×

Lucknow Hastshilp Mahotsav 2023: लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव में काफी कुछ है इस साल नया, जानिए इससे जुड़ीं ख़ास बातें

Lucknow Hastshilp Mahotsav 2023: जानिए लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव 2023 से जुड़ी हर एक जानकारी। जहाँ कपिल शर्मा भी आ रहे हैं और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Dec 2023 4:52 AM GMT
Lucknow Hastshilp Mahotsav 2023
X

Lucknow Hastshilp Mahotsav 2023 (Image Credit-Social Media)

Lucknow Hastshilp Mahotsav 2023: लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव 2023' का आगाज़ हो चुका है जिसमे कई सांस्कृतिक रंगों में रंगें कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जहाँ अभी तक कई मुंबई के कलाकारों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया, बॉलीवुड सिंगर शान से लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन एहसान खुरेशी आये वहीँ 12 दिसंबर को यहाँ कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा भी अपनी दिलचस्प बातों से सभी को खूब हंसाने वाले हैं। आइये जानते हैं और क्या क्या है यहाँ ख़ास।

लखनऊ में हस्तशिल्प महोत्सव 2023

लखनऊ में हस्तशिल्प महोत्सव 2023' की शुरुआत 30 नवंबर से हो चुकी है और ये 15 दिसंबर तक लगा रहेगा। जहाँ आपको भारत के 28 राज्यों के हस्तशिल्प उद्पाद देखने को मिल जाएंगे। ये महोत्सव कांशीराम सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल उपवन, आशियाना लखनऊ में लगा है। यहां आप अनुकरणीय शिल्प कौशल का अनुभव कर सकते।

भारतीय हस्तशिल्प महोत्सव में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेशों के कलात्मक प्रतीक शामिल हैं। साथ ही यहां आपको देश के कोने-कोने से कला और शिल्प देखने को मिलता है। आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित ये सांस्कृतिक महोत्सव 15 दिसंबर तक चलेगा। 'हस्तशिल्प महोत्सव 2023 ' के दौरान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेशों के कारीगरों ने अपने हस्तशिल्प, फर्नीचर, मसाले, हथकरघा सामान, वस्त्रों का व्यापक प्रदर्शन किया।

लखनऊ महोत्सव की तर्ज़ पर इस महोत्सव को लगाया गया है जहाँ आपको बड़े से बड़े झूले मिल जायेंगे और साथ ही फ़ूड के लिए भी अलग से स्टाल लगाई गयी हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story