Lucknow Street Food: ये है लखनऊ का प्रसिद्ध स्टफ्ड सैंडविच पकोड़ा, जिसे परोसने का ख़ास है अंदाज़

Lucknow Street Food: अगर आप लखनऊवासी हैं या यहाँ अक्सर आते जाते हैं तो आपको यहाँ के ज़ायके के बारे में पता होगा।

Shweta Srivastava
Published on: 30 Sep 2023 9:53 AM GMT
Lucknow Street Food
X

Lucknow Street Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Street Food: लखनऊ में हर कोने में आपको अलग तरह का ज़ायका मिल जायेगा। फिर चाहे वो हैवी खाना हो या हल्का फुल्का स्नैक्स। वहीँ कुछ स्नैक्स ऐसे भी हैं जो आपका पेट काफी हद तक भर देते हैं साथ ही इनका अलग अंदाज़ और स्वाद आपको इनकी तरफ बार बार खीचेगा। ऐसी ही एक स्टाल के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं। जिनके अलग तरह के स्नैक्स आपको अपना दीवाना बना देंगे आइये जानते हैं क्या हैं इनकी खासियत।

लखनऊ प्रसिद्ध स्टफ्ड सैंडविच

अगर आप लखनऊवासी हैं या यहाँ अक्सर आते जाते हैं तो आपको यहाँ के ज़ायके के बारे में पता होगा। यहाँ की हर गली और नुक्कड़ में आपको स्वाद का खज़ाना मिल जायेगा। ऐसा ही एक स्टाल है रकाबगंज में जहाँ आपको कई तरह के पकौड़े मिल जाएंगे वो भी अलग अंदाज़ में। यहाँ पर आपको बैगन, केले और आलू समेत कई तरह के पकौड़ा सैंडविच मिल जायेंगें। साथ ही इसे सर्व करने का तरीका भी काफी अलग है। जिसमे प्याज़ और ख़ास चटनी के साथ इसे सर्व किया जाता है।

ये रकाबगंज की काफी मशहूर स्टाल है जिसका नाम हनुमान पकौड़ी है। यहाँ पकौड़ा मिलने का समय दोपहर 1 बजे है। इसमें आपको स्वादिष्ट बैगन, केले, मिर्च और आलू के पकौड़े मिल जायेंगे। जिसके एक बेसन के मिश्रण में डुबोया जाता है और ये काफी क्रिस्पी हो जाते हैं। लोग इसे इसकी ख़ास चटनी और प्याज़ के साथ खाना काफी पसंद करते हैं। इन्हे ख़ास अंदाज़ मे सर्व किया जाता है और इसी ख़ास अंदाज़ से बनाया भी जाता है। इसमें कई सब्जियों के पकोड़े आपको मिल जायेंगे। इन सब्जियों को अच्छे से काटकर मिश्रण में डुबोकर तल लिया जाता है। साथ ही इन्हे गरमा गरम परोसा जाता है।

ये सैंडविच पकोड़ा आपकी छोटी भूख का एक परफेक्ट इलाज है। आज अपने मनपसन्द सब्जी का पकोड़ा खा सकते हैं जिसे काफी ालॉग तरह से प्रेपैर किया जाता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story