Lucknow Famous Soya Chaap: लखनऊ में यहाँ मिलेगी आपको सोया चाप की अलग अलग वैरायटी, एक बार खाने के बाद बार बार आएंगे यहाँ

Lucknow Famous Soya Chaap: ज़्यदातर वेजीटेरियन की अब पहली पसंद सोया चाप बनता जा रहा है। जिसमे आपको कई तरह की वैरायटी भी मिलती है और ये स्वाद में भी काफी अच्छा होता है।

Shweta Srivastava
Published on: 13 Sep 2023 3:44 AM GMT
Lucknow Famous Food
X

Lucknow Famous Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Soya Chaap: ज़्यदातर वेजीटेरियन की अब पहली पसंद सोया चाप बनता जा रहा है। जिसमे आपको कई तरह की वैरायटी भी मिलती है और ये स्वाद में भी काफी अच्छा होता है। वहीँ लखनऊ में कई स्ट्रीट फ़ूड स्टाल पर आपको सोया चाप की ढेरों वैरायटी मिल जाएगी। लेकिन अगर आपको सारी स्टाल और शॉप्स देखकर कन्फूशन है कि कहाँ का सोया चाप बेस्ट होगा और कहाँ इसे खाया जाये तो आज हम आपका ये कन्फूशन दूर कर दे रहे हैं। आइये जानते हैं कहाँ आपको सबसे बेस्ट सोया चाप मिलेगा।

लखनऊ में यहाँ मिलेगी आपको बेस्ट सोया चाप

लखनऊ के अलीगंज में माया सोया चाप के नाम से एक शॉप है जहाँ आपको सबसे स्वादिष्ट सोया चाप मिल जायेगा। यहाँ आप कई तरह की वैराइटी में सोया चाप खा सकते हैं। ये आपको गुलाचीन मंदिर के पास विकास नगर अलीगंज में मिल जायेगा। यहाँ पहुंचकर आप सोया चाप की अलग अलग वैराइटी ट्राय कर सकते हैं।

सोया चाप सोयाबीन से बनाया जाता है। हालाँकि उत्तरी भारत में मटन या मांस की पसलियों को चाप कहा जाता है। शाकाहारी लेग-पीस जैसा दिखने के लिए सोया मांस को लकड़ी की छड़ियों के चारों ओर लपेटा जाता है। इसलिए, इसका नाम सोया चाप पड़ा।

सोया चाप हमेशा ग्लूटेन-मुक्त नहीं होता है क्योंकि कई निर्माता आटा बांधने के लिए मैदा का उपयोग करते हैं। पूरे उत्तर भारत में, विभिन्न शाकाहारी व्यंजन बनाने के लिए सोया स्टिक का रचनात्मक रूप से उपयोग किया जाता है। इनकी लोकप्रियता का कारण चिकन जैसी बनावट और करी के स्वाद को सोखने की क्षमता है। इसके अलावा, सोया वेजिटेरियन मेनू में एक बेहतरीन विविधता जोड़ता है।


तो अगर आप भी लखनऊ आये या यहाँ हैं तो अलीगंज में माया सोया चाप पर ज़रूर जाएं और ट्रे करें यहाँ का सोया चाप

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story