×

Moradabad Tourist Places: मुरादाबाद की इन जगहों की जरूर करें सैर, एडवेंचर से लेकर धार्मिक एहसास का लें आनंद

Moradabad Famous Tourist Places: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर मुरादाबाद जाने का अगर प्लान बना रहे हैं। तो आपके यहां के कुछ धार्मिक स्थानों की सैर जरूर करनी चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 8 April 2024 3:04 PM GMT
Moradabad Famous Tourist Places
X

Moradabad Famous Tourist Places (Photos - Social Media)

Moradabad Famous Tourist Places: मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है जो गंगा और यमुना नदी के तट पर मौजूद है। यह खूबसूरत सा शहर उत्तर प्रदेश का शोले कहलाता है। दरअसल ये व्यापार, उद्योग और वित्तीय केंद्र के रूप में लगातार अपनी पहचान बनाते हुए विकसित शहर के रूप में खड़ा है। घूमने करने की बात करें तो यहां पर कुछ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मौजूद है जिनमें पंचमुखी हनुमान शिव मंदिर शीतला माता मंदिर रामलीला मैदान दरगाह शाह वाली जैसे स्थान काफी प्रसिद्ध है। अरे आज हम आपको इस शहर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मुरादाबाद क्यों प्रसिद्ध है? (Moradabad Famous For)

मुरादाबाद पीतल के काम के लिए प्रसिद्ध है और दुनिया भर में हस्तशिल्प उद्योग में खुद के लिए एक जगह बना है। आधुनिक कारीगरों द्वारा बनाए गए आधुनिक, आकर्षक, और कलात्मक पीतल के बर्तन, गहने और ट्राफियां मुख्य शिल्प हैं।

मुरादाबाद हिस्ट्री (Moradabad History)

पूर्व में यह शहर चौपला नाम से जाना जाता था जो हिमालय के तराई और कुमाऊं क्षेत्रों में व्यवसाय और दैनिक जीवनोपयोगी वस्तुओं की प्राप्ति का प्रमुख स्थान रहा है बाद में इसका वर्तमान नाम यह सन् १६००+ में मुग़ल सम्राट शाहजहाँ के बेटे मुराद के नाम पर रखा गया; जिसके कारण इस शहर का नाम मुरादाबाद पड़ गया।

मुरादाबाद में यहां घूमें (Place to Visit In Moradabad)

प्रेम वंडरलैंड (Prem Wonderland)

अगर आप मुरादाबाद में घूमना चाहते हैं तो आपको प्रेम वंडरलैंड एंड वॉटर किंगडम जरूर जाना चाहिए। यह वॉटर थीम पर बनाया गया एक प्राकृतिक पार्क है जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर कई सारी वॉटर स्लाइड्स है जिनका आप परिवार और दोस्तों के साथ आनंद ले सकते हैं। यदि आपको मुरादाबाद जाना है तो इस जगह पर जाना बिल्कुल ना भूलें।

Prem Wonderland

इको हर्बल पार्क (Eco Herbal Park)

इको हर्बल पार्क एक प्राकृतिक पार्क है जहां पर कई सारे पौधे वन्य जीवन और वन्य जीवन संरक्षण को लेकर प्रोत्साहित किया जाता है। यहां पर ऐसे पेड़ पौधों और वन्य जीव को संरक्षित करने का प्रयास किया जाता है जो इस क्षेत्र में पाए जाते हैं। इस हर्बल पार्क में अलग-अलग प्रकार की औषधि पौधे, जड़ी बूटी और चमत्कारी वन्य पौधे देखने को मिलते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद यहां आराम से लिया जा सकता है।

Eco Herbal Park

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर (Digambar Jain Temple)

यह मंदिर मुरादाबाद में बहुत प्रसिद्ध है और यहां जैन समुदाय के धार्मिक अनुष्ठान, पूजन अर्चन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहता है। जैन धार्मिक उत्सव पर यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर श्री पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति मंदिर के मुख्य श्रृंगार और देवी देवताओं के साथ सजी हुई है।

Digambar Jain Temple

साईं मंदिर (Sai Baba Temple)

साईं मंदिर मुरादाबाद का एक प्रसिद्ध स्थान है जो साइन बाबा को समर्पित किया गया है। यहां पर कोई ना कोई अनुष्ठान, पूजन अर्चन और भजन कीर्तन चलता रहता है। अगर आप धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए।

Sai Baba Temple

हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir)

हनुमान मंदिर मुरादाबाद में काफी प्रसिद्ध है। यहां मौजूद हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से पहुंचते हैं। विशेष धार्मिक अवसरों को यहां धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लगभग रोजाना यहां धार्मिक अनुष्ठान, भजन कीर्तन, पूजन अर्चन, आरती अर्चना का आयोजन होता रहता है। धार्मिक स्थल देखने के शौकीनों के लिए यह जगह काफी अच्छी है।

Hanuman Mandir


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story