×

MP Me Ghumne Ki Jagah: सिर्फ पोहे की नहीं इन बातों के लिए भी मशहूर है MP, हर क्षेत्र में कमाया नाम

MP Me Ghumne Ki Jagah: मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश सिर्फ अपने नमकीन और पोहों के लिए नहीं बल्कि कई सारी चीजों के लिए पहचाना जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 22 Feb 2024 3:51 PM GMT
MP Famous Place
X

MP Famous Place (Photos - Social Media) 

MP Me Ghumne Ki Jagah: मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी अनूठी संस्कृति, परंपरा, पहनावे, खानपान और बोली के लिए पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश कई क्षेत्रों में बंटा हुआ है जैसे कि मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और अन्य जगह और सभी जगह की अपनी अपनी खासियत है। मध्य प्रदेश अपनी परंपरा और संस्कृति के अलावा बेहतरीन खान-पान के लिए भी पहचाना जाता है। यहां का नमकीन तो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश में बनने वाला स्वादिष्ट नमकीन न सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक पसंद किया जाता है। अगर विदेश में रहने वाला कोई भारतीय कुछ समय के लिए भारत आता है तो साथ वाले लोग उसे अपने लिए नमकीन चीज जरूर मंगवाते हैं।

एमपी का पोहा

मध्य प्रदेश को सबसे ज्यादा अगर किसी चीज के लिए पहचाना जाता है तो वह है यहां का नमकीन और पोहा। मध्य प्रदेश के पोहे जलेबी के स्वाद को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। खासकर की मालवा क्षेत्र में जो पोहे जलेबी बनाए जाते हैं उनकी पहचान तो विदेशों तक है और विदेशी पर्यटक भी यहां कर इनका स्वाद चखना नहीं भूलते हैं। एक बार जिसने मध्य प्रदेश के पोहे का स्वाद रख लिया उसे यह जिंदगी भर याद रहने वाला है और ऐसे स्वाद के पोहे कहीं और मिल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने स्वादिष्ट पोहे के अलावा मध्य प्रदेश को अन्य कारणों की वजह से भी पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको मध्य प्रदेश की अन्य दूसरी बेहतरीन चीजों के बारे में बताते हैं।

MP Famous Place

ये है मध्य प्रदेश की पहचान

ये जानकर किसी को भी हैरानी होगी लेकिन भारत के 90% से ज्यादा हीरे मध्य प्रदेश के पन्ना जिला से निकलते हैं।

रीवा मध्य प्रदेश की एक ऐसी जगह जहां पर दुनिया की पहली व्हाइट टाइगर सफारी शुरू की गई थी।

प्रदेश के डिंडोरी को अपने गोंड पेंटिंग्स के लिए पहचाना जाता है जो वाक्य में अद्भुत होती है।

यहां का अशोकनगर खास तौर पर अपनी चंदेरी साड़ियों के लिए पहचाना जाता है और यह साड़ियां विदेश तक जाती है।

छतरपुर में होने वाला खजुराहो डांस फेस्टिवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान रखता है।

रायसेन में मौजूद भीमबेटका की गुफाएं और उनके अंदर बने शैल चित्र किसी को भी हैरान कर सकते हैं।

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल का दरबार मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद है और एक अन्य ज्योतिर्लिंग खंडवा के पास स्थित ओंकारेश्वर में मौजूद है। इतना ही नहीं 51 शक्ति पीठ में से एक माता हरसिद्धि का दरबार भी मध्य प्रदेश के उज्जैन में है।

जबलपुर को मध्य प्रदेश की संस्कारधानी के नाम से पहचाना जाता है। यहां संगमरमर की चट्टानों के बीच बहते हुए झरने के जो खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं वह कहीं और देखने को नहीं मिलेंगे।

अफीम की सबसे ज्यादा खेती मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में की जाती है।

पचमढ़ी जो मध्य प्रदेश का सबसे फेमस हिल स्टेशन है इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से पहचाना जाता है।

मध्य प्रदेश में मौजूद कूनो नेशनल पार्क आज तेज दौड़ने वाले जानवर चीता का घर कहलाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story