×

Best Veg Restaurants in Lucknow: लखनऊ के इन शाकाहारी रेस्टोरेंट्स का स्वाद है निराला, आप भी जरूर खाएं

Best Veg Restaurants in Lucknow: लखनऊ में एक से बढ़कर एक शाकाहारी रेस्टोरेंट और फ़ूड जॉइंट्स हैं जहाँ के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद जुबां से ही नहीं उतरता। इन रेस्टोरेंट्स के वेज बिरयानी, टुंडे अरबी, पनीर टिक्का और वेज कबाब, दाल मखनी, नवरतन कोरमा, पानी पुरी और चाट के अलावा कोफ्ता करी और शीरमाल बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

Preeti Mishra
Published on: 26 Aug 2023 1:31 PM GMT
Best Veg Restaurants in Lucknow: लखनऊ के इन शाकाहारी रेस्टोरेंट्स का स्वाद है निराला, आप भी जरूर खाएं
X
Best Veg Restaurants in Lucknow (Image: Social Media)

Best Veg Restaurants in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ वैसे तो अपने प्रतिष्ठित मांसाहारी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन आपको बता दें कि यह शहर स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों की भी एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। लखनऊ का शाकाहारी भोजन, जो अक्सर शहर की नवाबी विरासत से प्रभावित होता है, मसालों और सुगंधित स्वादों से समृद्ध है।

लखनऊ में एक से बढ़कर एक शाकाहारी रेस्टोरेंट और फ़ूड जॉइंट्स हैं जहाँ के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद जुबां से ही नहीं उतरता। इन रेस्टोरेंट्स के वेज बिरयानी, टुंडे अरबी, पनीर टिक्का और वेज कबाब, दाल मखनी, नवरतन कोरमा, पानी पुरी और चाट के अलावा कोफ्ता करी और शीरमाल बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको लखनऊ के टॉप वेज रेस्टोरेंट्स से रूबरू करवाएंगे। तो आइये नजर डालते हैं लखनऊ के बेस्ट वेज रेस्टोरेंट्स पर।

आर्यन रेस्टोरेंट (Lucknow Aryan Restaurant)

लखनऊ में जब भी टॉप क्लास के वेग रेस्टोरेंट का नाम गिना जायेगा आर्यन का नाम सबसे पहले आएगा। वैसे तो यह रेस्त्रां नॉन-वेज भी परोसता है लेकिन यहाँ का शाकाहारी भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आर्यन ना सिर्फ अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है बल्कि इस रेस्टोरेंट का अम्बिएंस भी बहुत शानदार होता है। चुकि यह एक प्रीमियम रेस्त्रां है इसलिए यहाँ कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है। यहाँ दो लोगों के भोजन की औसत कीमत लगभग 1000 रुपये होती है। यह रेस्त्रां अपने नार्थ इंडियन, कॉन्टिनेंटल और चाइनीज के अलावा साउथ इंडियन डिशेस के लिए भी बहुत फेमस है। यहाँ इटैलियन, पिज़्ज़ा, मुगलई, मिठाइयाँ, पेय पदार्थ भी मिलते हैं। आर्यन के लखनऊ में कई ब्रांच हैं। गोमती नगर पत्रकारपुरम के अलावा हज़रतगंज, राजाजीपुरम और एसजीपीजीआई के पास भी एक-एक ब्रांच है।

मधुरिमा स्वीट्स (Lucknow Madhurima Sweets)

मधुरिमा स्वीट्स भी लखनऊ के टॉप शाकाहारी रेस्तरां में से एक है। यह पूरी तरह से एक शाकाहारी रेस्टोरेंट है। मधुरिमा में आपको लखनवी, नार्थ और साउथ इंडियन, चीनी, इटैलियन, कॉन्टिनेंटल, व्यंजनों के साथ-साथ तंदूरी, पेय पदार्थ, मॉकटेल, सूप, स्नैक्स, सलाद, चाट, आइसक्रीम, और कई तरह की मिठाइयां मिलती हैं। यहाँ ब्रेकफास्ट, लुकण और डिनर में अलग-अलग चीज़ें परोसी जाती हैं। ब्रेकफास्ट के लिए सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक, लंच दोपहर 12 से शाम 4 और डिनर के लिए रात 7 से 11 बजे तक का समय होता है। मधुरिमा स्वीट्स होम डिलीवरी की सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।

श्री राजभोग (Lucknow Shree Rajbhog)

शाकाहारी खाने में मामले में श्री राजभोग का एक अलग ही स्थान है। एक प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरांलखनऊ के गोमती नगर में स्थित है। यहाँ पर आपको स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन परोसा जाता है। श्री राजभोग में आपको राजस्थानी थाली खाने को मिलती है। इस थाली में 25 से ज्यादा व्यंजन होते हैं। इन व्यंजनों में शामिल हैं पनीर की सब्जी, गट्टे की सब्जी, दाल बाटी, साबूदाना, खिचड़ी, आलू की सब्जी, चावल, केले की सब्जी, अचार, बासुंदी, चूरमा, साबूदाना बड़ा, कुट्टू पूरी, कद्दू, मिर्च पनीर, टमाटर ओमती कड़ी, दही भल्ला, सिंगदा पुरी, आदि होते हैं। यहाँ जगह अल्फा टॉवर, सीपी 8, विक्रांत खंड, कामता चौराहा, गोमती नगर में स्थित है। यह रेस्त्रां दो बार भोजन परोसता है। पहला दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और दूसरा शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक। यहाँ एक थाली की कीमत लगभग 500 रुपये होती है।

ग्रीन रेस्टोरेंट नीलकंठ (Lucknow Green Restaurant Neelkanth)

ग्रीन रेस्टोरेंट नीलकंठ भी अपने स्वादिष्ट वेज खाने और मिठाइयों के लिए फेमस है। यह रेस्त्रां किफायती रेट पर बेहतर भोजन उपलब्ध कराता है। शाकाहारियों के लिए तो ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ के फेमस व्यंजन हैं कढ़ाई पनीर, पनीर बटर मसाला, वेज कोफ्ता, दम आलू बनारसी, मलाई कोफ्ता, मशरूम दो प्याजा, वेज कोल्हापुरी, मिक्स वेज, आलू जीरा, अरहर दाल फ्राई, दाल हांडी, दाल मखनी हैं। इसके अलावा साउथ इंडियन भोजन भी यहाँ परोसा जाता है। यहाँ का प्याज मसाला डोसा, इडली सांबर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहाँ जाने से पहले आप घर से ही टेबल बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ से घर बैठे ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यह रेस्टोरेंट सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है। यह रेस्त्रां पत्रकारपुरम के नीलकंठ स्वीट्स के ठीक बगल में स्थित है।

बाटी चोखा रेस्टोरेंट (Lucknow Baati Chokha Restaurant)

बाटी चोखा रेस्टोरेंट लखनऊ में एक दम अलग तरह का रेस्टोरेंट है। यहाँ का अम्बिएंस आपको पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश की याद दिलाएगा। बाटी चोखा रेस्टोरेंट विवेक खंड, गोमती नगर में स्थित है। यहाँ पर भी आपको थाली खाने को मिलती है। यहाँ खाना पत्तल में और पानी कुल्हड़ में दिया जाता है। यहाँ थाली में बाटी, चोखा, दाल, चटनी, चावल और खीर परोसी जाती है। बाटी भी दो तरह की होती है। एक पनीर वाली और एक सत्तू वाली। यहाँ पर एक थाली की कीमत 300 रुपये से ज्यादा ही होती है। यह रेस्टोरेंट सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story