×

Lucknow Famous Club For New Party: जश्न का असली मजा तो लखनऊ के इन बेस्ट क्लब में, आइये जाने बुकिंग का तरीका

Lucknow Famous Club: नवाबों के शहर लखनऊ में नवाबी अंदाज अभी भी बरकरार है। जो आपको यहां मनाएं जाने वाले जश्न और पार्टियों के आयोजन को देखकर पता चलेगा।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Dec 2022 1:49 AM GMT (Updated on: 27 Dec 2022 1:50 AM GMT)
best club
X

क्लब में नाइटलाइफ (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Famous Club For New Party: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने प्रतिष्ठित स्मारकों, चहल-पहल भरे बाज़ारों, संगीत, नृत्य, कलाओं और सबसे बढ़कर पाक कला के लिए जाना जाता है। नवाबों के शहर लखनऊ में नवाबी अंदाज अभी भी बरकरार है। जो आपको यहां मनाएं जाने वाले जश्न और पार्टियों के आयोजन को देखकर पता चलेगा। दोस्तों-यार जाम छिलकते हैं तब माहौल बनना शुरू होता है फिर यूपी वाले ठुमके लगाए जाते हैं स्वादिष्ट व्यंजनों को जी भरकर खाया जाता है।

लखनऊ में खास मौके पर यहां के क्लब की सूरत ही बदल जाती है। जैसे लगता है मानों आप सपनों की रंगीन दुनिया में आ गए हों। यहां की चमकदार नाइटलाइफ में आपको बहुत ही आनंद आएगा। इन क्लब्स में नए साल पर, वैलेंटाइन पर और भी खास मौकों पर पार्टी आयोजित की जाती है। जिसमें तरह-तरह के ऑफर्स लगाए जाते हैं। तो अगर आप भी क्लब्स में जाने का मन बना रहे हैं तो चलिए आपको लखनऊ के कुछ बहुत ही शानदार क्लब के बारे में बताते हैं।

लखनऊ के मशहूर क्लब
Lucknow Famous Club

ग्रैंड कबाना, लखनऊ
Grand Cabana, Lucknow

जब आप लखनऊ के सबसे बड़े रूफटॉप बार ग्रैंड काबाना में होते हैं, तो आप एनर्जी लेवल यहां पहुंचकर ही कई गुना बढ़ जाता है और पैर अपने आप ही थिरकने लगते हैं। अंधेरी रात में फैंसी लेजर कलर बीट लाइट्स, बेस म्यूजिक, लिप-स्मैकिंग फूड और दिल झुमा देने वाला डीजे आपके नाइटलाइफ के एक्सपीरियंस को और बढ़ा देगा। खास अवसरों पर मौज-मस्ती करने के लिए ग्रैंड कबाना बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आप ड्रिंक के साथ डिलीशियस फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं।

स्थान: होटल सैवी ग्रैंड, गोमती नगर

Location: Hotel Savvy Grand, Gomti Nagar

समय: दोपहर 3:00 बजे से 12:00 बजे तक

बी द बीयर, लखनऊ
Be the Beer, Lucknow

नाम से सब कुछ पता चलता है। बी द बीयर यहां पर बहुत ही रचा रचाया और बना-ठाना माहौल मिलेगा। यहां पर ड्रिंक के अलावा आप मेक्सिकन, इटालियन, चाइनीज और उत्तर भारतीय व्यंजनों का ऑर्डर दे सकते हैं। पेट-पूजा करने के साथ आप यहां लाइव स्पोर्ट्स स्क्रीनिंग, म्यूजिक और कभी कदार टेबल गेमिंग का भी ऑप्शन मिलता है।

Location: Cyber Heights, Gomti Nagar

स्थान: साइबर हाइट्स, गोमती नगर

समय: सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक

(Image Credit- Social Media)

बिग डैडी, लखनऊ

Big Daddy, Lucknow

बिग डैडी बहुत ही आलीशान और आकर्षक इनडोर और आउटडोर क्लब है। यहां पर बैठने की व्यवस्था इनडोर और आउटडोर दोनों जगह है। डिम लाइट, रेड वाइन, हाई म्यूजिक और स्वादिष्ट आपकी शाम बना देगा।

Location: Cyber Heights, Gomti Nagar

स्थान: साइबर हाइट्स, गोमती नगर

समय:

सोमवार से शुक्रवार - दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक

शनिवार - दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

रविवार - दोपहर 12:00 बजे से 1:10 बजे तक

जेडब्ल्यू क्लब, लखनऊ
JW Club, Lucknow

JW क्लब में आपको डिम लाइट, रोमांटिक म्यूजिक के साथ ही लाइव डीजे का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। यहां पर टेस्टी फूड का आनंद लेने के साथ ही ड्रिंक्स का भी मजा ले सकते हैं।

Location: Indira Nagar

स्थान: इंदिरा नगर

समय: सुबह 11:00 बजे से रात 11:00 बजे तक

स्काई बार, लखनऊ
Sky Bar, Lucknow

स्काई बार रेनेसां होटल लखनऊ की 16वीं मंजिल पर स्थित बेस्ट रूफटॉप बार है। यहां आप खुले आसमान के नीचे पूल में बैठकर ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं। फूड मेनू में आपको इटालियन, चाइनीज, मेक्सिकन डिशेस मिलती हैं। यहां पर बार में इंटरनेशनल ड्रिंक्स भी ऑफर की जाती है।

Location: Gomti Nagar

स्थान: गोमती नगर

समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक

अंडरडॉग्स बार एंड ग्रिल, लखनऊ
Underdoggs Bar & Grill, Lucknow

अंडरडॉग्स बार एंड ग्रिल लखनऊ में नाइटलाइफ़ का अनुभव करने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। यहां पर आपको स्पोर्ट्स, बार और बेहतरीन ड्रिंक्स का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

Location: City Mall, Gomti Nagar

स्थान: सिटी मॉल, गोमती नगर

समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक

साकी - ताजमहल, लखनऊ
Saqi – Taj Mahal, Lucknow

लखनऊ के साकी में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बेस्ट क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। ये जगह लखनऊ की सबसे शानदार नाइटलाइफ़ जगहों में से एक है। यहां पर हाई क्वालिटी बार-कम-लाउंज आपको सपनों सा एहसास कराएगा।

Location: Taj Mahal, Gomti Nagar

स्थान: ताजमहल, गोमती नगर

समय: शाम 5:00 बजे से 11:45 बजे तक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story