×

Maharashtra Mangi Tungi: स्वर्ग का एहसास कराएगी मांगी टुंगी की वादियां, जानें कैसे तय करें सफर

Maharashtra Mangi Tungi: भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। जहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। आज हम आपको मांगी तुंगी के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 10 March 2024 11:29 AM GMT
Mangi Tungi Teerthankar
X

Mangi Tungi Teerthankar (Photos - Social Media) 

Maharashtra Mangi Tungi: भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद हैं। प्राकृतिक स्थलों के यहां पर कोई कमी नहीं है। यहां पर हिल स्टेशन से लेकर समुद्री बीच और हर वह प्राकृतिक जगह है जो किसी का भी दिल जीत सकती है। आज हम आपको एक शानदार जगह के बारे में बताते हैं। हम बात कर रहे हैं मांगी-तुंगी की, जो पठार के साथ एक पजुड़वां शिखर वाली चोटी है। ये भारत के महाराष्ट्र में नासिक से लगभग 125 किमी दूर तहराबाद के पास स्थित है। समुद्र तल से 4343 फीट ऊंचा मांगी, पश्चिमी शिखर है और 4366 फीट ऊंचा तुंगी, पूर्वी शिखर है। मांगी तुंगी महाराष्ट्र में सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला से संबंधित दो पहाड़ियां हैं। मांगी तुंगी के मंदिर को श्री मांगीतुंगी दिगंबर जैन शिद्दक्षेत्र कहा जाता है। यह एक श्री आदिनाथ भगवान का मंदिर है। इन दोनों चोटियों का जैन धर्म और पौराणिक कथाओं में विशेष स्थान है।

क्यों प्रसिद्ध है ये जगह मांगी तुंगी

मांगी तुंगी का एक अनोखा पहलू यह है कि ऐसा माना जाता है कि हजारों जैन संतों ने यहां मोक्ष की प्राप्त की थी। इसके अलावा, इस स्थान का भगवान राम और देवी सीता, भगवान कृष्ण और उनके बड़े भाई भगवान बलराम की कहानियों से घनिष्ठ संबंध है। इसके धार्मिक महत्व के कारण, स्थानीय अधिकारियों ने नीचे से ऊपर तक सीढ़ियाँ बनवाई हैं। ये 3500 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं।

Mangi Tungi Teerthankar

मांगी तुंगी तक पहुंचने के तरीके

यहां तक पहुंचने के लिए आपको दो रास्ते मिलेंगे। एक जो आपको नीचे से सीढिया मिलेगी और आपका सफर चालू होगा 3500 सीढ़ियों का और दूसरी जो 1500 सीढ़ियों तक आपको गाड़ी से लेकर जाते है।

Mangi Tungi Teerthankar

कैसे पहुंचे मांगी तुंगी

मुंबई से मंगी-तुंगी तक ट्रेन, टैक्सी, बस, कार या हवाई जहाज़ से जाने के 5 रास्ते हैं। ट्रेन से यहां पहुंचने में आपको 5 घंटे का सफर तय करना होगा और नजदीकी रेलवे स्टेशन से टैक्सी लेनी होगी। बस से आपको 8 घंटे का सफर तय करना होगा इसके बाद टैक्सी की सहायता से यहां पहुंचना होगा। आप सड़क मार्ग से भी यहां जा सकते हैं जिसमें आपको 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगेगा। हवाई यात्रा के जरिए 7 घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। ये सारा समय मुंबई से यहां तक पहुंचने का है।

Mangi Tungi Teerthankar

कितना होगा खर्च

मुंबई से मांगी-तुंगी तक जाने का सबसे सस्ता तरीका ट्रेन और टैक्सी है जिसकी लागत ₹1,500 - ₹3,700 है और इसमें 5 घंटे 8 मिनट लगते हैं।

मुंबई से मांगी-तुंगी तक जाने का सबसे तेज़ तरीका टैक्सी है जिसमें 4 घंटे 16 मिनट लगते हैं और इसकी कीमत ₹5,000 - ₹6,500 है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story