×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Lucknow Bartan Market: ये है लखनऊ का प्रसिद्ध बर्तन बाजार, मिलेंगे एक से एक सामान

Lucknow Famous Bartan Market: लखनऊ को अपने ऐतिहासिक स्थानों की वजह से पहचाना जाता है। चलिए आज यहां के बर्तन बाजार के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 24 May 2024 11:52 AM GMT
Lucknow Famous Bartan Market
X

Lucknow Famous Bartan Market (Photos - Social Media) 

Lucknow Famous Bartan Market : राजधानी लखनऊ के बहुत से बाजारों के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप बर्तनों की बाजार के बारे में जानते हैं। जीं हां लखनऊ के याहियागंज इलाके में बर्तनों की बड़ी मशहूर और पुरानी बाजार है। यहां पर आपको स्टील, पीतल, कांच, क्राकरी, कुकवेयर के बर्तनों से लेकर रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले लेटेस्ट मॉडल के गैस चूल्हा भी मिल जाएंगे। वो भी बहुत ही किफायती दामों पर। याहियागंज लखनऊ में बर्तनों की ऐसी बाजार है जहां पर आपको 10 रूपए की चम्मच से लेकर 50,000 रुपए तक की कीमत वाला सामान मिलता है। इस बाजार पर आपको हर क्वालिटी का सामान मिलता है। एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली तस्तरी, थाली, बड़े-बड़े थाल, गिलास, टंकी, बिरयानी हांडी से लेकर सब कुछ।

शादी का सीजन आते ही मार्केट ग्राहकों की भीड़ से गुलजार होने लगते हैं। जहाँ आपको कपड़ों की खरीदारी करते लोग नज़र आ जायेंगे वहीँ बर्तन की भी खरीदारी ज़ोरो पर होती है। वहीँ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बर्तन बाजार कई नए डिज़ाइन और स्टाइल के बर्तनों के साथ तैयार है। यहाँ अगर आप बर्तन होलसेल के रेट पर खरीदना चाहते हैं तो वो भी आपको आसानी से मिल जायेगा। आइये आपको बताते हैं लखनऊ में कहाँ कहाँ आपको बर्तन उचित मूल्य पर और सही क्वालिटी में मिल जायेंगे।

यहियागंज बाजार (Yehiyaganj Market)

लखनऊ की होलसेल मार्केट यहियागंज है। जहाँ आपको कई चीज़ें होलसेल रेट पर मिल जाएँगी। वहीँ ये बाज़ार बर्तनों के लिए भी काफी लोकप्रिय है। यहाँ परस्टील, पीतल, कांच, क्राकरी, कुकवेयर और रसोई घर में उपयोग होने वाले लेटेस्ट होम अप्प्लाएंसेस भी मिल जायेंगे। यहाँ मीनाकारी से सजे तांबे, पीतल, और फूल के बर्तनों की दर्जनों वैराइटी आपको मिल जाएगी। यहाँ कई हाई रेंज में बर्तन मिल जायेंगे वहीँ कम कीमत पर भी बर्तन उपलब्ध है। कटोरी चमच से लेकर बड़े जंगाल, प्रेशर कुकर और इलेक्ट्रॉनिक खाद्य उपकरण की भी यहाँ विशाल रेंज है।

Lucknow Famous Bartan Market


ये है खासियत (This is The Specialty)

इस बाजार की खासियत यह है कि यहां आप किलो के भाव पर बर्तन खरीद सकते हैं। यहां स्टील और पीतल के बर्तन किलो के भाव पर मिलते हैं और इन दोनों के रेट मार्केट के हिसाब से बदलते रहते हैं। नए बर्तन खरीदारी करने के साथ आप अपने घर के पुराने बर्तन यहां बेच भी सकते हैं और उसके बदले में नए बर्तन खरीद सकते हैं। पुराने बर्तन भी यहां दुकानदार किलो के भाव ही खरीदते हैं। नए बर्तन खरीदने पर डिस्काउंट मिलता है। यहां पर आप भगवान की पीतल की मूर्ति और पूजा सामग्री भी होलसेल के दर पर खरीद सकते हैं। एक दुकानदार ने बताया कि पीतल की मूर्ति यहां किलो के भाव पर बिकती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story