×

Vrindavan Holi 2024: कब खेली जाएगी वृंदावन में होली, आइये जाने कैसे पहुँचे मथुरा

Vrindavan Holi 2024: वृंदावन में होली का आनंद वाकई में शानदार होता है। अगर आप अपनी होली को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपको वृंदावन जाना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 Feb 2024 4:36 AM GMT
Holi Celebration in Vrindavan
X

Holi Celebration in Vrindavan (Photos - Social Media)

Braj Holi 2024 Date: देश भर में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन वृंदावन की होली दुनिया भर में फेमस है। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां करीब एक सप्ताह तक होली का जश्न मनाया जाता है। इसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्तगण जुड़ते हैं। अगर इस साल आप भी वहां जाने की सोच रहे हैं तो चलिए हम आपके इस प्लेन को यादगार बनाने के कुछ उपाय बताते हैं और आप यहां पर जाकर वृंदावन के इन मंदिरों में अपनी होली मना सकते हैं।

बांके बिहारी मंदिर

आप वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर जा सकते हैं, जो दुनिया भर में होली के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर लठमार होली होती है। मंदिर परिसर में ही लोग हुडदंग मचाते हैं। यहां जाने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा और यहीं पर होली की सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलती है

Holi Celebration in Vrindavan

इस्कॉन टेंपल

वृंदावन में स्थित इस्कॉन टेंपल अलग ही खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर होली के मौके पर सफेद संगमरमर को फूलों से सजा दिया जाता है। यहां फूलों की होली खेली जाती है। जहां पर लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है इसलिए अगर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ होली मनाने का सोच रहे हैं तो आप यहां पर जा सकते हैं।

Holi Celebration in Vrindavan

प्रेम मंदिर

वृंदावन का प्रसिद्ध मंदिर प्रेम मंदिर है जो की सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां पर सालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। वहीं होली के समय में लाखों की तादाद में सैलानी यहां पर जश्न मनाने पहुंचते हैं और रंगों से अपने इस त्यौहार को।

Holi Celebration in Vrindavan

गोविंद देव जी मंदिर

गोविंद देव जी की मंदिर वृंदावन का सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यू मंदिर 7 मंजिला है। यहां पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं और बड़े ही धूमधाम से होली का त्यौहार मनाते हैं।

Holi Celebration in Vrindavan


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story