×

Best Honeymoon Hotels: भारत में हनीमून के लिए ये हैं सबसे शानदार होटल

Best Honeymoon Hotels in India: भारत में अगर आप हनीमून के लिए शाही और शानदार होटल की तलाश कर रहें हैं तो यहां आपके लिए सबसे अच्छे होटल के कुछ विकल्प मौजूद हैं।

Anupma Raj
Published on: 7 Aug 2022 1:23 PM GMT (Updated on: 7 Aug 2022 5:28 PM GMT)
Best Honeymoon Hotels in India
X

Best Honeymoon Hotels in India (Image: Social Media)

Best Honeymoon Hotels in India: भारत अपने शानदार और खुबसूरत किलों और महलों के लिए मशहूर है। जिनमें से कुछ किलों को होटल में बदल दिया गया है। यहां दूर दूर से लोग अपनी फैमिली, पार्टनर और दोस्तों के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आप हनीमून के लिए शाही और शानदार होटल की तलाश कर रहें हैं तो यहां आपके लिए सबसे अच्छे होटल के कुछ विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:

ताजमहल पैलेस, मुंबई (The Taj Mahal Palace, Mumbai)

ताजमहल पैलेस, मुंबई में स्थित यह शानदार होटल आपको रॉयल फील देगा। 1903 में उद्घाटन किया गया ताजमहल पैलेस देश के और मुंबई के सबसे शानदार होटलों में से एक है।


यह प्रतिष्ठित संपत्ति अरब सागर के किनारे स्थित है, जहां से गेटवे ऑफ इंडिया दिखाई देता है। यहाँ सब कुछ बहुत ही रोमांटिक है। आप यहां समुद्र की लहरों का लुफ्त उठा सकते हैं।

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर (The Oberoi Udaivilas, Udaipu)

ओबेरॉय उदयविलास यह उदयपुर में स्थित है। झीलों के शहर में स्थित यह होटल आपको शानदार एहसास कराया गया। पिछोला झील के केंद्र में स्थित यह होटल अपने शाही लुक से यहां आने वाले लोगों को अपना फैन बना लेता है। इस होटल के रेस्तरां भी काफी बेहतर है।


उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर (Umaid Bhawan Palace, Jodhpur)

उम्मेद भवन पैलेस जो जोधपुर में स्थित है। जोधपुर के इस होटल का निर्माण 1928 और 1943 के बीच किया गया था। इसे चित्तर पैलेस के नाम से भी जाना जाता था। अभी वर्तमान समय में इस पैलेस में 347 कमरे है। इतना ही नहीं, होटल वास्तव में दुनिया का छठा सबसे बड़ा निजी आवास है। शाही और शानदार हनीमून की चाहत रखने वाले कपल के लिए बेहतर विकल्प है।


रामबाग पैलेस, जयपुर (Rambagh Palace, Jaipur)

राजस्थान के जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस भी अपनी खुबसूरती के लिए मशहूर है। अगर आप रामबाग पैलेस चुनते हैं तो आपका हनीमून जीवन भर की यादगार बन जाएगा। यह एक शाही अनुभव है जिसे आप जयपुर के गुलाबी शहर में देखना पसंद करेंगे। इस पैलेस में एक भव्य खुबसूरत डाइनिंग हॉल भी है।


ओबेरॉय अमरविलास, आगरा (The Oberoi Amarvilas, Agra)

अगर आप हनीमून पर ताजमहल देखने की प्लानिंग कर रहें तो आगरा का ओबेरॉय अमरविलास होटल आपके रहने के लिए बेहतर विकल्प है।


आगरा में स्थित, ओबेरॉय अमरविलास से आप ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। यह ताजमहल से काफी पास में स्थित है।

ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद (Taj Falaknuma Palace, Hyderabad)

हैदराबाद में स्थित ताज फलकनुमा पैलेस भी शानदार है। हैदराबाद के निजामों का निवास, शाही संपत्ति विलासिता को यह दर्शाता है। यहाँ के कमरे शाही सजावट से रंगे हैं, जो देखने में बिल्कुल खुबसूरत लगते हैं।


महल में एक बहुत बड़ी टेबल है जिसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि ऐसी टेबल अभी तक सिर्फ दो ही बनाई गई है एक जो इस महल में है और दूसरी बर्किंघम पैलेस में। साल 2010 में इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया था।

नीमराना फोर्ट पैलेस, नीमराना (Hotel Neemrana Fort-Palace)

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमराना किला 550 साल से भी अधिक पुराना महल है। अगर आप शाही जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते है।


यहां का वास्तुकला को देखकर आप पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आप इस होटल को बहुत आसानी से और बजट में रहकर इसे चुन सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story