×

Lucknow Best Breakfast Buffet: लखनऊ में ब्रेकफास्ट बुफे के लिए आएं अज़रक, मिलेगा यहाँ शाही अंदाज

Lucknow Best Breakfast Buffet: यह रेस्तरां लखनऊ का एक छिपा हुआ रत्न है, यह हेरिटेज होटल - लेबुआ के परिसर में स्थित है। यहाँ पर इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के बैठने की व्यवस्था है। यहाँ का माहौल अद्भुत होता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 11 Sep 2023 8:40 AM GMT
Best Breakfast Buffet in Azrak, Lucknow
X

Best Breakfast Buffet in Azrak, Lucknow (Image: Social Media)

Lucknow Best Breakfast Buffet: नाश्ता अक्सर दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है, क्योंकि यह आपकी सुबह की शुरुआत के लिए आवश्यक पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करता है। एक अच्छी तरह से संतुलित नाश्ता आपको ध्यान केंद्रित रखने, ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद कर सकता है।

लखनऊ में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ का नाश्ता वर्ल्ड क्लास का होता है। उन्ही जगहों में से एक है अजरक रेस्टोरेंट जो हेरिटेज होटल लेबुआ में स्थित है। यहाँ का ब्रेकफास्ट बुफे बहुत ही एक्सटेंसिव होता है। यह रेस्तरां लखनऊ का एक छिपा हुआ रत्न है, यह हेरिटेज होटल - लेबुआ के परिसर में स्थित है। यहाँ पर इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के बैठने की व्यवस्था है। यहाँ का माहौल अद्भुत होता है। यह जगह अपने पार्टनर या फॅमिली के साथ जाने के लिए लखनऊ की सबसे बेस्ट जगहों में से एक है।


कहाँ पर है अजरक

यह रेस्टोरेंट 19, सरका एस्टेट, मॉल एवेन्यू, हज़रतगंज में स्थित है। वर्ल्ड क्लास होटल लेबुआ में स्थित अजराक गज़ब का खूबसूरत रेस्त्रां है। यहाँ पूरी साज सज्जा पारम्परिक है। यहाँ के पारंपरिक चिकन ब्लॉक हैंडल और अनुकूलित हस्तनिर्मित मोरक्कन फर्श के साथ खूबसूरती से लगाए गए दरवाजे एक ऐसी दुनिया की ओर ले जाते हैं जो बीते युग की झलक पेश करता है।

"अज़रक" नाम नीले रंग के लिए अरबी शब्द - रॉयल्टी का रंग - से आया है। रेस्तरां भारत की तीन पूर्ववर्ती रियासतों- अवध, हैदराबाद, शाही राजपूताना- के शाही व्यंजनों को एक साथ लाता है। यहाँ ब्रेकफास्ट की टाइमिंग सुबह 6.30 से 10.30 तक होती है। वहीँ लंच का समय दोपहर 12 बजे से 2.45 तक होता है। डिनर शाम 7 बजे शुरू होकर आधी रात तक चलता है। सुबह 10.45 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.45 से शाम 7 बजे तक भी यह रेस्त्रां खुला रहता है और आप यहाँ इस समय कुछ भी खा सकते हैं।


क्या-क्या है यहाँ फेमस

यहाँ का मेनू बहुत शानदार है। अजरक एक पांच सितारा रेस्टोरेंट है। यहाँ पर आपको चाइनीज़, फ़ास्ट फ़ूड, स्ट्रीट फ़ूड, नार्थ इंडियन, कबाब, मुग़लई, बिरयानी और मीठे के नाम पर बहुत कुछ मिलेगा। यहाँ का ब्रेकफास्ट और डिनर दोनों अमेजिंग होता है। ब्रेकफास्ट में मसाला डोसा, बेशन चीला, छोले पूरी, इडली लाजबाब होते हैं। वहीँ डिनर के लिए दाल सुल्तानी, पनीर लबाबदार, मिक्स वेजिटेबल और लच्छा पराठा का तो जवाब ही नहीं है।ये तो रही शाकाहारी की बात। मांसाहारी डिश में भी आपको यहाँ बहुत कुछ मिलेगा। नॉन वेज स्टार्टर में यहाँ खड़े मसाले का मुर्ग टिक्का और निज़ामी टंगड़ी कबाब काफी स्वादिष्ट होते हैं। मैं कोर्स के लिए पेशावरी चिकनयहाँ बहुत पसंद किया जाता है। आमतौर पर इन्हे बखरखानी और ताफ्तान के साथ खाया जाता है। यह रेस्त्रां आम जगहों से थोड़ा कॉस्टली है और यहाँ दो लोगों के औसत भोजन का खर्च लगभग 3000 रुपये से ऊपर ही होता है।


Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story