×

Most Dangerous Lake: एक ऐसी झील जहां जाने में कांपता है शरीर, दुनिया की सबसे डरावनी फुन्दूजी लेक की भयानक कहानी

Most Dangerous Lake:यह झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है। फुंदुज़ी झील की गहराई का पूरा पता अभी तक नहीं चला है। इसके गहराई का अंदाजा करना अभी भी चुनौतीपूर्ण है।

Akshita Pidiha
Published on: 3 Aug 2023 2:04 PM GMT (Updated on: 3 Aug 2023 2:14 PM GMT)
Most Dangerous Lake: एक ऐसी झील जहां जाने में कांपता है शरीर, दुनिया की सबसे डरावनी फुन्दूजी लेक की भयानक कहानी
X
South Africa Funduzi Lake (Pic Credit-Social Media)

Most Dangerous Lake: कभी ऐसी झील का नाम सुना है जिसका पानी पीते ही आप मर सकते हो। नहीं ना, आज हम एक ऐसी ही झील के बारे में बताएँगे जो अपने साथ अनेक रहस्य लिए है। यह झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है। फुंदुज़ी झील की गहराई का पूरा पता अभी तक नहीं चला है। इसके गहराई का अंदाजा करना अभी भी चुनौतीपूर्ण है।

आइये जाने इस डरावनी झील के बारे में

कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इस झील का पानी पी ले तो वो मर जाता है ।इस रहस्य का पर्दा अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं उठा पाएँगें कि ऐसा क्यों होता है ।देखने में यह झील आपको बेहद साफ़ दिखेगी ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि इस झील का पानी पीने से लोगों की मौत कैसे हो सकती है ?

दरअसल, प्राचीन समय में भूस्खलन की वजह से मुटाली नदी का बहाव रुक गया, जिसकी वजह से इस झील का निर्माण हुआ था।कहा जाता है कि एक कोढ़ी व्यक्ति यहाँ पर आया था।उसे यहाँ के लोगों ने धिक्कार दिया था , ना ही उसे पानी के लिए पूछा था ना ही खाने के लिए ।जिसके बाद यह शख़्स इस झील के पास चला गया था , जहां पर उसने इस क्षेत्र के लोगों को श्राप दिया था और उस झील के आस पास वो कभी नहीं दिखा।

झील से जिन्दा वापस नहीं आता कोई

स्थानीय लोग के अनुसार आज भी उस कोढ़ी व्यक्ति के श्राप के वजह से ही इस झील के पास जाने वाले लोग ज़िंदा वापस नहीं आ पाते हैं।एक मान्यता यह भी है कि इस झील की रक्षा विशालकाय अजगर द्वारा की जा रही है । इस अजगर को स्थानीय लोग देवता के रूप में पूजते हैं और उसे खुश करने के लिए करने वेंदा आदिवासी के लोग प्रतिवर्ष एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं। इस उत्सव में कुंवारी लड़कियां नृत्य करती हैं।

फुंदुज़ी झील को ध्वज और विजय शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजनीय मानकर लोग यहां धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। इस झील के पानी में कुछ अजीब से बड़े चीज़ें भी मिली हैं, जैसे कि विशालकाय जलप्रपात और अनोखी जलधाराएं।

समय बीतने के साथ साथ लोगों ने इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की है पर नाकाम हुए हैं ।ऐसे ही एक शख़्स इस बात का पता लगाने 1946 में आया था, जिसका नाम एंडी लेविन नाम था।एंडी लेविन ने कुछ पौधे और पानी लेकर वापस जाने लगा, लेकिन वह रास्ता भटक गया। उसने कई बार सही रास्ता खोजने की कोशिश की पर वह विफल रहा। उसके बाद उसने सोचा कि इस पानी और पौधे को फेकने पर शायद रास्ता मिल जाए। ऐसा ही हुआ जैसे ही उसने पौधे और पानी फेंक दिए वो सही रास्ते में पहुँच गया। पर कुछ हफ़्ते बाद उसकी मौत हो गयी। यह सटीक नहीं कहा जा सकता है कि किस वजह से मौत हुई पर कुछ लोग उसकी मौत को इस झील से भी जोड़ कर देखते हैं।

कुछ लोगों का कहना इस झील में हानिकारक ज़हरीली गैसें हैं ।पर इन सभी बातों की कोई भी पुख़्ता जानकारी नहीं मिल पायी है ।जिसकी वजह से आज भी यह झील रहस्य ही है।

Akshita Pidiha

Akshita Pidiha

Next Story