग, विभूति खंड, गोमतीनगर, लखनऊ

Location: First Floor, Cyber Heights Building, Vibhuti Khand, Gomtinagar, Lucknow

मोचा
MOCHA

मोचा लखनऊ में हैंग-आउट के लिए एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। जब आपको एक सुकूनभरी शाम व्यतीत करने का मन हो, तो आप यहां पर कैफे बार में लाइव म्यूजिक बैंड का शो देख सकते हैं और लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस का शांति से सुनते हुए देख सकते हैं।

कब: बुधवार (एकल गायन सत्र) और शुक्रवार (बैंड प्रदर्शन), रात 8 बजे। से आगे

स्थान: दूसरी मंजिल, आनंद प्लाजा, पत्रकारपुरम, गोमतीनगर

Location: 2nd Floor, Anand Plaza, Patrakarpuram, Gomtinagar


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story