×

Lucknow: लखनऊ में घूमने की खास जगह, यहां घूमने जरूर जाएं

Lucknow Best Places: यूपी के इस नवाबी शहर लखनऊ में घूमने की बहुत सारी जगहें हैं, आइए उन जगहों के बारे में आपको बताते हैं।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 17 July 2022 11:43 AM GMT
places to visit in Lucknow
X

लखनऊ में घूमने वाली जगहें (फोटो-सोशल मीडिया)

Lucknow Best Places: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबों के शहर के रूप में मशहूर है। यहां पर सालों से नवाबी तहजीब बरकरार है। यहां पर मौजूद ऐतिहासिक धरोहरें लखनऊ की शान में चार चांद लगाती हैं। दूर-दूर से पर्यटक यहां के इतिहास से रूबरू होने के लिए आता है। सालों गुजर जाने के बाद भी पुराने लखनऊ में इतिहास के कई सबूत आज भी देखने को मिलते हैं। लखनवी अंदाज यहां के रहने वाले लोगों में साफ झलकता है। यूपी के इस नवाबी शहर लखनऊ में घूमने की बहुत सारी जगहें हैं, आइए उन जगहों के बारे में आपको बताते हैं।

बारा इमामबाड़ा (
Bara Imambara)

राजधानी लखनऊ में बारा इमामबाड़ा घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये लखनऊ के प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। ये इमामबाड़ा 1784 का है। यहां पर हर साल मुहर्रम के दिन हजारों की तादात में लोग जुलूस में शामिल होते हैं। पर्यटक भी यहां बहुत देखे जाते हैं।

लखनऊ का चिड़ियाघर (Lucknow Zoo)

लखनऊ का चिड़ियाघर बच्चों के साथ-साथ बड़ों के घूमने के लिए मनोरंजन की अच्छी जगहों में आता है। राजधानी का ये विशाल चिड़ियाघर 71.6 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर चिंपैजी, गरिल्ला चिड़ियाघर के शुरूआत में पर्यटकों का मन खुश कर देते हैं। आगे चलते पर चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, लायन, वुल्फ, ग्रेट पाइड हॉर्नबिल, गोल्डन तीतर और सिल्वर तीतर जैसे कुछ आकर्षक जानवर, रंगबिरंगे पक्षी दिखाई देते हैं। साथ ही यहां टॉय ट्रेन भी चलती है। जोकि बच्चों को बहुत पसंद आती है।

रूमी दरवाजा (Roomi Darwaza)

लखनऊ के दर्शाने के लिए ज्यादातर जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया जाता है, वो रूमी दरवाजा ही है। जीं हां नवाबी शहर के अवधी स्टाइल के आर्केटेक्चर का ये बहुत अच्छा नमूना है। इसे नवाब आसफ-उद-दौला ने साल 1784 में बनवाया था। इस रूमी दरवाजा की लंबाई 60 फीट है।

रेजीडेंसी (Residency)

अंग्रेजों की जमाने की ब्रिटिश रेजीडेंसी लखनऊ की एतिहासिक धरोहरों में से एक है। इस रेजीडेंसी में सन् 1857 के विद्रोह के दौरान कई अंग्रेजों ने शरण ली थी। लेकिन अब धीरे-धीरे ये किला एक खंडहर के रूप में तब्दील होता जा रहा है। यहां पर रेजीडेंसी के अंदर म्यूजियम भी है। साथ ही कब्रिस्तान के पास कई सैकड़ों अंग्रेजों की कब्रें हैं। यहां पर अंग्रेजों के जमाने की कई चीजों का संरक्षण किया गया है।

हाथी पार्क (Hathi Park)

शाम को खुशनुमा पल बिताने के लिए और बच्चों के मनोरंजन करने और खेलने के लिए हाथी पार्क घूमने की अच्छी जगहों में से एक है।

जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshavar Park)

जनेश्वर मिश्र पार्क राजधानी के गोमती नगर में ये एक बड़ी पार्क है। यहां पर शाम के समय में लोगों की भीड़ वॉकिंग करने और शुद्ध हवा ने आती है।

लोहिया पार्क (Lohiya Park)

लखनऊ के गोमती नगर में लोहिया पार्क घूमने की जगहों में आती है। 80 एकड़ जमीन पर फैले हुए इस पार्क सुंदर बागवानी, पैदल ट्रैक, एक कृत्रिम झील और एक टावर है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story