×

Low Budged Traveling: 5000 रुपए में करें भारत की इन खूबसूरत जगहों की सैर, आज ही बनाएं प्लान

Low Budged Traveling: हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने भागदौड़ भरे शेड्यूल से टाइम निकाल कर थोड़ा घूमने करने के लिए जाए ताकि उसका मनोरंजन हो सके।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Dec 2023 6:30 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 9:34 AM GMT)
Low Budged Traveling
X

Low Budged Traveling

Low Budged Traveling : घूमने फिरने का शौकीन तो आजकल हर व्यक्ति होता है। सभी अपनी सुविधा के मुताबिक भाग दौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर कहीं ना कहीं क्वालिटी टाइम बताने के लिए जाना चाहते हैं। कुछ लोग दोस्तों और परिवार के साथ तो कुछ खुद के साथ समय बताने के लिए ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बनाते हैं। हालांकि कहीं भी घूमने जाने से पहले एक बात जो सभी के मन में आती है वह होता है बजट। हर कोई महंगी या फिर खूब सारे खर्चे वाली यात्रा नहीं कर सकता। यही कारण है कि अक्सर लोग ऐसी जगह के बारे में जानना चाहते हैं जहां पर वह बहुत कम बजट में यादगार यात्रा कर सकें। अगर आप भी कम बजट में खूबसूरत जगह का दीदार करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी सुंदर जगह के बारे में बताते हैं। जहां पर आप बिना पैसों की चिंता किए बहुत ही कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए इन खूबसूरत जगह के बारे में जानते हैं और फटाफट यहां जाने का प्लान बनाते हैं।

खूबसूरत पहाड़

खूबसूरत पहाड़ और वहां से दिखने वाली मनोरम वादियां तो हमेशा ही लोगों का दिल जीतती आई है। अगर आप कम खर्चे में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप केवल 5000 रुपए में हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ों में घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रेन से दिल्ली पहुंचना होगा और वहां से आपको हिमाचल के लिए आराम से बस या ट्रेन मिल जाएगी। अब जब आप हिमाचल पहुंच जाएं तो यहां पर स्कूटर रेंट पर ले सकते हैं। यहां पर कुछ गुरुद्वारा हैं जो कुल्लू में स्थित है। जहां आप आसानी से अपनी रात गुजार सकते हैं यहां रहना और खाना दोनों फ्री होता है। स्कूटी आपकी राय से ले रहे हैं इसका एक दिन का किराया ₹700 लगता है और पेट्रोल का खर्च आपको ₹1000 तक पड़ जाएगा। इस तरह से आप दो दिनों के अंदर पूरी तरह से हिमाचल की खूबसूरत जगह को घूम कर वापस आ सकते हैं। एक व्यक्ति को इस तरह से घूमने पर केवल और केवल ₹5000 खर्च करने होंगे।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश एक शानदार जगह है जहां के खूबसूरत नजारों का दीदार आप ₹5000 में कर सकते हैं। बात चाहे गंगा की आरती की की जाए या फिर काशी और वाराणसी के खूबसूरत घाटों की यह सभी जगह आपका मन मोह लेगी। यूपी के बारे में कहां जाता है कि यहां पर देवी अन्नपूर्णा का वास है और कोई भी व्यक्ति यहां भूख नहीं रहता है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यहां खाने-पीने का खर्च बहुत कम होता है। आप आसानी से ट्रेन या बस की सहायता से यहां पहुंच सकते हैं। यहां 800 से ₹1000 में रुकने के लिए होटल भी मिल जाते हैं।

मुंबई

महानगरी मुंबई तो हमेशा ही लोगों को अपनी और आकर्षित करती आई है। यहां घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई सारी जगह है जहां से आपको कभी वापस आने का मन ही नहीं करेगा। सबसे खास बात यह है कि यहां भी आप रेंट पर स्कूटी लेकर आराम से घूम सकते हैं। मुंबई से आज दिल्ली भी जा सकते हैं जिसके लिए आपको आराम से ट्रेन मिल जाएगी। मुंबई की तरह दिल्ली में भी कई सारी खूबसूरत जगह है जो आपका मन मोह लेगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story