TRENDING TAGS :
Lucknow Famous Street Food: उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू ने दिया था इस दुकान को 'किंग ऑफ़ चाट' नाम, जानिए इसकी खासियत
Lucknow Famous Street Food: आज हम आपको लखनऊ की एक ऐसी चाट की दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू ने 'किंग ऑफ़ चाट' नाम दिया था।
Lucknow Famous Street Food: अगर आप भी लखनऊ में रहते हैं या फिर आप लखनऊ घूमने आए हैं तो आपको यहां की चाट जरूर ट्राय करनी चाहिए। ऐसे में यहां पर आपको जगह-जगह चाट के स्टाल तो मिल ही जाएंगे लेकिन अब आपको इसमें से चुनना होगा कि आपको कौन सी जगह की चाट खानी है और कहां की चाट सबसे ज्यादा मशहूर है जो आप ट्राय कर सकते हैं। लेकिन ऐसे में आज हम आपको लखनऊ की एक ऐसी चाट की दुकान से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका नाम उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू ने 'किंग ऑफ़ चाट' दिया था। आइये जानते हैं कहां पर स्थित है यह जगह और क्या है इसकी खासियत।
सरोजिनी नायडू ने दिया 'किंग ऑफ़ चाट' नाम
लखनऊ अपने खास व्यंजनों और ज़ायके के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में नवाबों के शहर में एक ऐसी चाट की दुकान है जो करीब 83 सालों से अपनी चाट से लोगों को अपनी ओर खींच रही है। ये दुकान साल 1941 से लखनऊ में स्थित है।
आपको बता दे कि साल 1941 में जब इस दुकान की शुरुआत हुई थी तब यह लखनऊ के चिड़ियाघर के गेट पर हुआ करती थी। यहां आपको तरह-तरह की चाट मिल जाएगी जिसमें यहां की केसर गुजिया या होली वाली गुजिया जिसे दही बड़े की तरह बना करके सर्व किया जाता है काफी पसंद की जाती है। इसमें ड्राई फ्रूट, केसर आदि डाल करके इसे और भी रिच बना दिया जाता है. तो ऐसे में इसका स्वाद आपको काफी लाजवाब लगने वाला है।
आपको बता दे ये शॉप शाम को 5:00 बजे से रात के 8:30 से तक लगती है। 'किंग ऑफ़ चाट' के डी सिंह बाबू स्टेडियम के पास सरोजिनी नायडू पार्क हजरतगंज में स्थित है। तो आप भी बिना देर कीजिए यहां पहुंचे और इनके जायके का लुफ्त उठाइए।