Lucknow Famous Food: लखनऊ में केवल 100 रूपए में यहाँ मिलेगा चायनीज़ प्लैटर, इतनी वैराइटी देखकर चक्कर में पड़ जायेंगे आप

Lucknow Famous Food: लखनऊ में एक ऐसी जगह है जहाँ आपको 100 रूपए में चायनीज़ और इंडियन थाली मिल जाएगी। आइये जानते हैं कहाँ है ये जगह।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Oct 2024 12:22 PM GMT
Lucknow Food
X

Lucknow Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Food: लखनऊ में अगर आपको कहीं टेस्टी और सस्ता खाना खाने को मिल जाये तो शायद आपको इस बात पर विश्वास न हो लेकिन ये सच है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको मात्र 100 रूपए में चायनीज़ प्लैटर मिल जायेगा। आइये जानते हैं लखनऊ में कहाँ है ये जगह।

लखनऊ में यहाँ मिलेगी मात्र 100 रूपए में चायनीज़ और इंडियन थाली

लखनऊ की एक ऐसी जगह जहाँ इस समय चल रहा है एक बेहतरीन ऑफर जहाँ आपको इंडियन थाली और चायनीज़ प्लैटर मिल जायेगा। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी को भी चुन सकते हैं। इन दोनों में से आप कोई भी क्यूज़ीन चुनते हैं तो आपको ये 100 रूपए का मिल जायेगा। आइये जानते हैं कि आखिर लखनऊ में कहाँ पर है ये जगह।

लखनऊ के आलमबाग में स्थित है कुकड़ रंगीला जहाँ आपको कई तरह के ऑफर्स आये दिन मिलते रहते हैं वहीँ उनकी थाल और कॉम्बो ऑफर्स लोगों के बीच काफी ज़्यादा पॉपुलर हैं। यहाँ आपको इंडियन थाली जिसमे आपको नान या तंदूरी रोटी, पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, आलू की सब्जी, चावल, ग्रीन चटनी, रायता, तड़का दाल और सलाद। वहीँ आपको यहाँ चायनीज़ प्लैटर भी मिल जायेगा जिसमे आपको मिलेगा नूडल्स, स्प्रिंग रोल्स, हनी चिल्ली पोटैटो, वेज मंचूरियन,फ्रेंच फ्राइज,सालसा सॉस। इसके अलावा अगर आप नॉन वेज खाने के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपको इसका भी कॉम्बो मिल जायेगा। जिसमे आपको मटन के साथ चावल या तंदूरी रोटी मिलेगी और चिकन के साथ चावल या रोटी मिल जाएगी वो भी मात्र 150 रूपए और 200 रूपए में मिल जायेगा।

यहाँ की टाइमिंग हैं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक साथ ही यहाँ के खाने का स्वाद भी बेहद लाजवाब है। वहीँ आपको यहाँ का दाम भी काफी पॉकेट फ्रेंडली लगने वाला है। ये रेस्टोरेंट आलमबाग के पटेल नगर टेढ़ी पुलिया पर है। जहाँ कुछ न कुछ ऑफर ज़रूर चलता रहता है। यहाँ रूफटॉप पर बैठकर भी यहाँ के खाने का आप लुफ्त उठा सकते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story