×

Valentines Day in Bhopal : भोपाल की इन जगहों पर सेलिब्रेट करें वेलेंटाइन डे, यादगार बन जाएगा दिन

Valentines Day in Bhopal : भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और एक बहुत ही सुंदर शहर है। अगर आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो यहां पर कई सारी जगह है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Feb 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2024 2:30 AM GMT)
Valentines Day in Bhopal
X

Valentines Day in Bhopal (Photos - Social Media)

Valentines Day in Bhopal : मध्य प्रदेश हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है। यह भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यहां पर कई सारे मंदिर, ऐतिहासिक इमारत, पुराने महल और बहुत से स्थान मौजूद हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है जो बहुत ही खूबसूरत है। इसे झीलों की नगरी के नाम से पहचाना जाता है। इस जगह को घूमने फिरने के लिहाज से काफी शानदार माना जाता है। भोपाल में कई सारी रोमांटिक जगह मौजूद है, जहां पर आप इस वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

बड़ा तालाब

अगर बात रोमांटिक शाम गुजारने की है तो आप भोपाल के बड़ा तालाब जा सकते हैं। यहां के रोमांटिक झील का व्यू आपको अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय गुजारने का मौका देगी। कई लोग इस जगह को भोज ताल और अपर झील के नाम से पहचानते हैं। बड़ा तालाब भोपाल के सबसे पुरानी तालाबो में से एक है। यहां पर कई सारे कपल्स क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप रोमांटिक बोटिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो भी आप बड़ा तालाब जा सकते हैं। यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बना हुआ है।

बड़ा तालाब


वन विहार नेशनल पार्क

बड़ा तालाब जिस तरह से भोपाल की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। उस तरह से वन विहार नेशनल पार्क भी यहां की खूबसूरत जगह में से एक है। यह एक रोमांटिक डेस्टिनेशन है जिसे एक्सप्लोर करने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं तो यहां पर जा सकते हैं। यहां का शांत वातावरण आपको शांति का एहसास देगा।

वन विहार नेशनल पार्क


सैर सपाटा

भोपाल का सैर सपाटा बहुत ही खूबसूरत है। जहां कपल्स को घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। यह शहर की खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक है। यह 24 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला हुआ एक ऐसा इलाका है, जो वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। कपल्स को यहां अक्सर सुकून भरा समय बिताते हुए देखा जाता है। यहां पर अंदर जंगल भी है जहां आप पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको पहले टिकट खरीदना होगा।

सैर सपाटा


डीबी सिटी मॉल

अगर आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो डीबी सिटी मॉल जा सकते है। यह अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। अगर आप हसीन डेट पर जाना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल सही साबित होने वाली है। यहां पर कई सारे बार, पब और रेस्टोरेंट मौजूद है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। यहां पर रात भर म्यूजिक बजता है जिसका आप आनंद उठा सकते हैं।

डीबी सिटी मॉल


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story