×

Mathura Vrindavan Tour Guide: मथुरा वृंदावन के करना चाहते हैं दर्शन, जाने से पहले इन नियमों का रखें ध्यान

Mathura Vrindavan Tour Guide: मथुरा, वृंदावन, बरसाना ये सारी जगह कृष्ण जी का धाम कही जाती हैं। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो कुछ नियम को जान लीजिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 9 April 2024 10:36 AM GMT
Mathura Vrindavan Tour Guide
X

Mathura Vrindavan Tour Guide (Photos - Social Media)

Mathura Vrindavan Tour Guide: वृंदावन, मथुरा और बरसाना यह तीनों धार्मिक स्थल देसी नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जाने से पहले आपको कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए। अगर आप यह बातें जान लेंगे तो आप यहां आराम से दर्शन कर सकेंगे और आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

मोबाइल

इन जगहों पर इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि यहां रोजाना हजारों की संख्या में मोबाइल गायब हो जाते हैं। यहां जाते समय आपको अपने मोबाइल फोन का ध्यान रखना चाहिए वरना आपको परेशानी हो सकती है। मोबाइल को सुरक्षित तरीके से पॉकेट या फिर पर्स में रखें।

बंदर

इन जगहों पर बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। वैसे तो यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचते लेकिन आप हमसे जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा है। इन्हें खाने-पीने के लिए कुछ ना दें और ना ही अपना खाने वाला बैगन के सामने खोलें। अपना मोबाइल और चश्मा भी इनसे बचा कर रखें क्योंकि यह अक्सर लोगों से ये चीजें छीन कर भाग जाया करते हैं।

Vrindavan

दान

जब आप यहां जाएंगे तो आपको कहीं तरह के लोग मिलेंगे साधु संत की वेशभूषा में भी बहुत से लोग आपके यहां नज़र आएंगे। यहां आपको किसी भी व्यक्ति को दान देने की जरूरत नहीं है। वृंदावन गाइड यात्रा के मुताबिक वहां कोई भी दान नहीं मांगेगा व्यक्ति चाहे तो मंदिरों के दान पेटी में या अपनी सुरक्षा से दान कर सकता है।

ब्रज की बुराई

जब आप यहां जाएंगे तो ब्रजवासियों की बुराई बिल्कुल भी ना करें। यहां किसी भी व्यक्ति से अभद्र भाषा में बात ना करें। श्री कृष्ण को ब्रज और ब्रज के लोग बहुत पसंद है। यहां तक कि उन्हें यहां के पशु, पक्षियों, पेड़ पौधों से भी बहुत प्रेम है। जब आप यहां जाए तो आपको भारी दुनिया की बातें छोड़ देनी चाहिए।

Vrindavan

ना फेंके कूड़ा

जब आप इन धार्मिक जगह पर जाएंगे तो आपके यहां बिल्कुल भी कूड़ा नहीं करना चाहिए। मंदिरों के आसपास और मंदिर के अंदर कहीं भी कचरा ना फेंके। यहां कचरा फेंकने के लिए डस्टबीन लगे हुए हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story