Lucknow Hazratganj Famous Shops: लखनऊ का दिल हजरतगंज की बाजार में आपकी पसंद का हर सामान, खरीदारी करें यहां

Lucknow Hazratganj Famous Shops: राजधानी लखनऊ में खरीदारी करने के लिए बहुत सी फेमस बाजार हैं। जिनमें से एक लखनऊ जंक्शन से 3 किमी की दूरी पर हजरतगंज जोकि शहर के केंद्र में स्थित एक बहुत पुराना बाजार है। वैसे आपको बता दें कि हजरतगंज मार्केट को 'लखनऊ का दिल' कहा जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 5 Sep 2022 6:12 AM GMT
Hazratganj Market
X

हजरतगंज मार्केट (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Hazratganj Top Famous Shops: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खरीदारी करने के लिए बहुत सी फेमस बाजार हैं। जिनमें से एक लखनऊ जंक्शन से 3 किमी की दूरी पर हजरतगंज जोकि शहर के केंद्र में स्थित एक बहुत पुराना बाजार है। वैसे आपको बता दें कि हजरतगंज मार्केट को 'लखनऊ का दिल' कहा जाता है।

अमीनाबाद की तरह ही हजरतगंज भी लखनऊ के प्रमुख खरीदारी बाजारों में से एक है। वहीं अब भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हजरतगंज का नया नाम 'अटल चौक' रखा गया है। यहां पर फुटपाथ, लैंप पोस्ट, जगह-जगह बेंच, रंगीन फुव्वारे, विक्टोरियन शैली की कुछ छाप देखने को मिलती है। हजरतगंज में आकर लखनऊ का एक नया स्वरूप देखने को मिलता है।

बेस्ट शॉपिंग स्टॉप हजरतगंज मार्केट

लखनऊ के हजरतगंज में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, थिएटर, कार्यालय, रेस्तरां, किताबें, कैफे और अन्य सामानों की छोटी दुकानें, फेमस स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। हजरतगंज में कार डीलरों से लेकर ज्वैलरी स्टोर से लेकर प्राचीन वस्तुओं तक की लगभग किसी भी चीज की खरीदारी की जा सकती है। यहां पर एक से बढ़कर एक यूनीक यानी ऐसा सामान मिलता है जो आपको जल्दी कहीं देखने को नहीं मिलता है। ब्रॉंडेड शोरूम की तो हजरतगंज में भरमार है।

साथ ही हजरतगंज में प्रसिद्ध लखनऊ चिकन की कई दुकानें हैं। गुर्जरी, हैंडलूम एम्पोरियम और गांधी आश्रम कुछ प्रमुख हस्तशिल्प विक्रेता भी प्रमुखता से हजरतंगज में ही हैं। ब्रिटिश काउंसिल लाइब्रेरी भी हजरतगंज में स्थित है।

हजरतगंज में नाज़ा मार्केट, उत्तर भारत में कंप्यूटर / आईटी सामानों के लिए दूसरा सबसे प्रसिद्ध बाजार है, पहला नई दिल्ली में नेहरू प्लेस है। यहां पर कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के रिटेल स्टोर हैं। इसके अलावा पायरेटेड आइटम बेचने वाली कई दुकानें हैं।

खाने-पीने की हजरतगंज में बात करें तो यहां पर फेमस रॉयल कैफे, मोती महल, आर्यन रेस्टोरेंट, शुक्ला चाट भंडार, टुंडे कबाब, रोवर्स, मार्क्स मैन, बरिस्ता, कैफे कॉफी डे, पिज्जा हट, मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज पिज्जा, बास्किन रॉबिंस जैसे और भी कई बेहतरीन रेस्टोरेंट और फूड जंक्शन हैं, जहां जाकर आपको मजा ही आ जाएगा।

हजरतगंज मार्केट किस दिन बंद रहती है?

(hazratganj lucknow market closed on which day)

लखनऊ के हजरतगंज में रविवार को अधिकतर बाजार बंद रहता है। बाजार में दुकानें आमतौर पर सुबह 10:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुली रहती हैं।

आइए आपको हजरतगंज की फेमस दुकानों के बारे में बताते हैं-

Hazratganj Famous Shops

अमर पैलेस चिकन
Amar Palace Chikan - Best Chikankari Shop in Lucknow

लखनऊ में सर्वश्रेष्ठ चिकनकारी की दुकान हजरतगंज में अमर पैलेस चिकन है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन के आरामदायक चिकन के कपड़े मिल जाएगें। चिकन के कपड़े चाहे रोज इस्तेमाल करने वाले और चाहे पार्टी वियर कपड़े हर तरह की वैराइटी यहां आपको मिलेगी।

पता: डी 19 20 जनपथ मार्केट, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: D 19 20 Janpath Market, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

फोटो- सोशल मीडिया

खियामल संस - साड़ी की दुकान (हजरतगंज)

Khiamal Sons - The Saree Shop (Hazratganj)

हजरतगंज में खियामल संस की साड़ी की दुकान बेस्ट दुकानों में से एक है। इसे आप एक तरह का ब्रांड समझकर साड़ियों की शॉपिंग कर सकते हैं।

पता: 68, गांधी आश्रम के सामने, सुशनपुरा, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: 68, opposite Gandhi Ashram, Sushanpura, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

मोची शूज
Mochi Shoes

मोजी के फुटवियर लेने के लिए हजरतगंज में पहुंचिए मोची के शोरूम। यहां पर आपको सभी लेटेस्ट डिजाइन के फुटवियर मिलेंगे।

पता: मंजिल 31, मेजेनाइन, 37, महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Floor 31, Mezzanine, 37, Mahatma Gandhi Marg, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

लवलेन मार्केट
Lovelane Market

हजरतगंज की लवलेन मार्केट के चर्चे दूर-दूर तक है। यहां पर लड़कियों को एकदम परी से बना देने वाले और मॉर्डन बनाने वाले कपड़ों का भंडार है। यहां पर हर दिन लड़कियों की भीड़ से ये मार्केट भरी रहती है।

राम आसरे स्वीट्स
Ram Asrey Sweets

हजरतगंज में राम आसरे स्वीट्स के यहां स्वाद का जायका लेने के लिए अपना काम छोड़कर लोग आते हैं। बारिश के मौसम में तो यहां पर लाइन लगाकर लोगों को समासे खस्ते लेने पड़ते हैं।

पता: 43/48, नवल किशोर रोड, लीला थिएटर के पास, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: 43/48, Nawal Kishore Rd, near Leela Theatre, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

फोटो- सोशल मीडिया

शुक्ला चाट भंडार

Shukla Chaat House

लखनऊ के हजरतगंज में शुक्ला चाट भंडार कई वर्षों पुरानी दुकान है। साल कितने भी क्यों न गुजर गए हों, लेकिन शुक्ला की चाट का स्वाद आज भी वहीं चटपटा और चटकारा है। यहां पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों ने आकर चाट का मजा उठाया है।

पता: चर्च बिल्डिंग, 11, शाहनजफ रोड, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: church building, 11, Shahnajaf Rd, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001





Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story