×

Lucknow Science City: खेल खेल में जानें विज्ञान की बारीकियां, लखनऊ की साइंस सिटी कर रही है आपका इंतजार

Lucknow Regional Science City: अपने अंदर इतिहास को समेत लखनऊ में एक ऐसी जगह भी है जो आपको विज्ञान से रूबरू होने का मौका देती है। चलिए आज हम आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 April 2024 9:00 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 9:01 AM GMT)
Lucknow Regional Science City
X

Lucknow Regional Science City (Photos - Social Media)

Lucknow Regional Science City : लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है जिसे अपने इतिहास के लिए पहचाना जाता है। अपने अंदर बेहतरीन इतिहास को समेटे हुए यह शहर तेजी से विकास की ओर बढ़ता चला जा रहा है। आज हम आपके यहां के अलीगंज में मौजूद रीजनल साइंस सिटी के बारे में बताते हैं जो लगभग 9 एकड़ में फैली हुई है। रीजनल साइंस सिटी की स्थापना 1989 में हुई थी और साल 2007 में उसकी दूसरी गैलरी को स्थापित किया गया था। यहां पर लगभग जो गैलरी है और दो साइंस पार्क मौजूद है जहां पर साइंस को बहुत करीब से समझा जा सकता है।

ऐसी है साइंस सिटी

लखनऊ के अलीगंज में स्थित है रीजनल साइंस सिटी जो करीब 9 एकड़ में फैला हुआ है. इसकी स्थापना 1989 में हुई थी और 2007 में इसकी दूसरी गैलरी की स्थापना हुई थी. इसमें करीब 9 गैलरी हैं और 2 साइंस पार्क है. साइंस सिटी को हिंदी में आंचलिक विज्ञान नगरी के नाम से जाना जाता है. इस जगह की खासियत यह है कि यहां पर विज्ञान से संबंधित सारी जानकारी मौजूद है। फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी तीनों की जानकारी यहां खेल-खेल में आसानी से बता दी जाती है। दूर-दूर से यहां स्कूली छात्रों को विज्ञान के पहलुओं से रूबरू करवाने के लिए लाया जाता है।

Lucknow Regional Science City


टिकट और समय

अगर आप इस साइंस सिटी में जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹40 का टिकट लेना होगा। यह शनिवार और रविवार को खुला रहता है और इसका टाइमिंग सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक का है।

Lucknow Regional Science City


देखें ये चीजें

यहां पर आपको अमेजिंग मिरर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन के तौर पर दिखाई देगा। यहां पर आपको अपनी बॉडी अलग-अलग ग्रुप में दिखेगी जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। यहां पर आप तारामंडल से जुड़ी खगोलीय घटनाओं को भी देख सकते हैं। इसके लिए यहां पर 3D शो चलाया जाता है जिसके लिए अलग से टिकट लगता है। यह सारे जो अलग-अलग टाइम पर दिखाए जाते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story