TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow Late Night Food: आलमबाग का ये होटल सुबह 4 बजे तक रहता है ओपन, मिलता है लज़ीज़ खाना

Lucknow Late Night Food: आलमबाग में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो देर रात तक आपकी भूख का इलाज करने को तैयार है आइये जानते हैं क्या है यहाँ की खासियत।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Sep 2024 2:43 AM GMT
Lucknow Late Night Food
X

Lucknow Late Night Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Late Night Food: अगर आपको भी देर रात भूख लगती है और समझ नहीं आता कि कहाँ जाएं जो आपकी इस भूख का इलाज हो जाये तो आपको बता दें कि लखनऊ के आलमबाग में एक ऐसी जगह है जो सुबह 4 बजे तक खुली रहती है। और यहाँ आपको खाने की एक से बढ़कर एक चीज़ें मिल जायेंगीं। आइये विस्तार से जानते हैं कहाँ है ये जगह और क्या क्या है यहाँ खाने को।

लखनऊ के आलमबाग में आपको एक ऐसी जगह मिल जाएगी जहाँ आप देर रात तक वेज या नॉनवेज कुछ भी खा सकते हैं साथ ही इनके प्राइस भी बहुत ज़्यादा नहीं है। यहाँ आपको मटन बिरयानी, नहारी, चिकन लॉलीपॉप, चिकन टिक्का और फिश फ्राई जैसी कई नॉन वेज वैरायटी मिल जाएगी वहीँ पनीर टिक्का, पनीर की तरह तरह के व्यंजन सबकुछ आपको यहाँ मिल जायेगा।

इस रेस्टोरेंट का नाम है टेक ऑफ़ पॉइंट जो शाम 6 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक खुला रहता है। यहाँ आप देर रात तक भी आते हैं तो आपको फ्रेश फ़ूड सर्व किया जाता है यहाँ का खाना बेहद लज़ीज़ होता है। एक बार अगर आप इसे खा लेते हैं तो आप बार-बार इसे खाने यहाँ आएंगे। साथ ही ख़ास बात ये भी है कि यहाँ के प्राइज ज़्यादा नहीं है।

इसका पूरा एड्रेस है टेक ऑफ़ पॉइंट, बस अड्डे के पास, शाही माज़िद के बगल में, आलमबाग, लखनऊ। ये रेस्टोरेंट शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक खुला रहता हैं। वहीँ अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। वहीँ वेजीटेरियन डिशेस भी यहाँ कमाल की हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story