×

Bihar Famous Places: बिहार के ये हैं 8 मशहूर पर्यटन स्थल, जहां रोज आते हैं लाखों पर्यटक

Bihar Famous Places: चंद्रगुप्त मौर्य, बिन्दुसार, सम्राट अशोक, गौतम बुद्ध से लेकर गुरुगोविंद सिंह और नालंदा विश्वविद्यालय आदि राजाओं और संस्कृति के कारण बिहार के चर्चे पूरी दुनियाभर में होते रहें हैं।

Anupma Raj
Published on: 25 Aug 2022 8:27 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2022 10:16 AM GMT)
Bihar Beautiful Famous Places
X

Bihar Famous Tourist Places (Image: Social Media)

Bihar Famous Places: बिहार अपने इतिहास के कारण भारत में ही नहीं पूरी दुनिया भर में मशहूर है। चंद्रगुप्त मौर्य, बिन्दुसार, सम्राट अशोक, गौतम बुद्ध से लेकर गुरुगोविंद सिंह और नालंदा विश्वविद्यालय आदि राजाओं, धरोहर और संस्कृति के कारण बिहार के चर्चे पूरी दुनियाभर में होते रहें हैं। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां लाखों पर्यटक आते हैं। आइए जानते हैं बिहार के 8 मशहूर पर्यटन स्थल के बारे में:


महाबोधी मंदिर, गया

भगवान बुद्ध से जुड़ा इस मंदिर को महाबोधी मंदिर के नाम से जाना जाता है। दरअसल यहां बोधि वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बोधगया एक तीर्थ स्थल के रूप में मशहूर है। इतना ही नहीं बोधगया को यूनेस्को की विश्वधरोहर की सूची में भी स्थान मिला हैं। बता दे कि बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बोधि वृक्ष की बड़ी महत्ता है। दरअसल श्रद्धालु इस पेड़ से गिरे पत्ते को अपने साथ ले जाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इस पेड़ को दो बार नष्ट करने की कोशिश भी की गई थी लेकिन हर बार चमत्कारिक रूप से यह पेड़ फिर से उग आया था।


पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना सिटी

पटना साहिब गुरुद्वारा बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। दरअसल पटना साहिब गुरुद्वारा श्री गुरू नानक देव जी, श्री गुरू तेगबहादुर साहिब जी और श्री गुरू गोविन्द सिंह जी से जुड़ा है। यह पटना सिटी में स्थित है, इसे सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, श्री गोविन्द सिंह जी के जन्म स्थान के रूप में माना जाता है। श्री गोविन्द सिंह जी का न केवल यहां जन्म हुआ था, बल्कि उनका बचपन भी यहीं गुजरा था। यहां हर साल प्रकाशोत्सव मनाया जाता है। अमृतसर के गोल्डन टेंपल के बाद पटना साहिब गुरुद्वारा का सिख धर्म में बहुत महत्व है।


जल मंदिर, पावापुरी

नालंदा जिले के पावापुरी शहर में स्थित "जल मंदिर" एक प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। राजगीर और बोधगया से यह काफी नजदीक है। यह जैन धर्म के लिए एक बेहद पवित्र शहर है क्यूंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान महावीर को यहीं मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। यहाँ एक जलमंदिर भी है, जिसकी खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बता दे कि इस खूबसूरत मंदिर में भगवान महावीर की बहुत पुरानी "चरण पादुका" है। यह वह स्थान जहां भगवान महावीर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। इस मंदिर को लाल बलुआ पत्थर से बना है, जो 600 फीट लंबा है। यह जलमंदिर पानी से घिरा हुआ है।


शेरशाह सूरी का मकबरा

बिहार में शेरशाह सूरी का मकबरा काफी प्रसिद्ध है। बता दे कि शेर शाह सूरी एक पठान योद्धा था मतलब यह कि वह पठान खानदान से ताल्लुक रखता था और मुगलों का बादशाह था। शेर शाह सूरी का यह मकबरा जो 1545 ईस्वी के दौरान निर्मित करवाया गया था। दरअसल शेर शाह सूरी टॉम्ब को भारत में भारत-इस्लामी वास्तुकला का एक शानदार नमूना माना जाता हैं। झील के बीच निर्मित इस मकबरे में बलुआ पत्थर की आकर्षित संरचना देखने में बेहद खूबसूरत हैं।


नालंदा विश्वविद्यालय

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल में नालंदा विश्वविद्यालय एक ऐतिहासिक जगह हैं। दरअसल नालंदा प्राचीन काल की सबसे लोकप्रिय तीर्थस्थल हैं जोकि संस्कृति,आध्यात्मिकता, इतिहास, वास्तुकला और पर्यटन का जीता जगता उदहारण हैं। यहां हर साल लाखों में पर्यटक आते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां कई राजाओं ने अपना खजाना छुपा रखा है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि इसकी दीवार पर शंख लिपि में कुछ लिखा है। बता दे कि इसी शंख लिपि में इस खजाने के कमरे को खोलने का राज लिखा है लेकिन ये लिपि आज तक कोई नहीं जान पाया।


गोल घर, पटना

बिहार की राजधानी पटना में स्थित गोल घर मुख्य पर्यटन स्थल में से एक है। इसे पटना शहर की सबसे ऊँची इमारतों में से एक माना जाता है। साथ ही इसे पटना का प्रतीक भी कहा जाता है। दरअसल 1770 में पड़े भयंकर सूखे को देखकर अनाज को सुरक्षित रखने के लिए उस समय के गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग के कहने पर ब्रिटिश इंजिनियर कैप्टन जान गार्स्टिन के द्वारा गोलघर बनवाया गया था।


पटना की मरीन ड्राइव

बिहार में भी आप मरीन ड्राइव का मजा ले सकते हैं। दरअसल पटना में जेपी गंगा पथ को मुंबई की तर्ज पर बनाया गया है। दरअसल इसे मरीन ड्राइव इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां वाहनचालकों को मुंबई के मरीन ड्राइव जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यह आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना गया है। शाम को इस इलाके की खूबसूरती देखते ही बनती है और ये नजारा मुंबई के जुहू की याद दिला देगा।


काली घाट

पटना में काली घाट किसी भी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। यहां हर रोज हजारों लोग अपनी शाम अपने दोस्तों या परिवार के साथ बिताते है। यहां मां काली का मंदिर है और कई शिवलिंग हैं। यहां पास में ही दरभंगा हाउस है, जहां हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बता दे कि मिथिला पेंटिंग से सजे घाटो और गंगा की लहरों का आनंद लेने के लिए हर दिन सैकड़ों सैलानी गंगा घाट उमड़ते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story