×

Lucknow Famous Places: वीकेंड पर करना चाहते हैं कुछ एक्साइटिंग तो लखनऊ के ये 5 जगहें हैं बेस्ट

Lucknow Famous Places: भागदौड़ भरी जिंदगी में एडवेंचर करने का मौका मिले तो पीछे नहीं हटना चाहिए। फिर चाहें BungeeJumping हो या फिर तांगे की सवारी, इन सारी चीजों का आनंद लें।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 2 Dec 2022 1:47 AM GMT
Adventure things in Lucknow
X

Fun things to do in Lucknow (Image: Social Media)

Lucknow Famous Places: भागदौड़ भरी जिंदगी में एडवेंचर करने का मौका मिले तो पीछे नहीं हटना चाहिए। फिर चाहें 40 फीट की ऊंचाई से रस्सी के जरिए धीरे-धीरे नीचे उतरना हो यानी Bungee Jumping हो या फिर तांगे की सवारी, वीकेंड पर इन चीज़ों को करना काफी मजेदार या एक्साइटिंग लगता है। अगर आप लखनऊ में हैं और इस वीकेंड कुछ मजेदार करना चाहते हैं तो यहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं, जो आपके वीकेंड को रोमांचक बना देंगे और आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:

वीकेंड पर करें ये एक्साइटिंग चीजें

तांगे की सवारी

दरअसल कुछ सालों पहले तांगे की सवारी यानी घोड़ागाड़ी की सवारी सबसे ज्यादा की जाती थी। कही भी जाने आने या एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए तांगे की सवारी एक बेस्ट ऑप्शन थी। लेकिन जैसे जैसे चीज़ों में बदलाव आया कार, बस, ट्रेन, प्लेन आदि इसकी जगह ले ली। लेकिन कुछ शहरों में आज भी लोग तांगे की सवारी करना पसंद करते हैं। लखनऊ शहर के बीचो-बीच घोड़ागाड़ी में सवार होने कर घूमना किसी बड़े एक्साइटमेंट से कम नहीं होता है। बता दें नवाबों के शासनकाल के दौरान आवागमन के साधन के रूप में इसे खूब उपयोग की जाती थी। दरअसल बड़ा इमामबाड़ा से शुरू होकर टोंगों के नाम से जानी जाने वाली ये गाड़ियाँ आपको नवाबों के शहर की सैर कराती हैं। यहां पूरे दिन में यह राइड उपलब्ध हैं, इसलिए आप अपना सबसे सुविधाजनक समय चुनें और ऐसे मनोरंजन के लिए तैयार रहें जैसा पहले कभी नहीं महसूस हुआ होगा।

हेरिटेज वॉक

संस्कृति और इतिहास में डूबा हुआ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निश्चित रूप से नवाबों का शहर, भारत के गोल्डन सिटी भी माना जाता है। शहर के निवासियों और पर्यटकों के लिए यहां कई हेरिटेज वॉक हैं। बता दें यूपी पर्यटन विभाग इस खूबसूरत और आकर्षक शहर में फैले कई स्मारकों को कवर करते हुए इस तरह की हेरिटेज वॉक का आयोजन करता है। यह हेरिटेज वॉक आपको शहर की उन परंपराओं से भी अवगत कराते हैं जो सदियों से चली आ रही हैं। जैसे इंडिगो ब्लॉक प्रिंटिंग, यूनानी (पारंपरिक) दवा और वर्क (खाद्य चांदी की पन्नी) बनाना। आपको ठंडाई जैसे कई तरह के यूपी के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा

सूफी Sojourn

Agar आप किसी भी सूफी के फैन हैं , तो यह एक मौका है जिसे आप गंवा नहीं सकते। इसके लिए आप सूफी Sojourn का हिस्सा बनें और देवा की यात्रा करें, जो लखनऊ शहर से एक घंटे की ड्राइव दूर है। आप प्रसिद्ध सूफी संत , वारिस अली शाह के मकबरे पर जाएँ । दरअसल देवा शरीफ, संत का मकबरा, एक ऐसी वास्तुकला को बढ़ावा देता है जो स्वयं संत की शिक्षाओं और मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए हिंदू और ईरानी शैलियों का सामंजस्य है। उनकी दरगाह पर जाएं तो चादर पोश, कब्र को ढकने वाला कपड़ा और फूल चढ़ाएं। इसके बाद क़व्वालों के रूप में जाने जाने वाले भक्ति गायकों द्वारा कुछ भावपूर्ण सूफी संगीत का आनंद ले सकते हैं, यह संगीत आपके मन को शांति से भर देगा।

ड्रीम वर्ल्ड रिज़ॉर्ट सैर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर के केंद्र से सिर्फ 25 किमी दूर , ड्रीमवर्ल्ड रिज़ॉर्ट जरूर जाएं। 20 एकड़ में फैला यह रिजॉर्ट लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां आसानी से पहुँचा जा सकता है। खास बात यह है कि इस रिसॉर्ट में सभी उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं हैं। यहां एक इनडोर वाटर पार्क , क्लब, डीजे हॉल , मनोरंजन पार्क , पार्टी लॉन , गेम पार्लर और विभिन्न प्रकार के रेस्तरां हैं, जहां आप आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती भरे समय को एंजॉय कर सकते हैं। बता दें यह स्थान जन्मदिन और एनिवर्सरी जैसे चीज़ों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। बजट में भी काफी सस्ती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story