TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow Kudiya Ghat History: बहुत सुंदर है लखनऊ का कुड़िया घाट, यहां भगवान शिव स्वयं हुए थे प्रकट

Lucknow Kudiya Ghat History: लखनऊ एक ऐसी जगह है जो अपने अंदर इतिहास को समेटे हुए है। चलिए आज हम आपको यहां के खूबसूरत घाट के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 14 March 2024 11:19 AM GMT
Lucknow kudia ghaat
X

Lucknow kudia ghaat (Photos - Social Media)

Lucknow Kudiya Ghat History: लखनऊ सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक ऐसा एहसास है जिसे आप बहुत नजदीकी से महसूस करेंगे। इस शहर में आपको हर तरफ से एक अपनापन महसूस होता है। यहां की वास्तविक सुंदरता एतिहासिक विरासतों, परिष्कृत संस्कृति यानी तहजीब और मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों में दिखाई देती है। लेकिन इसके अलावा भी लखनऊ में गोमती नदी राजधानी का एक अलग परिदृश्य दिखाती है। जिसमें दूर-दूर तक फैले घाट आपको शांति की अनुभूति कराते हैं। यहां पुराने लखनऊ का कुड़ियाघाट और हुसैनाबाद तालाब भी कोई कम रोमांटिक नहीं है। पुराने लखनऊ के ज्यादातर लोग बारिश का असली मजा लेने के लिए इसी जगह पर पहुंचते हैं। अगर आप भी लखनऊ की बारिश देखना चाहते हैं तो इस जगह पर भी जरूर जाएं।

घाट का इतिहास

गोमती नदी के तट पर स्थित कुड़िया घाट का इतिहास बेहद रोचक है। यहां कौंडिल्य ऋषि का आश्रम था। यहीं पर उन्होंने भगवान शिव के साक्षात दर्शन प्राप्त किए थे।

गोमती नदी का इतिहास

गोमती को हिन्दू एक पवित्र नदी मानते हैं और भागवत पुराण के अनुसार यह 5 दिव्य नदियों में से एक है। गोमती राज्य के पीलीभीत ज़िले के माधोटांडा ग्राम के समीप स्थित गोमत ताल में आरम्भ होती है। 960 किमी (600 मील) का मार्ग तय करने के बाद यह गाज़ीपुर ज़िला में सैदपुर के समीप गंगा जी में विलय हो जाती है।

Lucknow Kudia Ghaat

प्रसिद्ध है कुड़िया घाट

लखनऊ के प्राचीन और पवित्र स्थानों में से एक, कुड़िया घाट लखनऊ के सबसे प्रसिद्ध घाटों में से एक है, जो शांतिपूर्ण वातावरण के बीच स्थित है। इस घाट का नाम संत कौंडिल्य के नाम पर रखा गया है। जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने यहां पर अपना आश्रम स्थापित किया था। सन् 1990 में इस घाट का जीर्णोद्धार जीर्णोद्धार किया गया था। यहां आप सौ साल पहले बने एक शिव मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। घाट के पास कई आकर्षण हैं। जैसे एक पुराना लोहे का पुल, लखनऊ के विरासत स्मारक, क्लॉक टॉवर, रूमी दरवाजा, इमामबाड़ा, जो इस घाट को बहुत अधिक बहुत नजदीक में हैं।

Lucknow Kudia Ghaat

होता है प्री वेडिंग शूट

शादियों के बदलते ट्रेंड में आज जितना जरूरी दुल्हन का मेकअप और दूल्हे के लिए शेरवानी होती है उतना ही जरूरी आज के दौर में प्री वेडिंग शूट भी बन गया है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि कौन सी जगह सबसे रोमांटिक है। जहां पर वो प्री वेडिंग शूट कर अपने प्यार के लम्हों को हमेशा के लिए यादगार बनाया जा सके। नाव पर बैठकर गोमती नदी के बीचो-बीच प्री वेडिंग शूट कराना सबसे यादगार हो सकता है। इसके अलावा कुड़िया घाट पर बने हुए छोटे छोटे गुंबदनुमा स्ट्रक्चर और सीढ़ियां फोटो लेने के लिए सबसे खूबसूरत मानी जाती हैं।

Lucknow Kudia Ghaat

फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग

मुल्क, आर्टिकल 15, रेड, ग़दर 2, रांझना, टॉयलेट एक प्रेमकथा, प्रस्थानम, मॉम, मुक्काबाज, व्हाय चीट इंडिया, सोनू टीटू की स्वीटी औऱ शादी में जरूर आना जैसी फ़िल्में उत्तर प्रदेश में बन चुकी हैं। इसके अलावा वेब सीरीज के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में काफी काम हुआ है। इनमें से कई प्रोजेक्ट में कुड़िया घाट पर शूटिंग की गई है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story