×

Lucknow Aminabad Market: सबसे सस्ती शॉपिंग लखनऊ के इस बाजार में, आइये जाने पूरी जानकारी

Lucknow Aminabad Market: नवाबों की नगरी लखनऊ देश नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। चलिए आज यहां के प्रमुख अमीनाबाद मार्केट के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 16 March 2024 8:11 AM GMT
Lucknow Aminabad Market Timings History
X

Lucknow Aminabad Market Timings History 

Aminabaad Market : लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। यहां कई प्रसिद्ध स्थल, मंदिर, और ऐतिहासिक चीजें हैं। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहां के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को "नवाबों के शहर" के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। चलिए आज यहां के मार्केट और कुछ खास चीजों के बारे में जानते हैं।

अमीनाबाद मार्केट

लखनऊ में "अमीनाबाद मार्केट" एक प्रमुख बाजार है जो विभिन्न प्रकार के सामानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप वस्त्र, गहने, खाद्य आदि का आनंद ले सकते हैं। यह एक प्रमुख खरीदारी का स्थल है जहाँ लोग स्थानीय और सामान्य उत्पादों को खरीदने के लिए आते हैं। आज हम आपको लखनऊ के अमीनाबाद के मार्केट के बारे में बताएंगे की अगर आप लखनऊ आ रहे हैं तो अमीनाबाद के इन शॉप्स और मार्केट से शॉपिंग करना ना भूले तो चलिए।

गड़बड़ झाला

यहां आपको अलग अलग वैरायटी के खूबसूरत से गले के कान के सेट मिल जायेंगे, आपको यहां चूड़ियों की वैरायटी के सेट भी मिलेंगे, कुंदन वर्क वाले सेट भी मिल जायेंगे। आपको बेंदा, पाशा, मोतियों के हार से लेकर सब मिल जायेगा 500 रूपये से प्राइस स्टार्ट हैं।

मोहन मार्केट

मोहन मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक कपड़ो की शॉपिंग करने को मिलेंगी। यहां से आप लहंगा, सलवार सूट, सारी, रेडिमेट ब्लाउज पार्टी वियर गाउन, काटपिस के कपड़े सब अच्छे और सस्ते दाम में मिल जायेगा।

अरोरा अचार

अरोरा अचार से आप तरह तरह अचार और चटनिया , सास मिल जायेंगी यहां का आप नवरतन चटनी जरूर ट्राई करें। सभी प्रोफक्ट्स में लखनऊ का टेस्टी स्वाद आपको खाने मिलेगा।

बर्मा बिस्किट

यहां बेकरी शॉप 1944 से लखनऊ में है, यहां पर आपको फ्रेश और हर वेरायटी के कुकीज मिल जायेंगी, सूजी, नारियल, अंजीर, अरारोट सभी प्रकार की ताजी और लजीज कुकिंग आपको यहां मिल जायेगी।

टुंडे कबाब

लखनऊ आए और यहां के कबाब टाई नही तो क्या फ़ायदा यहां के टुंडे कबाब देख कर मुंह में पानी आ जायेगा। गरमा गर्म रोटी के साथ इसका लुफ्त उठाए।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story