×

Fashion Boutiques in Lucknow: लखनऊ की इन फैशन बुटीक पर जाकर तो देखिए, यहां के कपड़ों के हो जाएंगे दीवाने

Most Famous Fashion Boutiques in Lucknow: लखनऊ में ऐसे कई डिजाइनर बुटीक है जिनके फैशन को देखते ही आप दीवाने हो जाएगें। तो चलिए आज आपको लखनऊ के फेमस टॉप डिजाइनर बुटीक के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 6 Aug 2022 7:36 AM GMT
top boutique in lucknow
X

लखनऊ के फेमस बुटीक (फोटो- सोशल मीडिया)

Most Famous Fashion Boutiques in Lucknow: नवाबी शहर लखनऊ जोकि अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अपने नवाबी अंदाज के लिए लखनऊ आज भी काफी प्रचलित है। सभ्य समाज का चित्रण प्रदर्शित करने वाले लखनऊ की आन-बान-शान का यही राज है। आधुनिकता की राह पर कदम रखने वाला लखनऊ अब तेजी से विकसित हो रहा है। फैशन के मामले में लखनऊ ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को ब्रेक किया है। लखनऊ में ऐसे कई डिजाइनर बुटीक है जिनके फैशन को देखते ही आप दीवाने हो जाएगें। तो चलिए आज आपको लखनऊ के फेमस टॉप डिजाइनर बुटीक के बारे में बताते हैं।

लखनऊ के टॉप डिजाइनर बुटीक
Lucknow Top Designer Boutiques

यहाँ महिलाओं और पुरुषों के लिए सबसे अच्छे लखनऊ बुटीक इस प्रकार हैं।

जान्हवी क्रिएशन्स फैशन बुटीक लखनऊ
Janhavi Creations Fashion Boutique Lucknow

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में जान्हवी क्रिएशंस सबसे प्रसिद्ध फैशन बुटीक में से एक है। सालों से लोगों को अपनी कलाकारी का दीवाना बनाए हुए जान्हवी क्रिएशन्स फैशन बुटीक ऑनलाइन मार्केट में भी अपनी जगह बना चुकी है।

पता: सी 5/99, विनीत खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010, भारत

Address: C 5/99, Vineet Khand, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010, India

फोन नंबर: +91 80043 61405

वेबसाइट: https://janhavicreationslko.in/

नव्या बुटीक लखनऊ
Navyaa Boutique Lucknow

नव्या बुटीक लखनऊ की बेहतरीन बुटीक में आती है। यहां पर अपने बजट के हिसाब से आप अपने कपड़े डिजाइन करवा सकती हैं। कई त्योहार हो, शादी हो, पूजा-पाठ हो, कैसा भी उत्सव हो, आप अपने कपड़े तैयार करा सकते हैं। यहां की साड़ियां और कुर्तियों बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

पता: 10ए, बटलर रोड, डालीबाग कॉलोनी, बटलर कॉलोनी, लखनऊ

Address: 10A, Butler Rd, Dalibagh colony, Butler Colony, Lucknow

फोन: 9415016818

वज़ीर बुटीक लखनऊ
Vazire Boutique Lucknow

फोटो- सोशल मीडिया

वज़ीर बुटीक लखनऊ की बटलर कॉलोनी के पास है। यहां पर सांस्कृतिक और पारंपरिक यानी एथनिक वेशभूषा पर काफी जोर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप ऐसे कपड़े डिजाइन करवाना चाहती हैं तो ये बुटीक आपके लिए बेस्ट हैं।

पता: गोखले मार्ग, ब्लॉक I, गोखले विहार, बटलर कॉलोनी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Gokhale Marg, Block I, Gokhale Vihar, Butler Colony, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

फोन: 0522 4025535

कंचन बुटीक महानगर लखनऊ
Kanchan Boutique Mahanagar Lucknow

फोटो- सोशल मीडिया

कंचन बुटीक महानगर लखनऊ में सबसे फेमस फैशन बुटीक में से एक है। यहां महानगर में सीआईडी कॉलोनी में है। यहां पर कुर्ता-सलवार और चिकनकारी कपड़े पार्टी पहनने के लिए एक से बढ़कर एक लाजवाब डिजाइन मिल जाएगीं। ये बुटीक भी पारंपरिक और जातीय परिधानों के स्टाइलिश लुक और आधुनिक फैशन के लिए जानी-जाती है।

पता: सी-905, सीआईडी ​​कॉलोनी, महानगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226006

Address: C-905, CID Colony, Mahanagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226006

फोन: 82992 47307

5. क्रिस्टल बुटीक लखनऊ
Crystal Boutique Lucknow

लखनऊ के गोमती नगर में क्रिस्टल बुटीक सबसे मशहूर बुटीक में से एक है। राजधानी का ये बुटीक अपने स्टाइलिश और नुकीले डिजाइनर कपड़ों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको डिजाइनर कुर्तियों के साथ ही पार्टी वियर कपड़े भी मिल जाएगें।

पता: दुकान नंबर सी- 207, सहारा प्लाजा, विकास खंड 1, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

Address: Shop No. C- 207, Sahara Plaza, Vikas Khand 1, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010

फोन: 98912 78812











Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story