×

Lucknow Bhuiyan Devi Mandir: 250 साल पुराना है लखनऊ के इस मंदिर का इतिहास, पूरी होती है हर मनोकामना

Lucknow Bhuiyan Devi Mandir : नवरात्रि में अगर आप लखनऊ में देवी मंदिर के दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको ढाई सौ साल पुराने इस मंदिर के दर्शन करने जरूर जाना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 11 April 2024 2:25 PM GMT
Bhuiyan Devi Temple Lucknow
X

Bhuiyan Devi Temple Lucknow (Photos - Social Media)

Bhuiyan Devi Temple Lucknow : आज से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है और देशभर के देवी मंदिरों में 9 दिनों तक भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलने वाली है। नवरात्रि के नौ दिन देवी के 9 स्वरूपों की पूजन अर्चन की जाती है। हर भक्त का माता को पूजने का तरीका अलग होता है और सभी अपने-अपने तरीके से देवी की आराधना करते हुए दिखाई देते हैं। नवरात्रि के मौके पर लोगों को अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा जाता है। अगर आप भी नवरात्रि के खास अवसर पर किसी देवी मंदिर के दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको लखनऊ के एक मंदिर के बारे में बताते हैं। लखनऊ के इस मंदिर का इतिहास ढाई सौ साल पुराना बताया जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के कपाट कभी भी बंद नहीं किए जाते हैं और यह हमेशा भक्तों के लिए खुला रहता है।

ऐसा है चमत्कार

इस मंदिर के कपाट कभी भी बंद नहीं किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी इसके कपाट बंद करने की कोशिश की गई तो कोई ना कोई घटना यहां पर देखी गई। कभी यहां पर पर्दे में आग लग गई तो कभी कपट टूटकर गिर गया यही वजह है कि इसे हमेशा खोल कर रखा जाता है। माता रानी 24 घंटे अपने भक्तों पर कृपा बरसती है और जो भी यहां सच्चे मन से मनोकामना मांगता है, माता उसकी हर मुराद पूरी करती हैं।

Bhuiyan Devi Temple Lucknow


प्रसिद्ध है भुइयन देवी मंदिर

लखनऊ का यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है और यहां पर भुइयन देवी के हाथ पर संकटा देवी भी विराजित है और दोनों के एक साथ पूजा की जाती है। मंदिर के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। मंगलवार के दिन यहां विशेष तौर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है और भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं।

Bhuiyan Devi Temple Lucknow


नहीं है इतिहास की जानकारी

इस मंदिर में जो मूर्ति स्थापित है उसके इतिहास के बारे में किसी को भी कोई भी जानकारी नहीं है। यहां पुजारी जो माता की सेवा करते हैं उनका कहना है कि उनके पूर्वजों ने जंगल में इस मूर्ति को देखा था इसके बाद उन्होंने इसे सजना और पूजन अर्चन करना शुरू कर दिया और तब से ये क्रम अब तक चला आ रहा है।

ऐसी है मान्यता

इस मंदिर से कई तरह की मान्यताएं जुड़ी हुई है। जिसमें से एक यह भी है की मन्नत मांगने के दौरान श्रद्धालु यहां पर एक घंटी बांधकर जाते हैं। जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो वह इस घंटी को यहां आकर खोल देते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां मेला लगता है और भक्तों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है।


Bhuiyan Devi Temple Lucknow


कहां है मंदिर

अगर आप इस मंदिर पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं। लखनऊ मेट्रो के जरिए भी यहां बहुत आसानी से पहुंचा जा सकता है। भूतनाथ स्टेशन मंदिर के सबसे करीब पड़ता है। यह मंदिर शेखर अस्पताल के पास इंदिरा नगर में मौजूद है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story