×

World Famous Tomb: ये हैं दुनिया के सबसे आकर्षक मकबरे

World Famous Tomb: मकबरे जो अपने युग की कहानी बयां करते हैं। दुनिया में कई खुबसूरत और आकर्षक मकबरे हैं। कई प्राचीन मकबरे नष्ट हो गए हैं और आज भी कुछ मकबरे हैं जो आज भी खुबसूरत हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 25 Aug 2022 12:37 AM GMT
Most Beautiful World Famous Tomb
X

World Famous Tomb (Image: Social Media)

World Famous Tomb: मकबरे जो अपने युग की कहानी बयां करते हैं। दुनिया भर में कई खुबसूरत और आकर्षक मकबरे हैं। हालांकि, अफसोस की बात यह है कि प्राकृतिक आपदाओं में कई प्राचीन मकबरे नष्ट हो गए हैं। लेकिन आज भी जो मकबरे हैं वह उतना ही दिलचस्प और खुबसूरत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के सबसे खुबसूरत, आकर्षक और प्रसिद्ध कुछ मकबरे के बारे में:

ताजमहल, आगरा, भारत

ताजमहल के बारे में पूरी दुनिया भर में चर्चे होते हैं। भारत के आगरा शहर में स्थित ताजमहल को देखने हर साल लाखों सैलानी आते हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेम या सफेद संगमरमर की सुंदरता का स्मारक मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। बता दे कि यह शायद दुनिया में सबसे अच्छी तरह से संरक्षित मकबरों में से एक है।

हुमायूं का मकबरा, नई दिल्ली, भारत

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित हुमायूं का मकबरा दुनिया भर में मशहूर है। साल 1570 में निर्मित, हुमायूँ के मकबरे को 1993 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। बता दे कि मकबरे को प्रसिद्ध मुगल सम्राट हुमायूँ की पत्नी ने 1562 में बनवाया था। यह लाल पत्थर से बना है।

इमाम हुसैन का पवित्र तीर्थ, कर्बला, इराक

इराक के कर्बला में इमाम हुसैन का पवित्र तीर्थ है। यह शायद दुनिया के सबसे ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों में से एक माना जाता है। बता दे कि इराक के कर्बला शहर में इमाम हुसैन के पवित्र तीर्थ में हुसैन इब्न अली की कब्र है, जो मुहम्मद के दूसरे पोते थे। दरअसल उनका मकबरा उस जगह के करीब है जहां वह कर्बला की लड़ाई के दौरान मारे गए थे । मकबरे को शिया मुसलमानों का सबसे पवित्र स्थान भी माना जाता है।

प्रथम सम्राट, चीन का मकबरा

चीन के प्रथम सम्राट का मकबरा पूरी दुनियाभर में मशहूर है। बता दे कि 221 ईसा पूर्व से 206 ईसा पूर्व तक किन राजवंश के पहले सम्राट का मकबरा एक ऐसी खोज थी जिसने दुनिया को हिला कर और चौंका कर रख दिया था। हालाँकि अभी तक सम्राट के मकबरे का कुछ भी पता नहीं चला है, फिर भी उसकी टेराकोटा सेना की खुदाई की गई थी। बता दे कि यह चीन के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बन गया और अधिकांश सेना अभी भी दबी हुई है।

साइरस द ग्रेट का मकबरा, ईरान

ईरान में स्थित साइरस द ग्रेट का मकबरा काफी प्रसिद्ध है, यह वह जगह है जहां प्राचीन अचमेनिद साम्राज्य के संस्थापक को दफनाया गया था। बता दे कि मकबरा ईरान के फ़ार्स प्रांत में एक पुरातात्विक स्थल पसर्गदाई में स्थित है। दरअसल वह 6वीं शताब्दी में रहते थे और उनकी समाधि आज पसर्गदे में सबसे महत्वपूर्ण स्मारक में से एक है। उस समय सिकंदर ने मकबरे को लूट लिया था और इस दौरान एक सोने का बिस्तर, एक सोने का ताबूत और एक मेज के साथ कुछ कीमती पत्थरों से जड़े गहने खोजे गए थे।

शाह-ए-जिंदा, समरकंद, उज्बेकिस्तान

उज्बेकिस्तान में शाह-ए-जिंदा मकबरा है, यह मध्य एशिया के सबसे प्रसिद्ध मकबरों में से एक है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में शाह-ए-जिंदा (मतलब जीवित राजा ) में चार धनुषाकार गुंबददार मार्ग हैं। बता दे कि कुसम इब्न अब्बास, जो पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई थे, का यहां सिर काट दिया गया था, लेकिन वह अपने सिर को गहरे कुएं या स्वर्ग के बगीचे में ले गया, जहां वह आज भी रहता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story