×

Chhattisgarh Best Place to Visit: छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत जगह कांगेर घाटी नेशनल वैली, यहां मिलेगा स्वर्ग

Chhattisgarh Best Place to Visit: छत्तीसगढ़ का ये कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कई भूवैज्ञानिक संरचनाओं का घर है।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Sep 2022 8:48 AM GMT
Kanger Valley National Park
X

कांगेर घाटी (फोटो- सोशल मीडिया)

Chhattisgarh Best place to Visit: घने जंगलों वाले छत्तीसगढ़ की सुंदरता का अंदाजा तभी लगाया जा सकता है जब आप यहां पर घूमना का प्लान बनाएंगें। छत्तीसगढ़ में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। इन जगहों में से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को छत्तीसगढ़ का गौरव प्राप्त है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के एक तरफ से कांगर नदी होकर बहती है। 200 वर्ग किमी में फैला कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान राज्य के साथ-साथ देश के सबसे खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।

छत्तीसगढ़ का ये कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कई भूवैज्ञानिक संरचनाओं का घर है। अद्वितीय विशेषताओं को समेटे हुए ये राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ की शान है। इस राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को पहाड़ों, गहरी घाटियों का , सबसे घने जंगलों और वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों का आनंद लेता है।

घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह

फोटो- सोशल मीडिया

इस पार्क में ज्यादातर स्थानीय आदिवासी संस्कृति, वन्य जीवन और गुफाओं का अद्भुत आनंद लेने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कई चूना पत्थर की गुफाएं हैं। जिनमें से कई गुफाओं में अब तक कोई नहीं पहुंच पाया है।

इन गुफाओं में से कुटुमसर और कैलाश गुफाएं पर्यटकों के लिए खुली हैं। ऐसा माना जाता है कि इनमें से कई गुफाओं को अभी शोधकर्ताओं द्वारा ठीक से खोज करना बाकी है। लेकिन बताया जाता है कि कुटुमसर और कैलाश गुफाओं के साथ कई धार्मिक संबंध हैं।

लेकिन कांगेर की सुंदरता चूना पत्थर की गुफाओं और संरचनाओं तक ही सीमित नहीं है। झरने राष्ट्रीय उद्यान का एक बड़ा हिस्सा हैं। तीरथगढ़ जलप्रपात ऐसी ही एक सुंदरता का जीता-जागता उदाहरण है।

गुफाओं के बाद, यह संभवतः इस क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यहां का सबसे रोमांचक झरना जिसे मिल्की फॉल्स के रूप में भी जाना जाता है। झरने के ठीक बगल में शिव और पार्वती को समर्पित एक मंदिर है।

भारत के इस इको-टूरिज्म हॉटस्पॉट में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। ये छत्तीसगढ़ की बेस्ट जगहों में से है। यहां आकर एक बार छत्तीसगढ़ को तो जानिए।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story