Lucknow Famous Momos: लखनऊ में यहाँ मिलेगा आपको मोमोज़ का हेल्दी अवतार, और भी कई वैराइटी हैं यहाँ

Lucknow Famous Corner Cabbage Momos: लखनऊ का ज़ायका हमेशा से लोगों को खूब पसंद आया है। यहाँ का मुग़लई खाना आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

Shweta Srivastava
Updated on: 15 Sep 2023 5:30 AM GMT
Cabbage Momos First Time In Lucknow
X

Cabbage Momos First Time In Lucknow (Image Credit-Social Media)

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Cabbage Momos First Time In Lucknow: लखनऊ की चटोरी गली में आपको कई तरह के ऑप्शंस मिल जायेंगे वहीँ यहाँ की एक स्टाल पर कुछ ऐसी डिश भी मिली जो हम सभी को बेहद पसंद है लेकिन इसके नुकसान करने के डर से अब लोग इसे थोड़ा अवॉयड भी करने लगे हैं। इस डिश का नाम है मोमोज़। जी हाँ पिछले कुछ सालों में मोमोज़ ने पूरे देश को अपने जादू से वश में कर लिया है। जिसकी समय समय पर नई वैरायटी भी सामने आ रही है। कभी तंदूरी मोमोज़ तो कभी फ्राइड मोमोज़। वहीँ आजकल जो मोमो चिली भी काफी लोकप्रिय हो गया है। लेकिन इसी के साथ कई तथ्य ऐसे भी सामने आये हैं जिससे ये पता चला है कि ये लज़ीज़ व्यंजन मनुष्य के शरीर को काफी नुकसान भी पहुँचता है। तो ऐसे में हम आपके लिए एक हेल्दी विकल्प लेकर आये हैं। आइये जानते हैं ये है क्या।

लखनऊ की चटोरी गली मोमोज़ का हेल्दी विकल्प

लखनऊ का ज़ायका हमेशा से लोगों को खूब पसंद आया है। यहाँ का मुग़लई खाना आपको कहीं और नहीं मिलेगा। वहीँ आजकल कई स्ट्रीट फूड्स ऐसे हैं जो अलग अलग तरह की डिशेस पेश कर रहे हैं और लोग भी बेहद चाव के साथ इनका लुफ्त उठा रहे हैं। ऐसे में लखनऊ के गोमती नगर में 1090 चौराहे के पास स्थित चटोरी गली अपनी अलग अलग वैराइटी और वाजिब दाम के चलते लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। आइये जानते हैं क्या है यहाँ पर ख़ास।

लखनऊ की इस चटोरी गली में शाम से ही अच्छी खासी भीड़ जमा होने लगती है क्या संडे मंडे हर दिन यहाँ हज़ारों लोग आते हैं और नए नए तरह की डिशेस की ढेरों वैराइटी ट्राय करते हैं। ऐसे में अगर आप अभी तक यहाँ नहीं गए हैं तो यहाँ एक बार ज़रूर जाइये। वहीँ यहाँ पर एक स्टाल ऐसी भी मिलेगी जो आपको लखनऊ स्टाइल सुशी देंगे वहीँ यहाँ की जो सबसे ख़ास बात है वो हैं यहाँ के मोमोज़। जिसे मैदे में नहीं बल्कि पत्तागोभी के पत्तों में लपेटा जाता है। इसमें मोमोज़ वाली ही स्टफ़िंग आपको मिलेगी लेकिन ये मोमोज़ का एक हेल्दी अवतार है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस स्टाल पर लोगों की काफी भीड़ भी इकट्ठा होते जाते हैं।

वहीँ आपको यहाँ कई बेहतरीन कोरियन डिशेस भी मिल जाएँगी। इस स्टाल का नाम है वी देसी कोरियन तड़का।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Next Story