×

Lucknow Special Dishes: लखनऊ के स्पेशल फूड, राजधानी आए और ये शाही पकवान नहीं खाएं, तो बड़ा पछताएंगे

Lucknow Famous Foods: क्या आप खाने के शौकीन हैं, तो आपको हम बताने जा रहे हैं लखनऊ की स्पेशल व्यंजनों के बारे में।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jan 2023 1:54 AM GMT
Lucknow Special Dishes
X

लखनऊ के पसंदीदा व्यंजन (फोटो- सोशल मीडिया)

Delicacies Food in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने स्वादिष्ट जायकेदार खाने के लिए हमेशा से मशहूर रहा है। कबाब से लेकर परांठे तक और बिरयानी से लेकर शीरमाल तक सब कुछ आपको एक ही शहर लखनऊ में मिलेगा, वो भी इतने बेहतरीन स्वाद में, कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। लखनऊ की स्पेशल मिठाईयां आपको बार-बार खाने के लिए मजबूर कर देंगी। बास्केट चाट इस कदर लाजवाब होती है कि आप एक के बाद दूसरी लेने का मन जरूर बनाएंगे, लेकिन आपका पेट फुल हो चुका होगा। पर इच्छा नहीं भरेगी। तो अगर आप ये सोच रहे हैं कि लखनऊ में कबाब , छोला-भटूरे, बिरयानी के अलावा क्या-क्या स्पेशल मिलता है खाने के लिए। तो इन आपको हम बताने जा रहे हैं लखनऊ की स्पेशल व्यंजनों के बारे में।

लखनऊ के कुछ पसंदीदा व्यंजन
Favorite Dishes of Lucknow

चिकन पसंदा
Chicken Pasanda

(Image Credit- Social Media)

भरवा चिकन पसंदा लखनऊ की सबसे मशहूर डिश है। चिकन लवर्स इसे जरूर पसंद करेंगे। यह चिकन से बना होता है जिसमें खोया और पनीर भरा हुआ है। इसे व्हाइट सॉस और कोकोनट काजू सॉस से गार्निश किया जाता है। स्वाद में तीखा, मसालेदार और स्वादिष्ट होता है। लखनऊ के चौक में आपको सबसे लाजवाब चिकन पसंदा खाने को मिलेगा।

शाही टुकड़ा
Shahi Tukda

शाही टुकड़ा जैसा कि नाम से आपको पता चल रहा है। लखनऊ का ये शाही पकवान ब्रेड और दूध से बना होता है, जिसे केसर और सूखे मेवों से सजाया जाता है। शाही टुकड़ा मीठा पसंद करने वालों के लिए वाकई में बहुत ही लाजवाब मिठाई है। लखनऊ की ये रमणीय मिठाई हजरतगंज फलक नुमा रेस्टोरेंट की सबसे मशहूर है।

लखनवी बिरयानी
Lucknawi Biryani

जब बिरयानी की बात आती है, हैदराबाद और लखनऊ बिरयानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सुगंधित-जायकेदार मसालों से बनी बिरयानी का स्वाद आप जल्दी भूल नहीं पाएंगे। बिरयानी लखनऊ के स्वादिष्ट और शाही पकवानों में से एक है जिसे रायता या चटनी के साथ परोसा जाता है, बिरयानी खाने के लिए सबसे अच्छी जगह चौक में वाहिद की बिरयानी है।

बास्केट चाट
Basket Chaat

(Image Credit- Social Media)

बास्केट चाट लखनऊ की प्रसिद्ध चाट में से एक है। यह सबसे प्रसिद्ध, स्वादिष्ट स्नैक में से एक है। इसे दही, चटनी, कटे हुए प्याज के लच्छे और आलू टिक्की के साथ परोसा जाता है। इसके बाद आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे मसालेदार नमकीन के साथ गार्निश भी करवा सकते हैं। लखनऊ की सबसे अच्छी बास्केट चाट रॉयल कैफे, हजरतगंज में मिलती है।

मलाई की गिलोरी
Malai Ki Gilori

मीठा पसंद करने वालों के लिए लखनऊ की मलाई की गिलोरी बहुत ही जबरदस्त पकवान है। इसे मलाई, दूध, चीनी और केसर से बनाया जाता है। ये स्वीट डिश लवर्स के लिए स्वर्ग जैसी चीज है। मलाई की गिलोरी पान के आकार की होती है। जो खाते ही आपके मुंह में घुल जाती है लेकिन इस स्वाद बहुत ही मनोरम होता है। मलाई की गिलोरी के लिए राम आसरे सालों से प्रसिद्ध हैं।

शीरमाल
Sheermal

(Image Credit- Social Media)

शीरमाल एक पारंपरिक व्यंजन है जो मैदा, दूध और चीनी से बना होता है, जिसमें केसर का स्वाद होता है। शीरमाल एक मीठा नान होता है जो रोटी की तरह दिखता है। चौक में आपके पास शीरमाल खरीदने के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

गुलाबी चाय
Gulabi Chai

गुलाबी चाय लखनऊ में सबसे प्रसिद्ध है। यह केसर, इलाइची और केवड़ा से बना होता है। गुलाबी चाय का स्वाद आप जल्दी भूल नहीं सकते हैं। लखनऊ की नखास बाजार में इमरती के साथ गुलाबी चाय परोसी जाती है जो की बेहद स्वादिष्ट होती है।

काजू करी
Kaju Curry

काजू करी एक शाकाहारी व्यंजन है। भुने हुए काजू से बनी एक शुद्ध वेजी डिश, जिसे टमाटर और प्याज के साथ पकाया जाता है। इसकी ग्रेवी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे धनिया पत्ती से गार्निश किया जाता है। ये स्वाद में मसालेदार और स्वादिष्ट होती है। सबसे स्वादिष्ट करी रॉयल कैफे, हजरतगंज में परोसी जाती है। इस व्यंजन के मसाले आपके मुंह में पानी ला देते हैं, और आप इस खाए बिना रुक नहीं सकते हैं। ये लखनऊ की चटपटी और लाजवाब डिश है।

माखन मलाई
Makhan Malai


(Image Credit- Social Media)



पिस्ता से गार्निश किया हुआ हल्का मीठा माखन, हल्का हवादार टेक्सचर आपके मुंह को मीठा कर देता है और मीठे पानी का हल्का स्वाद भी देता है। इसे निमिष भी कहते हैं। माखन लखनऊ का सबसे स्वादिष्ट और मीठा व्यंजन है। सबसे प्रसिद्ध माखन चौक का है।

गलौटी कबाब
Galawti Kebab

कबाब लखनऊ की सबसे मशहूर डिश है। ये डिश मसालेदार और स्वादिष्ट होती है। ये लखनऊ की सबसे पसंदीदा डिश है। अगर आप लखनऊ में हैं तो आप कबाब खाना नहीं भूल सकते। टुंडे कबाबी इसके लिए सबसे अच्छी जगह है।

मुर्ग शाही कोरमा
Murg Shahi Korma

यह लखनऊ के शाही व्यंजनों में से एक है। यह एक मलाईदार चिकन करी है। नॉनवेज के शौकीनों को यह बहुत पसंद आता है। इसकी ग्रेवी स्वादिष्ट होती है। जिसे नान या रोटी के साथ परोसा जाता है। इसका अच्छा स्वाद लेने के लिए टुंडे कबाबी, दस्तरखां सबसे अच्छी जगह है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story