×

Most Searched Tourist Places Around The World : 2023 में इन जगहों पर सबसे ज्यादा पहुंचे टूरिस्ट, नंबर वन बनी ये खूबसूरत डेस्टिनेशन

Most Searched Tourist Places Around The World : ट्रैवल करना और नई जगह को देखना हर व्यक्ति को पसंद होता है। हालांकि, सबकी पसंद घूमने के लिहाज से अलग भी होती है। चली आज आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जो 2023 में सबसे ज्यादा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 24 Nov 2023 8:33 AM GMT
2023 most searched tourist places around the world
X

2023 most searched tourist places around the world

Most Searched Tourist Places Around The World : घूमना फिरना हर किसी को बहुत पसंद होता है। सभी अपने इंटरेस्ट के मुताबिक घूमने के लिए जगह का चुनाव करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगह की जानकारी देते हैं जो इस साल लोगों की पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन रही है। हालांकि, इस लिस्ट में काफी कुछ बदलाव देखने को मिला है क्योंकि बहुत सी ऐसी जगह है जो टॉप पर रहा करती थी वह आज इस लिस्ट से गायब हो चुकी है, जिनमें से एक पेरिस भी है। इंटरनेशनल ट्रैवल एजेंसी हर साल उन देशों के नाम की लिस्ट जारी करती है, जहां पर लोग सबसे ज्यादा घूमने के लिए पहुंचे हैं। साल 2023 कि इस लिस्ट की बात करें तो ऐसी बहुत सी जगह है जहां पर पूरे साल लोगों ने घूमने जाना सबसे ज्यादा पसंद किया है।

हांगकांग

लोगों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन की इस लिस्ट में हांगकांग ने इस बार पहला नंबर हासिल कर लिया है। एक समय ऐसा था जब बैंकॉक पहले नंबर पर था लेकिन इस बार उसकी यह जगह चली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26.6 मिलियन लोग इस साल हांगकांग में यात्रा करने के लिए पहुंचे थे जिस वजह से यह दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैवल करने वाली जगह बन गई है। जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक लगभग 31 मिलियन लोग यहां घूमने के लिए पहुंचे थे और 2025 तक यह संख्या 44 मिलियन हो जाएगी।

बैंकॉक

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बैंकॉक का नाम है। साल 2023 में सबसे ज्यादा लोग यहां घूमने पहुंचे हैं। पिछली बार इस लिस्ट में पेरिस का नाम दूसरे नंबर पर था लेकिन अब यह जगह बैंकॉक ने हासिल कर ली है। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 21.2 मिलियन लोग यहां घूमने के लिए पहुंचे हैं। बता दिन कि यह पांच बार दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शहर रह चुका है।

लंदन

लंदन एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर अक्सर लोगों को घूमने के लिए जाते हुए देखा जाता है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों और टेलीविजन सेलेब्स को भी यहां पर घूमते-फिरते देखा जा सकता है। लिस्ट में इस बार लंदन का नंबर तीसरा है और यहां 19.02 मिलियन लोग घूमने के लिए पहुंचे हैं। अगले साल यहां पर 20 मिलियन लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सिंगापुर

सिंगापुर घूमने करने के लिए हद से युवाओं की पसंदीदा जगह है और अक्सर कपल्स को यहां हनीमून मनाते हुए देखा जाता है। सबसे ज्यादा घूम जाने वाली जगह में इसे चौथा नंबर मिला है। साल 2023 में यहां 16.6 मिलियन इंटरनेशनल ट्रैवल्स घूमने के लिए पहुंचे हैं। इस जगह की आबादी सिर्फ 5.9 मिलियन है लेकिन उसके बावजूद भी यह 16 मिलियन से ज्यादा लोगों को आकर्षित करने में सफल हुआ है। जो यहां रहने वाले लोगों के आंकड़े से तीन गुना ज्यादा है।

मकाऊ

पिछले साल पांचवें नंबर पर दुबई का नाम था लेकिन इस बार दुबई की जगह चीन के मकाऊ ने हासिल कर ली है। 2023 में 15.4 मिलियन इंटरनेशनल पर्यटक यहां पर पहुंचे हैं। यहां की पुर्तगाली संस्कृति और स्थानीय व्यंजन अक्सर ही लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा घूम गए स्थान की इस सूची में चीन के शहर का नाम पांचवें नंबर पर है लेकिन आने वाले समय में यहां यात्रियों की संख्या 10 मिलियन तक बढ़ सकती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story