Mauritius Travel Guide: मॉरीशस यात्रा का बना रहे हैं प्लान, इन चीजों का लें भरपूर आनंद

Mauritius Travel Guide: घूमने फिरने के लिए मॉरीशस एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। भारत के बाद अगर आप कहीं भारतीय नजारे देखना चाहते हैं तो यही जगह है जहां पर घूमने जाया जा सकता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 July 2024 6:19 AM GMT
Mauritius Travel Guide
X

Mauritius Travel Guide (Photos - Social Media)

Mauritius Travel Guide : अगर हिन्दुस्तान के बाहर अगर दूसरा हिन्दुस्तान कहीं है तो वो मॉरीशस ही है। इसे हिन्द महासागर स्थित 'मिनी इंडिया' इसलिए भी कहा जाता है कि यहां की 60 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल के लोगों की है। वहीं फ्रांसीसी, साउथ अफ्रीकन और चाइनीज लोग भी यहां रहते हैं। पहले डच, फ्रांसीसी और फिर ब्रिटिश कॉलोनी बनने के कारण यहां पूरी तरह से मिक्स्ड कल्चर है। लेकिन बहुसंख्य भारतीय होने के कारण कहीं ना कहीं भारत की झलक देखने को मिलती है। मॉरीशस द्वीप संकट में डोडो पक्षी के एकमात्र के निवास के रूप में जाना जाता है। वहीं समुद्र तट, प्रकृति और अनूठी संस्कृति के कारण दुनियाभर के पर्यटक यहां आते हैं।

भारत के पर्यटक मॉरीशस को लेकर खासे उत्साहित देखे जाते हैं। जाहिर है कि भारतीयों के लिए ये दूसरे घर के समान है। सबसे ख़ास बात ये है कि यहां की यात्रा किफायती होती है और छुट्टी बिताने को एकदम अनुकूल जगह है। ईख के सबसे बड़े उत्पादक देश मॉरीशस अपने मधुर वातावरण के लिए मशहूर है। यहां हम बताने जा रहे हैं कि मॉरीशस में कहाँ और कैसे छुट्टियां बिताएं ताकि यादगार रह जाए।

मॉरीशस में लें शार्क के साथ तैरने का आनंद (Enjoy Swimming With Sharks in Mauritius)

समुद्र के किनारे मछलियों के साथ तैरने के लिए जगह-जगह डाइविंग सेंटर्स हैं जहाँ एक्सपर्ट की देखरेख में पीठ पर एक ऑक्सीजन सिलिंडर बांधकर जबरदस्त अनुभूति के तैयार हो सकते हैं। स्टेला मारू, रजत स्टार, ‘हसन मिया’ के मलबे गोर्गोनी पर कोरल डाइविंग, शार्क-पिट में शार्क-डाइविंग आदि का आनंद लें। मछली पकड़ने का शौक रखते हों तो ले मॉर्न, ट्राऊ औक्ष बिशेज, ट्राऊ डीइऊ डौस आदि स्पॉट पर जाकर अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं।

Mauritius Travel Guide

Mauritius Travel Guide


मॉरीशस में रोमांटिक वातावरण का आनंद (Enjoy The Romantic Atmosphere in Mauritius)

नेचर ने इस छोटे से देश को बहुत कुछ उपहार दिया है। समुद्र तट पर जाते ही आपको लगता है कि जैसे जहाँ मिल गया। दुनिया में मॉरीशस से अधिक रोमांटिक जगह कोई और नहीं है। इसीलिए तो ये हनीमून पर जाने वालों में ख़ासा पॉपुलर है। समुद्र तट के अलावे मॉरीशस शानदार होटलों, वर्ल्ड क्लास के स्पा, ड्यूटी-फ्री शॉपिंग के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

मॉरीशस में सात रंग की धरती (Seven Colored Land in Mauritius)

मॉरीशस की धरती बेहद रंगीन है और यहाँ कई रंग के रेत आपको देखने को मिलते हैं। ये रंग-बिरंगे रेत आपको रोमांचित कर देते हैं। सैवाने जिले का एक छोटा सा गांव चामरेल पर्यटकों में ख़ासा लोकप्रिय हो चुका है। दरअसल वहां पहाड़ों की 100 किलोमीटर ऊंचाई से गिरते हुए झरने के साथ ही सात रंग की धरती है जिसे लोग बड़े चाव से देखने आते हैं। फ़िल्मी गानों में 'सात रंग के सपने' तो सुने ही होंगे, यहाँ सात रंग की धरती देखने जरूर आएं।

Mauritius Travel Guide

Mauritius Travel Guide


मॉरीशस में पास से देखें प्रकृति (See Nature Up Close in Mauritius)

समुद्र के अलावे भी प्रकृति के अन्य रंग देखने के लिए मॉरीशस के दक्षिण में ले मार्ने पहाड़ देखने जाएं, जिसे विश्व धरोहर माना गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में कई कहानियां प्रचलित हैं। वहीं ब्लैक रीवर जॉर्ज नेशनल पार्क जाएं, जहां 140 प्रकार के पक्षी और लगभग 300 अलग-अलग तरह के फूलों के पौधे देखने को मिलते हैं। इस पार्क में लोग खासकर दुर्लभ प्रजाति के पिंक पिंजन पक्षी को देखने आते हैं। इसके साथ ही 'ला वेनिले नेचर पार्क' जाकर मगरमच्छों, बड़े-बड़े चमगादड़ों, कछुओं और बंदरों को देखना ना भूलें।

मॉरीशस जाने का सही समय (Best Time to Visit Mauritius)

मॉरीशस सालभर पर्यटक आते हैं क्योंकि यहाँ का मौसम अमूमन सुहाना होता है। मई से नवंबर तक सर्सदी और नवंबर से मई तक गर्मी रहती है। बता दें कि नवंबर से लेकर अप्रैल के बीच यहां चक्रवात का भय रहता है, लिहाजा इन सबको ध्यान में रखकर ट्रिप प्लान करें।

Mauritius Travel Guide

Mauritius Travel Guide


मॉरीशस कैसे पहुंचें? (How To Reach Mauritius?)

दिल्ली सहित भारत के प्रमुख शहरों से मॉरीशस के सर सेवोसुगुर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। एयर मॉरीशस की फ्लाइटों को चेक कर लें। अंतर्राष्ट्रीय ट्रिप है तो डॉक्यूमेंट दुरुस्त रखें। वहां मॉरीशस रुपया चलता है कि जो कि लगभग भारत के दो रुपये के बराबर है। वैसे तो बोलचाल में अंग्रेजी से काम चल जाता है, हिन्दी, भोजपुरी जैसे भारतीय भाषा भी सुनने को मिले तो कोई हैरानी की बात नहीं है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story