×

Most Expensive Hotels in India: भारत के इन होटलों में आपको राजा-महाराजा जैसी आएगी फीलिंग, एक रात रूकने पर खर्च करने होंगे लाखों

Most Expensive Hotels in India: भारत में कई लक्ज़री फाइव-स्टार होटल या सात-सितारा होटल हैं, जो मेहमानों से सिर्फ एक रात ठहरने के लिए भारी कीमत वसूलते हैं। आइए आपको भारत के सबसे महंगे होटलों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Feb 2023 1:45 AM GMT
Most Expensive Hotels in India
X

भारत के सबसे महंगे होटल (फोटो- सोशल मीडिया)

Most Expensive Hotels in India: कई लग्जरी होटलों में आप रूके होगें, और बहुत से शानदार होटलों के बारे में आप जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के 5 सबसे महंगे होटल कौन से हैं। ऐसे होटल जहां पर एक रात ठहरने के लिए आपको 2 से 10 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। भारत में कई लक्ज़री फाइव-स्टार होटल या सात-सितारा होटल हैं, जो मेहमानों से सिर्फ एक रात ठहरने के लिए भारी कीमत वसूलते हैं। आइए आपको भारत के सबसे महंगे होटलों के बारे में बताते हैं।

भारत में सबसे महंगे सुपर लक्जरी होटल
Most Expensive Super Luxury Hotels in India

1. ताजमहल पैलेस होटल, मुंबई
The Taj Mahal Palace Hotel, Mumbai

(Image Credit- Social Media)

ताजमहल पैलेस होटल मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित एक विरासत, पांच सितारा, लक्जरी होटल है, जो गेटवे ऑफ इंडिया के बगल में स्थित है। मुंबई में इस प्रसिद्ध 5- स्टार होटल ने दुनिया भर के राजाओं, गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिष्ठित हस्तियों की मेजबानी की है। यहां पर एक रात के लिए आलिशान कमरे में ठहरने पर 2,20,000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

2. द ओबेरॉय, मुंबई
The Oberoi, Mumbai

(Image Credit- Social Media)

द ओबेरॉय होटल मुंबई दुनिया में सबसे अच्छी आधुनिक वास्तुकला के साथ भारत का सबसे अच्छा शानदार होटल है। ओबेरॉय मुंबई में सबसे अच्छा 5 स्टार होटल है और भारत में सबसे महंगे होटलों में से एक है। होटल अपने मेहमानों को बहुत अच्छे और लग्जरी आवास प्रदान करता है। यह नरीमन पॉइंट, मरीन ड्राइव, मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

3. उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर
Umaid Bhawan Palace, Jodhpur

(Image Credit- Social Media)

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर में शाही महल है। यह 1928 और 1943 के बीच निर्मित जोधपुर शहर में एक विरासत शाही महल है। महल का एक हिस्सा अब एक शानदार होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। यह भारत का सबसे महंगा हेरिटेज होटल है। उम्मेद भवन पैलेस सर्किट हाउस रोड, कैंट एरिया, जोधपुर, राजस्थान में स्थित है।

4. रामबाग पैलेस, जयपुर
Rambagh Palace, Jaipur

(Image Credit- Social Media)

रामबाग पैलेस जयपुर, राजस्थान में एक हेरिटेज पैलेस होटल है। यह जयपुर के महाराजा के निवास के रूप में वर्ष 1835 में बनाया गया है। इस 5 स्टार होटल का मैनेजमेंट ताज होटल्स द्वारा किया जाता है। होटल विभिन्न मूल्य श्रेणियों में अपने मेहमानों के लिए कई प्रकार के कमरे और सुइट प्रदान करता है।

5. ताज लेक पैलेस, उदयपुर
Taj Lake Palace, Udaipur

(Image Credit- Social Media)

ताज लेक पैलेस उदयपुर भारत का एक और महंगा हेरिटेज रॉयल पैलेस होटल है। बता दें, ताज लेक पैलेस महाराणा जगत सिंह का निवास था और इसलिए इसे जग निवास के नाम से भी जाना जाता था। यह भारत में एक शानदार महंगा पैलेस होटल है। इस खूबसूरत होटल का प्रबंधन ताज होटल्स द्वारा किया जाता है। यह पिछोला झील, उदयपुर, राजस्थान में स्थित है।




Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story