×

Second Hand Books in Lucknow: क्या आपको पुराने उपन्यास और किताबें खरीदनी हैं, लखनऊ की इन दुकानों पर जाएं

Second Hand Books in Lucknow: आपको बताते हैं कि लखनऊ में कहां पर आपको पुरानी किताबें मिलेंगी।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Dec 2022 4:36 AM GMT
Second Hand Books in Lucknow
X

लखनऊ में पुरानी किताबें (फोटो- सोशल मीडिया)

Second Hand Books in Lucknow: अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या फिर दसवीं-बाहरवीं, ग्रेजुएन, पोस्ट ग्रेजुएन कर रहे हैं और आप अपनी पढ़ाई के हिसाब से पुरानी किताबें खरीदना चाहते हैं तो आपको बताते हैं कि लखनऊ में कहां पर आपको पुरानी किताबें मिलेंगी।

लखनऊ में पुरानी किताबों की दुकान
Old Books Shop in Lucknow

कलाकुंज
Kalakunj

हजरतगंज के बीचों-बीच किताबों की एक छोटी सी दुकान, जहां पुरानी किताबें वाजिब दामों पर बिकती हैं।

इस दुकान में आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पुस्तकों और पत्रिकाओं मिलेंगी। यहां पर आपको लगातार किताबों का नया स्टॉक मिलेगा। किताबों के अलावा उनके पास सीडी, गिफ्ट और स्टेशनरी का सामान भी है। बुक लवर्स के लिए ये बेस्ट जगह है।

समय: सुबह 11.30 बजे से रात 8.30 बजे तक

स्थान: लव लेन मार्केट, डीआरएम कार्यालय के सामने, हजरतगंज

हजरतगंज में बुक स्टॉल
Book stall in Hazratganj

1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय के पास, मुख्य हजरतगंज बाजार में देवेंद्र बुक स्टॉल किताबों की बहुत चर्चित जगह है। उपन्यास (Novels) की आप यहाँ आ सकते हैं। यहां पर हर हफ्ते नया स्टॉक मिलेगा। इस स्टाल में पुराने उपन्यासों, विशेष रूप से ग्राफिक उपन्यासों और कॉमिक्स का एक बड़ा संग्रह है। ग्रन्थप्रेमी इस स्टॉल पर जा सकते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 8.30 बजे तक

पता: मल्टीलेवल पार्किंग के सामने, हजरतगंज

(Image Credit- Social Media)

2. कुछ और स्टॉल हैं जहां बुक लवर्स को बहुत सुकून मिलेगा। यहां भी आपको किताबों से लेकर नोवल तक मिल जाएंगें। ये दोनों भोपाल हाउस के सामने स्थित हैं। उनका संग्रह बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन उसके बाद भी आपको अपनी पसंद की किताबें यहां मिल जाएंगी। आप जॉन ग्रिशम और विल्बर स्मिथ, पाउलो कोएल्हो और अन्य जैसे लेखकों की बेस्टसेलिंग किताबें यहां पा सकते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक

स्थान: मां दुर्गामा रेस्टोरेंट के पास, लालबाग

3. मुबीन बेग कभी हजरतगंज में एक लोकप्रिय किताबों की दुकान-सह-पुस्तकालय, हॉबी कॉर्नर के गौरवशाली मालिक थे। वह अब हजरतगंज के फुटपाथ पर सेकेंड हैंड किताबें बेचते हैं। उसकी दुकान कई साल पहले बंद हो गई थी, लेकिन वह अभी भी किताबें बेचते हैं। आप उनके साथ पाउलो कोहलो, जेफरी आर्चर, ट्विंकल खन्ना और अन्य बेस्टसेलिंग लेखकों के उपन्यास पा सकते हैं।

समय: सुबह 11 बजे से रात 8.30 बजे तक

स्थान: सस्ता हाउस के सामने, लव लेन मार्केट, हजरतगंज

आशीर्वाद बुक डिपो
Ashirwad Book Depot

अमीनाबाद की भीड़-भाड़ वाली गलियों में किताबों का बाज़ार है, जहाँ आपको पुरानी किताबों की बिक्री करने वाला आशीर्वाद बुक डिपो मिल जाएगा। दुकान सेकेंड हैंड फिक्शन किताबों के साथ-साथ पाठ्यक्रम की किताबें भी बेचती है।

समय: सुबह 10.30 से रात 9 बजे तक

स्थान: गंगा प्रसाद मेमोरियल बिल्डिंग, अमीनाबाद

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story