×

Top Mehndi Artistes in Lucknow: हाथों में लगवानी है थीम बेस्ड खूबसूरत मेंहदी, इन टॉप मेंहदी कलाकारों से करें संपर्क

Top Mehndi Artistes in Lucknow: अगर आप राजधानी लखनऊ में हैं और आपको मेंहदी लगवानी है तो चलिए आपको लखनऊ के सबसे बेस्ट मेंहदी आर्टिस्ट से मिलवाते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Dec 2022 4:57 AM GMT
Top Mehndi Artistes in Lucknow: हाथों में लगवानी है थीम बेस्ड खूबसूरत मेंहदी, इन टॉप मेंहदी कलाकारों से करें संपर्क
X

Top Mehndi Artistes in Lucknow: हाथों में लगी खूबसूरत डिजाइनर मेंहदी से सजे हाथ और उस मेहंदी की रिझाने वाली खुशबू वाकई में कमाल कर जाती है। मेंहदी भी महिलाओं के द्वारा धारण किए हुए आभूषणों की ही तरह होती है, जैसे आभूषण को पहनने ही महिलाओं की शोभा बढ़ जाती है वैसे ही मेंहदी के रचते ही खूबसूरत में चार चांद लग जाते हैं। शादियों का सीजन हो, या फिर तीज-त्योहार का मेंहदी लगवाना को हर मौसम में अच्छा लगता है। तो अगर आप राजधानी लखनऊ में हैं और आपको मेंहदी लगवानी है तो चलिए आपको लखनऊ के सबसे बेस्ट मेंहदी आर्टिस्ट से मिलवाते हैं।

लखनऊ में बेस्ट मेंहदी कलाकार
Best Henna Artist in Lucknow

रुबीना और शबीना मेहंदी स्टूडियो
RUBEENA & SHABEENA MEHNDI STUDIO

लखनऊ में बहन की इस जोड़ी ने मेहंदी के क्षेत्र में फतेह हासिल की हुई है। फ्रीलांसिंग और अन्य सैलून को सहयोग करने से लेकर अपना स्टूडियो खोलने और अपनी टीम में जूनियर कलाकारों को शामिल करने तक, शबीना और रुबीना कड़ी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वे मेहंदी में चेहरें बनाने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं।

करवा चौथ आता है और ये लड़कियां लगातार 4 दिनों तक अपनी पलकें नहीं झपकाएं अपने काम में लगी रहती हैं। इनकी मेंहदी लगाने का ब्राइडल पैकेज 11,000 से शुरू होता है।

(Image Credit- Social Media)

मूल्य : दोनों हाथों के लिए ₹200 और दुल्हन के लिए ₹11,000 से शुरू होता है।

स्थान: राज चेम्बर्स, दैनिक जागरण क्रॉसिंग, जोप्लिंग रोड, लखनऊ

संपर्क करें: 99192 86636

विनोद मेहंदी कलाकार
VINOD MEHNDI ARTIST

विनोद मेहंदी स्टूडियो श्रृंगार नगर, आलमबाग में स्थित है। इस स्टूडियो के मालिक विनोद कुमार हैं। इस स्टूडियों में मेहंदी, सजावट और साफा/पगड़ी बांधने के साथ-साथ आपके पूरे मेहंदी समारोह की व्यवस्था भी करने का इंतजाम है। यहां पर बहुत ही सुलझी हुई टीम है। जो मारवाड़ी, राजस्थानी, मीनाकारी, पोट्रेट और थीम मेहंदी लगाने में माहिर हैं। बेहद पेशेवर और अनुभवी, टीम स्टूडियो के कोडेड कपड़े पहनकर आते हैं। डेमो मेहंदी की सुविधा भी उपलब्ध है।

मूल्य: ₹100 से शुरू होता है और दुल्हनों के लिए ₹3000 से शुरू होता है।

स्थान: ए टू जेड चूड़ी के पीछे, नटखेटा रोड, आलमबाग, लखनऊ

संपर्क करें: +91 92350 99051

साधना द्वारा मेंहदी
HENNA BY SADHANA

साधना खुद से सीखी हुईं मेंहदी कलाकार हैं, जो पिछले 13 वर्षों से इस व्यवसाय में हैं। वह 100% ऑर्गेनिक मेंहदी का इस्तेमाल करती हैं। वह एक फ्रीलांसर है। इनकी लखनऊ में होने वाले त्योहारों या शादी के मौसम में बहुत डिमांड रहती है। हालांकि अपनी मेंहदी लगाने की कला ये सभी को अपना दीवाना बना देती है। इनका ब्राइडल पैकेज ₹ 8,000 से शुरू होता है।

मूल्य : ₹200 - ₹8,000

संपर्क करें: 75058 33700

(Image Credit- Social Media)

शिवम मिश्रा

SHIVAM MISHRA

शिवम एक फ्रीलांसर मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जो आकृतियों और थीम-आधारित मेहंदी लगाने की क्वालिटी रखते हैं। उनकी टीम में 15 से ज्यादा लोग हैं। वह मेहंदी की क्लास भी लेते हैं। दुल्हन मेहंदी पैकेज ₹15,000 से शुरू होता है जिसमें दोनों हाथ और पैर शामिल हैं।

कीमत: ₹500 से ₹15,000 तक

संपर्क करें: 99193 99993

राज मेहंदी कलाकार
RAJ MEHANDI ARTIST

राज को मेहंदी कलाकार के रूप में 12 साल का अनुभव है, जिसमें उनकी विशेषता दुल्हन मेहंदी में है। उनका मेंहदी लगाने का काम बहुत ही साफ-सुथरा रहता है। वे इवेंट्स और फंक्शन्स के लिए आउटस्टेशन प्रोजेक्ट्स भी लेते है। उनकी टीम में उनके अलावा 12 पेशेवर शामिल हैं।

मूल्य : ₹100 से ₹3,100

स्थान : शॉप नं. यू 45, उदय टॉवर, कठौता चौराहा रोड, विजयंत खंड, गोमती नगर, लखनऊ

संपर्क करें: 78006 24863, 81150 36010

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story