Lucknow Best Veg Kabab Paratha: यहाँ मिलता है लखनऊ का सबसे बेस्ट वेज कबाब पराठा, चख लिया तो खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

Lucknow Best Veg Kabab Paratha: लखनऊ में सबसे बेस्ट वेज कबाब पराठा मिलता है यहाँ आइये जानते हैं क्या है इसका प्राइज़ और कहाँ मिलेगा ये।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Oct 2024 1:55 AM GMT
Lucknow Best Veg Kabab Paratha
X

Lucknow Best Veg Kabab Paratha (Image Credit-Social Media)

Lucknow Best Veg Kabab Paratha: लखनऊ का खाना दूर-दूर तक मशहूर है यहाँ जो भी कोई आता है वो यहाँ के खान-पान का फैन हो जाता है। कई लोगों को आपने कहते भी सुना होगा यहाँ चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है। यहाँ के नॉन वेज फ़ूड के भी लोग दीवाने हैं। लेकिन अगर आपको वेज में कुछ बढियाँ खाने को मिल जाये तो कहना ही क्या। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लखनऊ में सबसे बेस्ट वेज कबाब पराठे आपको कहाँ मिलेंगें।

यहाँ मिलेंगा लखनऊ के बेस्ट वेज कबाब पराठा (Best Veg Kabab Paratha in Lucknow)

अगर आप लखनऊ में हैं तो आपको ये तो हर कोई बता देगा कि नॉन वेज कबाब पराठा कहाँ का बेस्ट है लेकिन वेज कबाब पराठा कहाँ का अच्छा है ये बताने में हो सकता है उन्हें थोड़ा सा वक़्त लग जाये। लेकिन अगर अब आपसे कोई पूछे तो आपको इसका जवाब हम बता देते हैं।

लखनऊ के कपूरथला में एक ऐसी दुकान है जहाँ काफी ज़्यादा भीड़ लगी रहती है। यहाँ के कबाब पराठे आपको काफी ज़्यादा पसंद भी आयेंगें। वहीँ इनके आस-पास भी कई वेज कबाब-पराठे की दुकानें हैं लेकिन वहां आपको ये स्वाद नहीं मिलेगा।

यहाँ आपको वेज रोल,टोमेटो रोल और पनीर रोल भी मिलता है। ये कपूरथला चौराहे पर गीता वस्त्रालय के सामने है इनका कबाब रोल आपको 20 रूपए से मिलना शुरू हो जाता है 20 25 और 30 रूपए तक इनका प्राइज़ रहता है। तो आप भी एक बार इनका बना कबाब पराठा चख लीजिये जिसके बाद आप कहीं भी नहीं जाने वाले।

इनकी दुकान लगते ही यहाँ भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। जिसमे आपको कई अलग अलग कबाब पराठे मिल जायेंगें। कबाब रोल के मामले में जैसे लखनऊ में टुंडे कबाबी सबसे बेस्ट है वैसे ही वेज कबाब पराठे में कपूरथला की ये दुकान प्रसिद्ध है। ऑफिस टाइम में भी यहाँ अच्छी खासी भीड़ आपको दिखेगी। तो अब जब भी आपका मन वेज में कुछ सबसे बेहतरीन खाने को करे तो पहुंच जाइये गीता वस्त्रालय।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story