×

Mulayam Singh Village Saifai: मुलायम सिंह का खूबसूरत सैफई, आइए कराएं आपको इस गांव की सैर

Mulayam Singh Yadav Village Saifai: इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 में हुआ था।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Oct 2022 12:02 PM GMT
Saifai
X

सैफई (फोटो- सोशल मीडिया)

Mulayam Singh Yadav Village Saifai: उत्तर प्रदेश का इटावा जिला राजनीति के क्षेत्र में सबसे चर्चित रहा है। आबादी के हिसाब से ये यूपी का 26 वां सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है। इटावा को पहले इष्टिकापुरी के नाम से जाना जाता था। इटावा हमेशा से जमुनापार बकरी और भैंसों के दूध के लिए मशहूर रहा है। इटावा का नाम लेते ही जिह्न में समाजवादी पार्टी की साफ झलक दिखाई देने लगती है। वो इसलिए क्योंकि इटावा के सैफई में ही समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था। लेकिन अब मुलायम सिंह यादव का निधन होने से यूपी और देश की राजनीति के एक युग का अंत हो गया।

इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 में हुआ था। इसी सैफई गांव से निकलकर मुलायम सिंह यादव ने राजनीति के क्षेत्र में इतिहास रच दिया। बता दें, सैफई गांव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहीं से दिवगंत मुलायम सिंह यादव कई बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

मुलायम सिंह यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

जब से राजनीति के दिग्गज मुलायम सिंह यादव ने सियासत में कदम रखा था, तब से ही सैफई में चमक ही चमक दिखाई देने लगी। अब यहां चौड़ी-चौड़ी सड़कें हैं, लोगों के लिए 24 घंटे बिजली की सप्लाई होती है। साथ ही स्वच्छ पानी की भरपूर व्यवस्था है। आज यूपी का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला गांव सैफई ही है, जहां सैफई महोत्सव का आयोजन में देश के कई बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स रहते हैं।

वैसे तो गांव का नाम सुनते ही ऐसा जान पड़ता है कि मानों बहुत पिछड़ा होगा, लेकिन सैफई यूपी का एक ऐसा गांव है जहां पर हाई-फाई अस्पताल, मेडिकल कॉलेज-यूनिर्वसिटी, अंग्रेजी मीडियम स्कूल, मॉल, हवाई पट्टी समेत बहुत सारी एडवांस चीजें हैं। जैसी महानगरों में होती हैं। वहीं अब सैफई गांव लगभग हर फील्ड चाहे एजुकेशन हो, स्वास्थ्य हो और स्पोर्ट्स हो, सब में दिन-प्रति-दिन आगे ही बढ़ रहा है।

इतनी तेजी से विकसित हुए सैफई में घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं।

सैफई में घूमने की जगहें
Places to Visit in Saifai

सैफई क्लॉक टॉवर
Saifai Clock Tower

पता: XX56+8MR, किसान बाजार, सैफई महोत्सव मेला ग्राउंड के पास, किसान बाजार रोड, सैफई, उत्तर प्रदेश

Address: XX56+8MR, Kisaan Bazaar, Near Saifai Mahotsav Mela Ground, Kisaan Bazaar Road, Saifai, Uttar Pradesh

सैफई तालाब
Saifai Pond

पता: XX39+2CR, मुलायम सिंह यादव जी के घर के पास, सैफई, उत्तर प्रदेश

Address: XX39+2CR, Near Mulayam Singh Yadav Ji's Home, Saifai, Uttar Pradesh

सैफई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
Saifai International Cricket Stadium

पता: XX84+MXF, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर, एसएच 83, सैफई, उत्तर प्रदेश 206130

Address: XX84+MXF, Major Dhyan Chand Sports College campus, SH 83, Saifai, Uttar Pradesh 206130

ऑस्टरिच फॉर्म, सैफई
Ostrich Farm, Saifai

पता: निर्माणाधीन स्कूल/इंजीनियरिंग कॉलेज, कोल्ड स्टोरेज के सामने, सैफई, उत्तर प्रदेश 206130

Address: Under-construction school/engineering college, Opposite Cold Storage, Saifai, Uttar Pradesh 206130

दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा
Dakshinmukhi Hanuman Statue

पता: सैफई महोत्सव मेला मैदान, तहसील भवन रोड, तहसील भवन के सामने, सैफई, उत्तर प्रदेश 206130

Address: Saifai Mahotsav Mela Maidan, Tehsil Bhawan Rd, opposite Tehsil Bhawan, Saifai, Uttar Pradesh 206130

किसान बाजार, सैफई
Kisaan Bazaar, Saifai

पता: किसान बाजार रोड, महोत्सव मेला ग्राउंड के पास, सैफई, उत्तर प्रदेश 206130

Address: Kisaan Bazaar Rd, near Mahotsav Mela Ground, Saifai, Uttar Pradesh 206130

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story