×

Most Romantic Places in Bangalore: बेंगलुरु की इन रोमांटिक जगहों पर अपने पार्टनर के साथ जाएं

Most Romantic Places in Bangalore: बेंगलुरु एक बेहद खूबसूरत जगह है। नवविवाहित जोड़ों के लिए अकेले समय बिताने के लिए खूबसूरत जगहों की यहां भरमार है।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Sep 2022 12:22 PM GMT
romantic places in bangalore
X

बेंगलुरू की रोमांटिक जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Most Romantic Places in Bangalore: बेंगलुरु एक बेहद खूबसूरत जगह है। नवविवाहित जोड़ों के लिए अकेले समय बिताने के लिए खूबसूरत जगहों की यहां भरमार है। इन स्थानों का रोमांटिक माहौल आपके प्यारे पलों का एहसास कराता है। यहां रेस्तरां, रिसॉर्ट, पार्क और प्रकृति के एकांत सुरम्य में स्थित कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप अपने जीवनसाथी के साथ उन बेहतरीन पलों को बिता सकते हैं। जो आपके जिंदगी के सुनहरे पल होते हैं। आइए आपको पांच ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

नंदी हिल्स

रोमांच चाहने वाले कपल्स यहां पिकनिक करने और साथ ही कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप बाइक की सवारी, अंतरंग ट्रेकिंग, अद्भुत दृश्यों के शानदार नजारें देखकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

बाय द ब्ल्यू

ग्रांड मर्क्योर में स्थित, बाय द ब्लू एकांत में भोजन और ड्रिंक के लिए बेस्ट जगह है। पूलसाइड कैंडललाइट सेटिंग के लिए प्रसिद्ध, यह स्थान निश्चित रूप से आपको बहुत ही रोमांटिक डेट में ले सकता है। यहां आप शैंपेन के साथ एक शानदार रात का खाना प्लान कर सकते हैं।

अरोमा होम स्पा

यदि आप दोनों अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण समय नहीं बिता पा रहे हैं तो अरोमा होम स्पा सही जगह है। ब्रुकफील्ड में स्थित, यह शांत जगह आपको आराम देने और तनाव को कम करने के लिए बेस्ट जगह है।

उल्सूर झील

ताज़ा सुबह और रोमांटिक शाम की सैर का आनंद लेने के लिए उल्सूर झील एक बहुत खूबसूरत जगह है। सुबह-सुबह एक साथ टहलना और दिन की शुरुआत में तेजस्वी सूर्योदय देखना एक बेहद खास अनुभव कराने वाले पल हैं। यहां पर घूम कर आपको बहुत आनंद आएगा।

जेड 375

एक सुरम्य प्राकृतिक स्थान के ठीक बीच में स्थित, जेड 375 एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए सही जगह है। यहां रोमांटिक शाम और आगे की रात का आनंद लेने के लिए आप इस जगह का चयन कर सकते हैं। यहां के लक्ज़री पूल, जकूज़ी और बढ़िया सर्विस आपका मूड बना देगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story