×

Best Places for Photoshoot in Lucknow: लखनऊ में फोटोशूट करना हो या बनानी हो रील्स, ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

Best Places for Photoshoot in Lucknow: अगर आप अपना प्राइवेट फोटोशूट या फिर प्री वेडिंग फोटो शूट करना चाहते हैं तो लखनऊ में आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन्स हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 20 Dec 2022 2:56 AM GMT
Best Places for Photoshoot in Lucknow
X

Best Places for Photoshoot in Lucknow (Photo - Social Media) 

Best Places for Photoshoot in Lucknow: लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही सुंदर शहर है। यहां पर बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। ऐसे में अगर आप अपना प्राइवेट फोटोशूट या फिर प्री वेडिंग फोटो शूट करना चाहते हैं तो लखनऊ में आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन्स हैं। जहां पर आप फोटोग्राफरों से फोटोज-वीडियो क्लिक करा सकते हैं। इसके साथ ही इन दिनों इन्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स, वीडियो बनाने के लिए आप इन बेस्ट जगहों का सेलेक्शन कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं लखनऊ की बेस्ट फोटोशूट जगहों के बारे में।

लखनऊ में मॉडल फोटोशूट
Model Photoshoot in Lucknow

1. ब्रिटिश रेजीडेंसी
BRITISH RESIDENCY

(Image Credit- Social Media)

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित ब्रिटिश रेजीडेंसी स्मारक बहुत ही एतिहासिक जगह है। यहां पर फोटोशूट के लिए बहुत ही सुंदर और हिस्टोरिकल जगहें आपको कैप्चर करने के लिए मिल जाएंगी। 1800 के ब्रिटिश कॉम्प्लेक्स की लाल लखौरी ईंटें तस्वीरों में बहुत अच्छी लगती हैं। रेजीडेंसी कैंपस भी लॉन के साथ काफी बड़ा है जहां आप अपनी पसंदीदा जगह पर फोटोशूट करा सकते हैं।

समय: सुबह 8 से शाम 5 बजे तक

सामान्य सा प्रवेश टिकट शुल्क पड़ता है।

बड़ा इमामबाड़ा
BADA IMAMBARA

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ की सबसे चर्चित घूमने की जगह है। इसे भूलभूलैया के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन बड़ा इमामबाड़ा के अंदर फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है, हालांकि, आपको इमामबाड़ा के खुले क्षेत्र में फोटोग्राफी की अनुमति है। जोकि आपके फोटो लेने के लिए पर्याप्त अच्छी जगह है।

समय: सुबह 8 से शाम 5 बजे तक

प्रवेश शुल्क पड़ता है।

जेनेश्वर मिश्रा पार्क
Janeshwar Mishra Park

जनेश्वर मिश्र पार्क राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। आपको बहुत हैरानी होगी ये सुनकर कि भारत के यूपी में राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में स्थित ये खूबसूरत पार्क एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर उद्यान माना जाता है। यहां पर आप सामान्य टिकट लेकर अपनी पसंदीदा जगह में कहीं भी फोटोशूट करा सकते हैं।रिवर फ्रंट के आस-पास

रूमी दरवाजा
RUMI DARWAZA

(Image Credit- Social Media)

नो टिकट, नो एंट्री टाइमिंग, यह जगह आपके लिए हमेशा है। यहां पर आप अपने खुशीभरे पलों में फोटोशूट करा सकते हैं, सुहाने मौसम में, बारिश में जब आपका मन करे, तब आप फोटोशूट करा सकते हैं। आपको बस एक वाइड एंगल लेंस की जरूरत होगी और टाइमिंग का ध्यान रखना होगा। बिना ट्रैफ़िक के शॉट लेने के लिए सूर्योदय के समय या देर रात को वहां जाना पड़ेगा। नहीं तो बाकी समय आपको यहां पर ट्रैफिक मिलेगा। क्योंकि ये बहुत ही चलती-फिरती जगह है।

दिलकुशा कोठी
DILKUSHA KOTHI

दिलकुशा कोठी 18वीं शताब्दी में अंग्रेजी बारोक शैली में बना हुआ एक घर है। जो लखनऊ छावनी में स्थित है। हरे-भरे लॉन वाले घर के इर्द-गिर्द फोटोज लेना फोटोग्राफरों को काफी पसंद हैं। खास बात यह है कि यहां नो एंट्री फ्री है।

समय: सुबह 10 बजे शाम 5 बजे

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट
KUKRAIL RESERVE FOREST

लखनऊ के आउटर में कुकरैल पिकनिक स्पॉट है। जोकि घड़ियालों के प्रजनन स्थल के रूप में जाना जाता है। लेकिन प्रकृति प्रेमियों के लिए हरियाली में फोटो खिंचवाना अच्छा अनुभव साबित हो सकता है।

समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

प्रवेश शुल्क

लोहिया पार्क
LOHIA PARK

80 एकड़ में फैला राम मनोहर लोहिया पार्क हरे-भरे प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां एक गोलाकार चलने का ट्रैक है। हरियाली के बीच आप यहां फोटोशूट करा सकते हैं।

समय: सुबह 6 बजे रात 10 बजे

प्रवेश शुल्क सामान्य सा पड़ता है।

अंबेडकर मेमोरियल पार्क
AMBEDKAR MEMORIAL PARK

(Image Credit- Social Media)

अरिजीत सिंह का वो गाना याद है - सुनो ना संगमरमर। इस गाने को यहीं गोमतीनगर के बड़े से पार्क में शूट किया गया है। विशाल हाथी की मूर्तियाँ पार्क की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।सर्दियों के दौरान दिन का समय यहां फोटो शूट के लिए आदर्श होता है।

समय: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक

सामान्य प्रवेश शुल्क पड़ता है।

सूरजकुंड तालाब, सतखंडा और घंटाघर
SURAJKUND POND, SATKHANDA AND CLOCK TOWER

केंद्र में एक जल निकाय के साथ हुसैनाबाद हेरिटेज ज़ोन, जहां पर एक छोर पर क्लॉक टॉवर तक जाने वाली सीढ़ियाँ, और दूसरे पर सतखंडा है। यहां आप उगते सूरज के साथ सीढ़ियों पर बैठकर कई तरह से पोज बनाकर फोटो-वीडियो को अपने हिसाब से ले सकते हैं। आजकल रील्स बनाने के लिए भी ये अच्छी जगह है।

समय: हमेशा खुला

सामान्य प्रवेश शुल्क



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story