Ishaara Restaurant Lucknow: यहाँ सब कुछ होता है इशारों में, मूक-बघिर चलाते हैं रेस्टोरेंट

Ishaara Restaurant Lucknow: इशारा एक रेस्तरां से कहीं अधिक है। यहाँ भोजन तो असाधारण मिलता ही है, यहाँ भोजन खिलाने वालों की भी बात अलग है। इशारा में भोजन करना एक ऐसा अनुभव है जो शब्दों से परे है। यह एक साइन रेस्टोरेंट है। इसका मतलब यहाँ बात सिर्फ इशारों में होती है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 18 Oct 2023 10:45 AM GMT (Updated on: 18 Oct 2023 10:45 AM GMT)
Ishaara Restaurant Lucknow
X

Ishaara Restaurant Lucknow (image credit: social media)

Ishaara Restaurant Lucknow: यदि आपको लखनऊ में भोजन के साथ कुछ अलग तरह का अनुभव लेना हो तो आइये इशारा रेस्टोरेंट में। इशारा एक रेस्तरां से कहीं अधिक है। यहाँ भोजन तो असाधारण मिलता ही है, यहाँ भोजन खिलाने वालों की भी बात अलग है। इशारा में भोजन करना एक ऐसा अनुभव है जो शब्दों से परे है। यह एक साइन रेस्टोरेंट है। इसका मतलब यहाँ बात सिर्फ इशारों में होती है।

प्रशांत इस्सर द्वारा स्थापित, इशारा रेस्टोरेंट लखनऊ, मुंबई में खोले गए पहले रेस्त्रां की एक फ्रैंचाइज़ी है। यहाँ सबसे खास बात यह है कि रेस्त्रां में ऐसे लोगों को रोजगार दिया गया है जो सुन और बोल नहीं सकते। यहाँ सब कुछ इशारों में ही होता है। आपको बोलना कुछ नहीं है।


क्या खास है इशारा रेस्टोरेंट में

इशारा रेस्टोरेंट लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित फ़ीनिक्स पलासियो मॉल में स्थित है। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता है। यहाँ वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने की सुविधा मिलती है। यहाँ पर लखनवी, अमेरिकी, कॉन्टिनेंटल और नार्थ इंडियन सभी तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं। रेस्तरां का मेनू पारंपरिक भारतीय स्वादों और समकालीन तकनीकों का मिश्रण है। वॉटर चेस्टनट और स्वीटकॉर्न टिक्की जैसे स्वादिष्ट ऐपेटाइज़र से लेकर इशारा बटर चिकन और रॉ जैकफ्रूट रोगनजोश जैसे सिग्नेचर व्यंजन लोगों के द्वारा बहुत पसंद किये जाते हैं।

इशारा में चाट और शानदार पानी पूरी भी मिलता है। मटन डोरी कबाब यहाँ की एक खास स्पेशलिटी है। इसके अलावा यहाँ की बिरयानी के स्वाद के तो क्या कहने। ऐसा नहीं है कि इशारा में केवल नॉन वेज ही बेहतर होता है। यहाँ के शाकाहारी व्यंजन भी लाजबाब होते हैं। यहाँ के मशरूम, दाल हवेली से लेकर कटहल बिरयानी तक, सब कुछ बहुत ही शानदार होता है। इशारा रेस्टोरेंट लगभग सभी ऑनलाइन पलटफोर्म पर उपलब्ध है। यहाँ भोजन थोड़ा महंगा होता है। आमतौर पर दो लोगों के खाने का बिल औसत 2000 रुपये तक होता है।

मुंबई में भी है इशारा रेस्टोरेंट

पहला इशारा रेस्टोरेंट मुंबई में खोला गया था। यह रेस्त्रां पैलेडियम मॉल लोअर परेल में है। यहाँ भी अधिकांश कर्मचारी ग्राहकों के साथ सांकेतिक भाषा में ही संवाद करते हैं। रेस्तरां अलग-अलग दिव्यांग जनों को काम पर रखता है और उन्हें रेस्तरां आतिथ्य में प्रशिक्षित करता है और उन्हें इस रेस्तरां में नौकरी प्रदान करता है। कुल मिलाकर यहाँ का अनुभव मज़ेदार होता है। रेस्त्रां के अंदर सागौन का फर्नीचर और सुंदर आंतरिक सज्जा इस स्थान को बहुत सुखद और जीवंत बनाती है। यह पर्यावरण के अनुकूल जगह है क्योंकि आप चारों ओर बहुत सारे पौधे देखते हैं। यह जगह आपका मूड अच्छा कर देती है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story