Manali Snow House: हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होगा मनाली, इग्लू में करें स्टे, जानें प्राइस यहां

Manali Snow House : मनाली एक प्रमुख हनीमून लोकेशन है जो भारत में काफी प्रसिद्ध है। मनाली में आपको कई ऐसे होटल मिलेंगे जो आपके हनीमून को रोमांटिक बना सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 4 Feb 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 4 Feb 2024 5:45 AM GMT)
Manali Snow House
X

Manali Snow House (Photos - Social Media)

Manali Snow House : इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। शादी के बाद अक्सर कपल्स हनीमून मनाने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशंस का चुनाव करते हैं। हनीमून लिए सभी लोग कम बजट में अच्छी जगह की तलाश में रहते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले से प्लानिंग करनी पड़ती है कि आपको कहां जाना है और वहां जाने के बाद आपको अच्छे होटल की तलाश होती है। जहां आप अपने प्लान को बेहतर और शानदार बना सकें। आप ऐसे होटल में स्टे करना चाहते हैं, जहां कमरे तो शानदार हो ही इसके साथ ही आसपास के नजारे भी बहुत खूबसूरत हो। कपल्स लोकेशन के साथ-साथ होटल का भी सिलेक्शन पहले ही कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ लोकेशंस लेकर आए हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून की रात बर्फ के घर में गुजार सकते हैं। इससे आपके यादगार पल जीवन भर के लिए आपके दिल में बस जाएंगे। चलिए आपको यह भी बताते हैं कि इसके लिए आपको कितना खर्च करना पड़ेगा।

मनाली

सबसे फेमस डेस्टिनेशंस में मनाली, शिमला, गोवा टॉप 3 में रहते हैं। यदि आप जनवरी से फरवरी के महीने में मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां पर होटल के बजाय इग्लू हाउस में रह सकते हैं। इग्लू हाउस में एक रात ठहरने की प्राइस ₹5000 है। इसमें दो लोग आराम से सो सकते हैं। बता दें कि मनाली की इस लोकेशन में फिल्म कृष की शूटिंग भी हुई थी। जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी। उसके गाने सुपरहिट हुए थे जो आज भी लोगों के जहन में बैठे हुए हैं। अगर आप मनाली के इग्लू हाउस में रुकना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पूरे दिन के 18000 रुपए देने पड़ेंगे। इन दोनों पैकेज में आपको तीन टाइम का खाना, एक अलाव और एक बार बैकफास्ट दिया जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर एक्टिविटीज में स्किइंग, ट्यूब स्लाइडिंग और स्लेज स्लाइडिंग कर सकते हैं।

Manali Snow House


तापमान

अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे की बर्फ के घर में रात भर रहने के दौरान तापमान कितना रहेगा। इससे आपकी हालत क्या होगी तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यहां पर आपको एक्स्ट्रा कंबल, गद्दे और गर्म पानी की बोतल और एक स्लीपिंग बैग भी दिया जाएगा जो बहुत ही आरामदायक होता है। इन चीजों की मदद से आपको रात में ठंड का बिल्कुल भी एहसास नहीं होगा। इसके अलावा आपको इग्लू हाउस में मोटे कपड़े, दस्ताने और बर्फ के जूते भी दिए जाएंगे।

Manali Snow House


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story