×

Lucknow Mahanagar Best Food: खाना हो लाजबाब फ़ूड तो आएं महानगर के इन रेस्त्रां में

Lucknow Mahanagar Famous Food Shops: लखनऊ के कई इलाके जैसे अमीनाबाद, चौक, गोमती नगर, अपने विविध व्यंजनों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। लेकिन आज इस आर्टिकल में लखनऊ के महानगर इलाके की बात करंगे जहाँ के कई रेस्त्रां शानदार भोजन परोसते हैं। आइये डालते हैं एक नजर:

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 16 Oct 2023 1:45 AM GMT (Updated on: 16 Oct 2023 1:45 AM GMT)
Lucknow Mahanagar Famous Food Shops
X

Lucknow Mahanagar Famous Food Shops (Image: Social Media)

Lucknow Mahanagar Famous Food Shops: लखनऊ अपनी समृद्ध पाक विरासत, विशेषकर अपने स्वादिष्ट अवधी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर कई रेस्तरां और भोजनालयों का घर है जो विविध प्रकार के स्वाद पेश करते हैं। लखनऊ अवधी व्यंजनों का पर्याय है, जो अपनी सुगंधित बिरयानी, कबाब और समृद्ध करी के लिए जाना जाता है। शहर के रेस्तरां अक्सर प्रामाणिक अवधी व्यंजन तैयार करने में उत्कृष्ट होते हैं।

लखनऊ के कई इलाके जैसे अमीनाबाद, चौक, गोमती नगर, अपने विविध व्यंजनों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। लेकिन आज इस आर्टिकल में लखनऊ के महानगर इलाके की बात करंगे जहाँ के कई रेस्त्रां शानदार भोजन परोसते हैं।

आइये डालते हैं एक नजर


चुंग फा चीनी रेस्तरां

ये रेस्टोरेंट अपनी चीनी भोजन के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह सिर्फ महानगर में नहीं बल्कि पुरे लखनऊ में बहुत फेमस है। यह गोले मार्केट, महानगर में स्थित है। यहाँ का मंचो सूप, हक्का नूडल्स, चिली गार्लिक नूडल्स और अमेरिकन चॉपसुए लोगों को बहुत पसंद आता है। यह रेस्त्रां अपराह्न 3 बजे बंद होकर शाम 6 बजे पुनः खुलता है।

सॉसी बाइट्स

पता- उमराव मॉल, तीसरी मंजिल, बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास, महानगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226006

समय- रात 11 बजे तक खुला रहता है


गोल्डन कोर्ट कैफे और रेस्तरां

यह रेस्त्रां बी-749, सेक्टर सी महानगर में स्थित है। यह लखनऊ के सबसे अच्छे होटलों में से एक लक्जरी होटल है। यह लखनऊ का एक 3 सितारा होटल है। यहाँ खाने बड़े लाजबाबा होते हैं। यह रेस्टोरेंट रात्रि 11 बजे बंद होता है।


द हाउस 21

लखनऊ में यह एक अरेबियन रेस्तरां है। यह महानगर के सी - 1079, सेक्टर ए में स्थित है। यह रेस्त्रां दोपहर 12:30 बजे खुलता है और रात 11 बजे तक खुला रहता है। लखनऊ स्थित प्रामाणिक अरबी रेस्तरां हैं, जो पॉपुलस एरिया कपूरथला में स्थित है। यहाँ फलाफेल, हलीम, शवर्मा, हम्मस, मनकीश ज़तर बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

रिट्ज कॉन्टिनेंटल कॉर्नर

यह कॉन्टिनेंटल रेस्तरां है जो एम-20, सेक्टर बी रोड, गोल मार्केट, महानगर में स्थित है। यह रेस्त्रां रात 11 बजे बंद होता है। यह रेस्टोरेंट 1976 से लोगों को भोजन करा रहा है। यहाँ आपको खाने के अलावा खोया मिठाई, बंगाली मिठाई, ड्राई फ्रूट्स मिठाई, नमकीन और भारतीय स्नैक्स मिलेंगे। यहाँ का फ़ास्ट फ़ूड बहुत ही शानदार होता है।


ग्रेट कबाब फैक्ट्री एक्सप्रेस

यह रेस्टोरेंट दूसरी मंजिल, उमराव मॉल, 752, विधानसभा मार्ग, महानगर में स्थित है। जैसा की नाम से ही स्पष्ट है यहाँ का कबाब बहुत शानदार होता है। इसके अलावा यहाँ बहुत साड़ी मिठाइयों और शानदार ड्रिंक्स भी मिलते हैं। यह रेस्टोरेंट की एक सीरीज है। यह रेस्त्रां राटा के 11.30 बजे तक।

यादगार रेस्तरां

यहाँ पर ज्यादातर एशियाई डिशेस खाने को मिलेंगे। यह रेस्त्रां करामत मार्केट, निशात गंज में स्थित है। सुबह 11 बजे स ेलेकर रात के 12 बजे तक यह खुला रहता है। यहां सर्वाधिक स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध है। यहाँ के खाने का प्रेजेंटेशन भी बहुत शानदार होता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story