×

Mumbai Best Shawarma: मुंबई का मशहूर शवरमा आपको ज़रूर आएगा पसंद, इतने कम दाम में कहीं नहीं मिलेगा ये

Mumbai Best Shawarma Shops: आज हम आपके लिए मुंबई के मशहूर शवरमा की एक स्टाल के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको लाजवाब शवरमा खाने को मिल जायेगा।

Shweta Srivastava
Published on: 28 Sep 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2023 2:01 AM GMT)
Mumbai Best Shawarma
X

Mumbai Best Shawarma (Image Credit-Social Media)

Mumbai Best Shawarma: मिडल ईस्ट की प्रसिद्ध डिश शवरमा आजकल पूरे भारत में अपना जादू चला चुकी है। नॉन वेज प्रेमियों के लिए ये उनकी पसंदीदा डिशेस में से एक है। जिसे वो काफी चाव से खाते हैं। इससे न सिर्फ उत्तरप्रदेश या दिल्ली में पसंद किया जाता है बल्कि मुंबई में भी इसके चाहने वाले कई हैं। आज हम आपके लिए मुंबई के मशहूर शवरमा की एक स्टाल के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको लाजवाब शवरमा खाने को मिल जायेगा।

मुंबई का मशहूर शवरमा

आपको बता दें कि शवरमा शब्द की उत्पत्ति तुर्की शब्द सिविरमे से हुई है। ये मीट को घूमाकर बनाने की तकनीक़ है। इसे कुछ लोग शोरमा भी कहते हैं। मुंबई में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास एक फेमस शवरमा की दुकान है जहाँ आपको काफी अच्छा और स्वादिष्ठ शवरमा मिलेगा। ये खाने में काफी हेल्दी भी होता है साथ ही साथ इसमें पड़े मसाले इसे और भी ज़्यादा टेस्टी बना देते हैं। साथ ही साथ आपको बता दें कि इसके कीमत भी काफी कम है। जिसकी वजह से भी यहाँ यूनिवर्सिटी के बच्चों की भारी भीड़ लगी रहती है।

शवरमा उत्पति तुर्की साम्राज्य से हुई थी जहाँ इसे पहली बार बनाया गया था। उस समय इसे भेड़ के मीट से बनाया जाता था। फिलहाल अब इसमें मटन का प्रयोग किया जाता हैं। यहाँ आपको ये शवरमा मायोनीज़ और मसालों के साथ मिल जाता है। इसका दाम भी काफी रीज़नेबल है जिसे यूनिवर्सिटी के बच्चे आसानी से लेकर खा सकते हैं।

मुंबई का मशहूर शवरमा आपको मात्र 70 रूपए में मिल जाता है और साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा है जिसे देखकर भी आपके मुँह में पानी आ जायेगा। ये काफी मसालेदार और स्वादिष्ट है साथ ही यहाँ आपको दोपहर के समय काफी भीड़ देखने को मिल जाएगी।

तो अगर आप भी नॉन वेज प्रेमी हैं और आपको शवरमा खाना बेहद पसंद है तो आपको एक बार मुंबई का ये शवरमा ज़रूर चखना चाहिए।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story