×

World Most Beautiful Countries: ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत देश, जहां घूमना है हर किसी का सपना

World Most Beautiful Countries: दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें पूरी दुनिया का यात्रा करना पसंद होता है और दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनकी खूबसूरती दुनिया भर में पॉपुलर है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 3 Nov 2022 1:55 AM GMT
Top 5 most Beautiful Countries
X

World Most Beautiful Countries (Image: Social Media)

World Most Beautiful Countries:दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें पूरी दुनिया का यात्रा करना बेहद पसंद होता है और दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनकी खूबसूरती पूरी दुनिया भर में पॉपुलर है।जानकारी के लिए बता दें दुनियाभर में 200 से अधिक देश हैं और हर देश में कुछ न कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।हम यहां आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद खूबसूरती है जिन्हें आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए:

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

Switzerland दुनिया की सबसे खूबसूरत देशों में शुमार, इस देश को सूची में तीसरे नंबर पर रखा गया है। हालांकि स्विट्जरलैंड अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मामले में थोड़ा पीछे जरूर है लेकिन इसकी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए दुनियाभर में यह प्रसिद्धि है। यहां के लोगों की लाइफ काफी बेहतर और अच्छा है।

क्रोएशिया (Croatia)

क्रोएशिया के बारे में बहुत कम लोग ही सुने होंगे लेकिन खूबसूरत देशों की सूची में यह देश भी शुमार है। दरअसल यह दक्षिण पूर्व यूरोप यानि बाल्कन में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। यहां खूबसूरत गुफाएं, समुद्र तट, झील काफी आदि फेमस है। घूमने के लिए यह देश एक बेस्ट ऑप्शन है।

कोलंबिया (Colambia)

खूबसूरत देशों की लिस्ट में कोलंबिया का नाम भी शामिल है। कोलंबिया अपने खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों के कारण दुनिया भर में फेमस है। यहां Tayrona National Park है, जिसके पास में स्थित बीच है, जहां आप 3000 फीट की ऊंचाई पर बैठकर आसपास के खूबसूरत दृश्य का नजारा देख सकते हैं। कोलंबिया को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

मैक्सिको (Mexico)

मैक्सिको का नाम ज्यादातर लोगों ने सुना होगा। मैक्सिको अपने इतिहास और भोजन के कारण दुनिया भर में मशहूर है। अविश्वसनीय खंडहर, खूबसूरत सड़कें, अद्भुत रेस्तरां और संग्रहालयों के साथ-साथ यहां कि नाइटलाइफ़ और मॉडर्न दुकाने आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी। अपनी विशाल और प्राचीन संस्कृति के साथ प्राकृतिक सुंदरता को पूरी तरह से संजोया यह देश पर्यटकों की फेवरेट लिस्ट में आता है। यहां कि कई जगहें दुनिया भर में पॉपुलर है।

वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम यानी एक बेहद खूबसूरत देश। widespread limestone islands और पहाड़ों के लिए मशहूर यह देश कई पर्यटकों की पसंद रहा है। हर साल यहां दुनिया भर से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां छुट्टियां बिताने आते हैं। अगर आप भी प्राकृतिक से लगाव रखते हैं तो आपको वियतनाम एक बार जरूर घूमना चाहिए। वियतनाम के अलावा आपको थाईलैंड, Venezuela, Tanzania और इटली जैसे खूबसूरत देश की यात्रा भी जरूर करना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story