×

MP Famous Mandir: चमत्कारी है मध्य प्रदेश में मौजूद माता का ये मंदिर, लकवाग्रस्त मरीज भी हो जाते हैं ठीक

MP Famous Magra Mataji Mandir: मध्य प्रदेश के मंदसौर में माता का एक चमत्कारी मंदिर मौजूद है। ये भक्तों की असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 Feb 2024 7:57 AM GMT
Magra Mataji Temple Mandsaur
X

 Magra Mataji Temple Mandsaur (Photos - Social Media) 

MP Magra Mataji Mandir: मध्य प्रदेश भारत का एक बहुत ही खूबसूरत जिला है। जिसे हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश को अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक संस्कृति, परंपराओं और पर्यटक स्थलों के लिए पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश में कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल मौजूद है। जिनका दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। भारत के मध्य में मौजूद ये राज्य इतना खूबसूरत है कि आपके यहां ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सभी तरह के स्थान देखने को मिलेंगे। आज हम आपको यहां के एक चमत्कारी मंदिर के बारे में बताते हैं जो भक्तों के दुख हरने का काम करता है।

प्रसिद्ध है मगरा माता मंदिर

मंदसौर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर राम अकोदड़ा में कालिका माता का एक चमत्कारी मंदिर मौजूद है। यह मंदिर मगरे पर मौजूद है यही कारण है कि इस मगरा माता मंदिर के नाम से पहचाना जाता है। मंदिर ग्राम आकोदड़ा, करजू, नंदावता, करनाखेड़ी और गरोड़ा सहित 24 गांवों के मध्य स्थित मगरे पर स्थित हैं। यह भक्तों के बीच गहरी आस्था रखता है और शनिवार और रविवार को यहां सैलाब उमड़ता है।

बीमारियां हो जाती है खत्म

लकवा, मिर्गी, अंधत्व एवं अध्याय रोगों से ग्रसित मरीज यहां नियमित आते हैं और ठीक होकर घर जाते हैं। चार पहिए पर लाए गए मरीज माताजी के चमत्कार से ठीक होकर घर पैदल जाते हैं। ऐसा चमत्कार यहां अक्सर देखने को मिलता है। इस क्षेत्र पर माताजी की कृपा होने से प्राकृतिक आपदाओं का असर नहीं के बराबर होता हैं। यह क्षेत्र बैमोसम बरसात, औलावृष्टि, शीतलहर जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचा हुआ क्षेत्र माना जाता हैं।

ऐसी है कहानी

इस मंदिर से जुड़ी कहानी के मुताबिक प्राचीन काल में जत्तियों द्वारा यह मंदिर प्राचीनकाल में आकाश मार्ग से उड़ाकर लाया गया था। उस समय प्रमुख भक्तों और ग्रामीणों द्वारा यहां विशाल महायज्ञ किया गया था इससे आसपास के क्षेत्र के मंदिर की प्रसिद्धी बढ़ती चली गई। 10-15 वर्षों से चैत्र नवरात्र में मेला लगता है और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है। इसके अलावा निश्शुल्क सर्वरोग निदान शिविर, भजन संध्या, आर्केस्ट्रा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। ग्राम पंचायत आकोदड़ा आस-पास के 24 गांवों का केंद्र बिंदू हैं मंदिर लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र हैं। मुरादे पूर्ण होने पर हर वर्ग के लोग दर्शन हेतु आते हैं।


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story