Most Haunted Place In UP: बेहद डरावनी हैं उत्तर प्रदेश की ये जगहें, दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

Most Haunted Place In UP: आजकल के समय में हम लोग भले ही भूत-प्रेत को न मानते हों, लेकिन एक्सपर्ट भी इस बात की कह चुके हैं, कि दुनिया में घूम रहीं अनदेखी आत्माएं किसी न किसी तरह अपनी मौजूदगी का एहसास करवाती ही है।

Kajal Sharma
Published on: 4 March 2023 2:38 AM GMT
UP haunted place
X

Lucknow news

Most Haunted Place In UP: उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगह हैं जहां जाना लोगों पसंद है। कई टुरिस्ट प्लेस भी है जहां रोजाना लाखों लोगों का तांता लगना रहता है। यह देश का ऐसा राज्य है जहां आपको हर रंग देखने के लिए मिलते हैं। फिर चाहे बात इतिहास की हो या आजकल चल रहे मॉर्डन जमाने की किसी भी सूरत में उत्तर प्रदेश पीछे नहीं है। यही कारण भी है कि लोगों को यहां के रंग देखना भी काफी पंसद आता है। लेकिन रंग भरे इस राज्य में कई रहस्यमयी जगहें भी हैं, जिनके बारे में आज तक कोई जान नहीं पाया है। आजकल के समय में हम लोग भले ही भूत-प्रेत को न मानते हों, लेकिन एक्सपर्ट भी इस बात की कह चुके हैं, कि दुनिया में घूम रहीं अनदेखी आत्माएं किसी न किसी तरह अपनी मौजूदगी का एहसास करवाती ही है। कई बार यह अनुभव इतने डरावने होते हैं, कि इन्हे नज़रअंदाज कर पाना हमारे लिए आसान नहीं होता है। ऐसी ही कुछ जगहों के अनुभव उत्तर प्रदेश में भी किए हैं, जिनके बारे में लोगों ने बताया है। यही कारण है कि आज इन जगहों को लोग भूतिया या हॉन्टेड कहते हैं. आइए आपको यूपी की ऐसी ही कुछ भूतिया जगहों के बारे में बताते हैं।

भूतिया हैं उत्तर प्रदेश की यह जगहें


नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनी यह फिनिक्स शू फैक्ट्री भूतिया जगह में गिनी जाती है। जोकि नोएडा के सेक्टर 60 में स्थित है, पहले इस जगह को Aka iEnergizer के नाम से जाना जाता था, लेकिन आज यह जगह फिनिक्स शू फैक्टी के नाम से मशहूर है। बताया गया है कि एक बार इस फैक्ट्री में काफी तेज आग लग गई थी, जिसमें करीब 200 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं जिंदा जल गए। जिसके बाद Aka iEnergizer कंपनी ने इसे खरीद लिया। वहां काम करने वाले लोगों ने यहां कई बार औरतों और बच्चों की रोने की आवाजें महसूस की। कहते हैं आज भी यहां रात के समय रोने की आवाजें आती हैं।


कानपुर में मौजूद गंगा बैराज

कानपुर में मौजूद गंगा बैराज के बारे में तो लगभग सभी लोग जानते हैं। इसे उत्तर प्रदेश की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। कहते हैं कि रात के समय यहां सफेद साड़ी में कोई महिला घूमती हुई नजर आती है। इसके अलावा यहां रात में भूतों का जमावड़ा भी लगता है।

जीपी ब्लॉक मेरठ

मेरठ का जीपी ब्लॉक को भूतिया जगहों में गिना जाता है। यदि आप भी मेरठ घूमने के लिए आ रहे हैं, तो भूलकर भी इस जगह पर न जाए। यह जगह मेरठ में भूत बंगले के नाम से मशहुर है। यहां रहने वाले लोगों की माने तो यहां रात में आत्माओं का मेला लगता है। कई लोगों ने यहां लाल रंग के लिबास में महिला को घुमते हुए भी देखा है।


ओइल हाउस लखनऊ

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित यह ओइल हाउस सबसे भूतिया जगहों में गिना जाता है। अगर आप भी लखनऊ घूमने आ रहे हैं, तो भूलकर भी इस जगह पर घूमने न जाएं। इस भवन में एक कुआ है, जिसमें अंग्रेज सैनिकों को मारकर फेंक दिया करते थे। कहते हैं कि आज भी उन सैनिक जिनकी आत्माएं यहां भटकती हैं। यहां कई तरह की घटनाओं का अनुभव भी किया गया है, जिसके बाद इस कुएं को अब बंद कर दिया गया है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story