Maldives Travel 5 Days: यह कारण कपल्स को मालदीव की तरफ करते हैं आकर्षित, यहां समुद्री नजारे और रिजॉर्ट हैं शानदार

Maldives Travel Budget For 5 Days: मालदीव दुनिया भर में रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना जाता है। चलिए आप जानते हैं कि आखिरकार यह जगह लोगों को आकर्षित क्यों करती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 9 Aug 2024 1:55 PM GMT
Maldives Travel Budget For 5 Days
X

Maldives Travel Budget For 5 Days (Photos - Social Media)

Maldives Travel Budget For 5 Days : मालदीव एक बहुत ही खूबसूरत द्वीप है जहां घूमने के लिए अक्सर पर्यटक पहुंचते हैं। यह दुनिया के सबसे अच्छे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक है। यही कारण है कि कपल्स के बीच के काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। शादी के बाद अधिकतर लोगों को मालदीव हनीमून प्लान करते हुए देखा जाता है। यहां के प्राचीन समुद्र तट, गहरी काई जैसी चट्टानें, सफेद रेत के टीले और शानदार रिसोर्ट हर किसी का दिल जीत लेते हैं। यह जगह हनीमून स्पॉट और हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से अलग ही पहचान बन चुकी है। आखिरकार मालदीव कपल्स को इतना ज्यादा आकर्षित क्यों कर रहा है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देते हैं।

मालदीव में रिजॉर्ट्स के लिए खास (Special For Resorts in Maldives)

मालदीव में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज यहां के रिसोर्ट है। यहां सुकून और शांति भरे रिजॉर्ट ऐसा एहसास करते हैं कि जैसे यहां आपके और आपके पार्टनर के अलावा कोई भी नहीं है। यहां बड़े-बड़े फूल होते हैं जिनमें हर तरह की सुविधा लग्जरी लाइफ़स्टाइल का एहसास होता है। यह आने के बाद आपको जन्नत सा महसूस होगा।

Maldives Travel Budget For 5 Days


मालदीव की संस्कृति और परंपरा (Maldives Culture & Tradition)

कई लोग ऐसे होते हैं जो दूसरे देशों की यात्रा करना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वह वहां की संस्कृति और परंपराओं को जानना चाहते हैं। मालदीव्स वैसे तो एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना जाता है लेकिन यहां पर देखने के लिए काफी कुछ है। यह मछली पकड़ने वाला गांव है लोग अक्सर यहां घूमने जाते हैं।

Maldives Travel Budget For 5 Days



मालदीव में समुद्र और रिजॉर्ट (MaldivesSea & Resort)

मालदीप की सारी खूबसूरती यहां का समुद्र है। इसका नीला पानी आपको ऐसा एहसास करवाएगा जैसे कि आप आसमान पर तैर रहे हैं। सबसे खास बात है कि इतना प्रसिद्ध होने के बावजूद भी आपके यहां ज्यादा भीड़ नजर नहीं आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ घंटे यहां सुकून भरा समय बिता सकते हैं।

Maldives Travel Budget For 5 Days


मालदीव में घूमने के लिए कितना होगा खर्च (How much Will it Cost To Visit Maldives?)

अगर आप पार्टनर के साथ मालदीव हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो दिल्ली से फ्लाइट ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक तरफ की टिकट का 60 हजार से 70 हजार देना होगा। दो लोगों की फ्लाइट टिकट का खर्चा ही कम से कम ढाई लाख पड़ने वाला है। अगर आप रिजॉर्ट बुक करते हैं तो एक रात के 20 से ₹50000 देने पड़ते हैं। 5 दिन तक रहने का प्लान बनाएंगे तो यह बहुत महंगा पड़ेगा। मालदीव में घूमने के लिए दो लोगों का खर्च 5 से 6 लाख तक पड़ सकता है।

Maldives Travel Budget For 5 Days


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story